प्रवासी श्रमिकों के लिए Shramik Special Train List, Route timings, Online Booking

1
1068
Shramik Special Train Online Booking

Shramik Special Train Online Booking:-

Shramik Special Train Online Booking: हाल ही में Covid-19 लॉकडाउन 3.0 को 17 मई 2020 तक बढ़ा दिया गया है | उन सभी श्रमिकों के लिए यह अच्छी खबर है, जो कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं | सभी प्रवासी श्रमिकों के लिए पहली विशेष ट्रेन तेलंगाना सरकार द्वारा भारतीय रेलवे के विशेष अनुरोध पर तेलंगाना से झारखंड के लिए शुरू की गई थी | श्रमिक स्पेशल ट्रेन की सेवा शुरू हो चुकी है | यह सहायता केंद्र सरकार द्वारा उन प्रवासी मजदूर, टूरिस्‍ट्स, स्‍टूडेंट्स और तीर्थयात्रियों के लिए है जो दूसरे राज्यों में फंसे है |

  • श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने लिए कोई ऑनलाइन टिकट की आवश्यकता नहीं है | बस आपको नजदीकी नोडल ऑफिसर के यहां जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा|
  • नोडल ऑफिसर एक लिस्ट तैयार करेंगे उसके बाद यह लिस्ट रेलवे को भेजी जाएगी |
  • स्टेशन पहुंचने के बाद सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी और स्वस्थ पाए जाने पर ही आपको ट्रेन में बैठने कि अनुमति दी जाएगी |
  • लेबर स्पेशल ट्रेन में सफर करने के लिए अपने फेस को कवर करना जरूरी है |
  • श्रमिक स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) या Covid-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा |
  • रेलवे ने सभी यात्रियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था कर ली है |
  • जब ट्रेन अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएगी तो वहां फिर से स्क्रीनिंग की जाएगी | अगर कोरोनावायरस के लक्षण मिलते है तो आपको क्ववारंटीन में भेजा जाएगा |
  • अगर स्क्रीनिंग में लक्षण नहीं मिलते हैं तो आप अपने घर जा सकते है |

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों, छात्रों, पर्यटकों व अन्य लोगों को उनके राज्य पहुंचाया जाएगा | श्रमिक ट्रेन में सफर करने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है | बिना रजिस्ट्रेशन के किसी को श्रमिक ट्रेन में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी | बड़े शहरों में नियुक्त नोडल ऑफिसर के यहां जाकर आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा |

Shramik Special Train List:- Shramik Special Train Online Booking:-

श्रमिक दिवस पर, गृह मंत्रालय ने भारतीय रेलवे से Shramik Special Train के लिए प्रवासी श्रमिकों, छात्रों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और अन्य लोगों को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है | यहां आप 3 मई 2020, 4 मई 2020 के लिए Shramik Special Train Route और शेड्यूल (राज्यवार) की जांच कर सकते हैं |

  • जयपुर (राजस्थान) से पटना (बिहार) 1200
  • कोटा (राजस्थान) से हटिया (झारखंड) 1000
  • नासिक (महाराष्ट्र) से लखनऊ (उत्तरप्रदेश) 850
  • नासिक (महाराष्ट्र) से भोपाल (मध्य प्रदेश) 347
  • लिंगमपल्ली (तेलंगाना) से हटिया (झारखंड) 1140
  • एर्नाकुलम (केरल) से भुवनेश्वर (ओडिशा) 1200
  • तिरुअनंतपुरम (केरल) से हटिया (झारखंड) 1200
  • साबरमती (गुजरात) से आगरा (उत्तरप्रदेश) 1700

Shramik Special Train Route & timings:-

  • कोटा से गया (Departure at 11 PM, May 3rd, 2020 from Kota, Rajasthan)
  • कोटा से बरौनी (Departure at 11 AM on May 3rd, 2020 from Kota, Rajasthan)
  • बेंगलुरु से दानापुर (Departure at 10 AM on May 3rd, 2020 from Bengaluru, Karnataka)
  • sleeper mail express ट्रेन के लिए- ₹ 30 सुपरफास्ट चार्ज, ₹ 20 का अतिरिक्त शुल्क |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here