IFSC Code क्या है? इसे कैसे प्राप्त करें ? :आप NEFT, RTGS और हाल ही में शुरू UPI जैसे कई तरीकों के माध्यम से पैसे का हस्तांतरण (Fund Transfer) कर सकते हैं | इन सभी तरीकों में आपको खाता संख्या (Account Number) के साथ-साथ IFSC Code की जरुरत होती है | ये IFSC Code है क्या ? और Fund Transfer के लिए यह आवश्यक क्यों है ?
IFSC Code क्या है :-
IFSC Code आपके बैंक की शाखा का एक छोटा सा पता (short address) है | असल में IFSC, भारतीय वित्तीय प्रणाली संहिता / Indian Financial System Code (IFSC) का संक्षिप्त रूप है | इसलिए, इसे केवल IFSC के नाम से जाना जाना चाहिए | लेकिन, आमतौर पर लोग इसके लिए IFSC Code का उपयोग करते हैं इसलिए हम भी इस परंपरा का पालन कर रहे हैं |
IFSC Code 11 अंकों का Alpha-Numeric बैंक की एक शाखा का Code है | इस कोड के द्वारा, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और हमारी बैंकिंग प्रणाली Source और Destination शाखाओं की पहचान करते हैं | इस तरह IFSC Code, interbank Electronic/online transfer की सुविधा देता है |
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), सेंट्रल बैंकिंग प्राधिकरण (central banking authority) जो भारत भर में सभी संबद्ध बैंकों और बैंकिंग मामलों को नियंत्रित करता है | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सभी सदस्य बैंकों को IFSC Code मुहैया कराता है |भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सभी सदस्य बैंकों के IFSC Code Record को सूचीबद्ध करता है |
IFSC Code में संचित जानकारी :-
IFSC Code दो प्रकार की जानकारियों से बना है :
- पहले 4 character बैंक का नाम निरूपित करते हैं |
- पांचवा character हमेशा 0 (शून्य) होगा । यह एक नियंत्रण संख्या जो सभी IFSC Code में एक ही है |
- IFSC Code के अंतिम 6 character आमतौर पर अंक ही होते हैं | कभी -2 ये 7 character अक्षर के रूप में
भी हो सकता है |अंतिम 6 digit / alphabets बैंक की एक शाखा के लिए अद्वितीय होगा |
In digit format: आप यहाँ भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के Kairali Plaza, NH-47, Karamana, Thiruvananthpuram-695002 शाखा का एक cheque देख सकते हैं | इस cheque के बायें हाथ पर, आप बैंक का logo और बैंक का नाम देख सकते हैं | इसके बाजू में आप बैंक की शाखा का पता और IFSC Code देख सकते हैं |आप यहाँ IFSC Code SBIN0011742 देख सकते हैं | यहाँ पहले 4 character SBIN से बैंक का नाम भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का संकेत मिलता है | इसके अंतिम 7 अंक SBI Kairali Plaza, NH-47, Karamana, Thiruvananthpuram शाखा के लिए अद्वितीय संख्या है (पांचवा character हमेशा शून्य होगा) |
In alphabetic format: आप यहाँ बैंक ऑफ़ बरोड़ा (BOB) के Bahadurgarh, Haryana शाखा का एक cheque देख सकते हैं | इस cheque के बायें हाथ पर, आप बैंक का logo और बैंक का नाम देख सकते हैं | इसके बाजू में आप बैंक की शाखा का पता और IFSC Code देख सकते हैं |आप यहाँ IFSC Code BARB0BAHADU देख सकते हैं | यहाँ पहले 4 character BARB से बैंक का नाम बैंक ऑफ़ बरोड़ा (BOB) का संकेत मिलता है | इसके अंतिम 7 अंक Bahadurgarh, Haryana शाखा के लिए अद्वितीय संख्या है (पांचवा character हमेशा शून्य होगा) |
IFSC Code क्यों महत्वपूर्ण है :-
जैसा आप जानते होंगे कि IFSC Code बैंकिंग लेनदेन को मान्य करने के लिए आवश्यक है | बैंक और वित्तीय संगठन एक खाते से दूसरे खाते में धन हस्तांतरण करने के IFSC Code का उपयोग करते हैं |
एक ग्राहक के रूप में, आपको अपने बैंक का IFSC Code पता होना चाहिए | किसी खाता धारक से भुगतान प्राप्त करने के लिए आपको उसे अपना IFSC Code और खाता संख्या (Account Number) बताने की जरूरत है |
जब आप पैसे के हस्तांतरण (Fund Transfer) के लिए एक लाभार्थी को जोड़ते हैं, तो आप लाभार्थी का IFSC Code और खाता नंबर देते हैं | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) IFSC Code के माध्यम से लेनदेन और Fund Exchanges की पहचान, निगरानी और उन्हें प्रमाणित करता है | यही कारण है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा हर cheque leaf पर IFSC Code प्रकाशित करना अनिवार्य कर दिया गया है |
आप IFSC Code कहां से प्राप्त कर सकते हैं :-
अपने Bank Passbook के पहले पृष्ठ को देखें, जहां आपके खाते का और आपका व्यक्तिगत विवरण दिया जाता है | वहाँ आपको उस शाखा का IFSC Code मिल जाएगा |
अपनी Chequebook बाहर निकाले कोई भी cheque leaf देखें ऊपर बाएं हाथ पर, आपको उस शाखा का IFSC Code मिल जाएगा |
यदि आपके पास इनमें से दोनों नहीं है तो चिंता मत करें | ऐसी कई Website और Portal हैं जहाँ आप अपने शाखा का IFSC Code प्राप्त कर सकते हैं | आपको केवल इसके लिए शाखा का नाम और पता पता होना चाहिए |
यदि आप अपने बैंक की शाखा का नाम भूल गए हैं, तो चिंता मत करें | विभिन्न पोर्टल आपको किसी भी शहर में स्थित सभी शाखाओं की सामूहिक जानकारी देते हैं | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट भी इस तरह की जानकारी की पेशकश करती है |
For Domestic Use :-
IFSC Code System केवल भारत में घरेलू उपयोग (Domestic Use) के लिए बनाया गया है | एक सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र या विदेशी बैंक हर बैंक शाखा का एक IFSC Code होगा | अंतरराष्ट्रीय लेनदेन (international transaction) के मामले में, आपको SWIFT code का इस्तेमाल करना होगा |यह केवल सक्रिय भागीदार शाखाओं के लिए है जो SWIFT Network से जुड़े हुए हैं | आम तौर पर, प्रमुख शहरों की कुछ शाखाओं यह कोड है |










































