State-wise MGNREGA Rate List 2022: मनरेगा की मजदूरी किस राज्य में कितनी है

0
1461
MGNREGA Rate List 2022
All State MGNREGA Rate List 2022 in Hindi

MGNREGA Rate List 2022, MGNREGA (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2005):-

MGNREGA Rate List 2022- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2005) यानि मनरेगा योजना आज भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है |

इस योजना के तहत जॉब कार्ड धारियों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों की रोजगार की गारंटी मिलती है | ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार ने प्रतिदिन की मजदूरी तय किये है लेकिन ये मजदूरी अलग अलग राज्यों के अनुसार अलग अलग है |

MGNREGA योजना का लाभ लेने वाले अधिकांश जॉब कार्ड धारक प्रतिदिन मजदूरी के बारे में नहीं जानते है | इससे उन्हें कितने दिनों के कार्य के लिए कितना पैसे मिलना है इसकी गणना नहीं कर पाते |

मनरेगा के तहत किये गए कार्यों का पैसा सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में जमा हो जाती है | इसलिए आपको मनरेगा की मजदूरी कितनी है ये जानना बहुत आवश्यक है | नीचे दी गई सूची में आप अपने राज्य की मनरेगा की मजदूरी चेक कर सकते है |

राज्यवार मनरेगा की मजदूरी:- MGNREGA Rate List 2022

राज्य/संघ राज्य का नामप्रतिदिन मजदूरी की दर रुपयों में
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)237.00 रु
Assam (असम)213.00 रु
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)205.00 रु
Bihar (बिहार)194.00 रु
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)190.00 रु
Gujarat (गुजरात)224.00 रु
Haryana (हरियाणा)309.00 रु
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)गैर अनुसूचित क्षेत्र – 198.00 रु
अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र – 248.00 रु
Jammu And Kashmir (जम्मू और कश्मीर)204.00 रु
Jharkhand (झारखंड)194.00 रु
Kerla (केरल)291.00 रु
Karnataka (कर्नाटक)275.00 रु
Maharashtra (महाराष्ट्र)238.00 रु
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)190.00 रु
Manipur (मणिपुर)238.00 रु
Meghalaya (मेघालय)203.00 रु
Mizoram (मिजोरम)225.00 रु
Nagaland (नागालैंड)205.00 रु
Odisha (उड़ीसा)207.00 रु
Punjab (पंजाब)263.00 रु
Rajasthan (राजस्थान)220.00 रु
Sikkim (सिक्किम)205.00 रु
Tamil Nadu (तमिल नाडू)256.00 रु
Tripura (त्रिपुरा)205.00 रु
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)201.00 रु
Uttrakhand (उत्तराखंड)201.00 रु
West Bengal (पश्चिम बंगाल)204.00 रु
Andaman And Nicobar (अंडमान और निकोबार)अंडमान जिला – 267.00 रु
निकोबार जिला – 282.00 रु
Dadra & Nagar Haveli (दादर और नगर हवेली)258.00 रु
Daman & Diu (दमन और दिउ)227.00 रु
Lakshadweep (लक्षद्वीप)266.00 रु
Puducherry (पुडुचेरी)256.00 रु
Telangana (तेलंगाना)237.00 रु
Goa (गोवा)280.00 रु

मनरेगा की मजदूरी किस तरह से मिलती है:-

मनरेगा की मजदूरी सरकार द्वारा सीधे हर महीने मजदूरों के बैंक खातों में भेज दिया जाता है जिससे मजदूर बैंक के जरिए जब चाहे तब मनरेगा के तहत आने वाले मजदूरी का इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं |

अगर मजदूर चाहे तो मनरेगा की मजदूरी उसके बैंक खाते में आई है या नहीं उसकी जांच मनरेगा के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं, जहां उन्हें अपनी मजदूरी तथा बैंक में भेजे गए मजदूरी के पैसे का सारा विवरण प्राप्त हो जाएगा |

मनरेगा का पैसा कितने दिनों में बैंक में प्राप्त होता है:-

मनरेगा का पैसा आमतौर पर 15 से 30 दिनों के बाद बैंक खाते में प्राप्त होता है लेकिन यदि आप चाहें तो इसे अपने मुताबिक मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं |

इसके अलावा मनरेगा के पैसे को बैंक में प्राप्त करने के लिए आप उसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना अनुरोध डाल सकते हैं जिससे कि आपको वह पैसा 1 से 2 दिन में भी प्राप्त हो जाएगा | याद रखें कि सरकार केवल वर्ष के 100 दिनों की ही गारंटी देती है उसके बाद आपको मनरेगा के द्वारा मजदूरी प्राप्त होगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है |

FAQs:-

भारत में मनरेगा की औसत मजदूरी कितनी है?

भारत में मनरेगा की औसत मजदूरी ₹230 है जो अलग-अलग कारणों पर निर्भर करती है क्योंकि यह योजना भारत में बड़े स्तर पर प्रभावी है |

मनरेगा जॉब कार्ड कैसे बनवाएं?

मनरेगा के अंतर्गत आप अपना जॉब कार्ड मनरेगा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बनवा सकते हैं जहां आपको अपनी आधार कार्ड एवं अपनी निजी जानकारी भर नहीं होती है और 10 से 15 दिनों में आपको अपना जॉब कार्ड मिल जाएगा |

UP में मनरेगा की मजदूरी कितनी है?

UP में मनरेगा की मजदूरी ₹204 है जो 2020 में ₹201 हुआ करती थी |

हरियाणा में मनरेगा की मजदूरी कितनी है?

हरियाणा में मनरेगा की मजदूरी ₹315 है जो 2020 में ₹309 हुआ करती थी |

राजस्थान में मनरेगा की मजदूरी कितनी है?

राजस्थान में मनरेगा की मजदूरी ₹221 है जो 2020 में ₹220 हुआ करती थी |

किस राज्य में मनरेगा की मजदूरी सबसे अधिक है?

हरियाणा में मनरेगा योजना के तहत दी जाने वाली मजदूरी सबसे अधिक है जो ₹315 है और यह किसी और राज्य के मुकाबले सबसे अधिक है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here