30 जनवरी 2020: महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि | शहीद दिवस

0
748

शहीद दिवस 2020: महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि है | इस मौके पर देश उनको नमन कर रहा है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई बड़े नेताओं ने गुरुवार सुबह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया | 30 जनवरी 1948 का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों जैसा ही था, लेकिन शाम होते होते यह इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शुमार हो गया | दरअसल 30 जनवरी 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली | इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है |

नाथूराम के भाई गोपाल गोडसे ने अपनी किताब में लिखा है कि जेल में बंद नाथूराम गोड्से की नजर एकबार गांधी जी के पुत्र देवदास गांधी पर पड़ी | नाथूराम ने गांधी जी की हत्या से उनके परिवार को हुए दुख पर खेद जताया था | बाद में देवदास गांधी ने नाथूराम को पत्र लिखकर बताया था कि आपने उनके शरीर को भले ही मार दिया हो, लेकिन बापू के विचार रहती दुनिया तक जिंदा रहेंगे | आज भी देश-दुनिया में वंचितों, शोषितों को जब अपने अधिकारों की जंग लड़नी होती है तो वे गांधी जी के बताये आंदोलन की राह पर चलकर अपना हक हासिल करते हैं |

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि:-

विडम्बना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए | वह उस दिन दिल्ली के बिड़ला हाउस में प्रार्थना सभा के लिए जा रहे थे |

उसी समय गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया | अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम उनकी मृत्यु के बाद दुनियाभर में कहीं ज्यादा इज्जत और सम्मान से लिया जाता है |

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हम उनके और अनगिनत अन्य बहादुर भारतीयों के बलिदानों का सम्मान करने के लिए शहीद दिवस मनाते हैं | यह उन आदर्शों को याद करने का एक दिन है जब इन बहादुर आत्माओं ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लिए अपना बलिदान दिया |

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज देश में क्या होगा:-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा | पटना के गांधी मैदान स्थित दुनिया की सबसे लंबी गांधी जी की प्रतिमा पर लोग श्रद्धा के फूल अर्पित करेंगे | वहीं बगल में स्थित गांधी संग्रहालय में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे | सुबह से ही रघुपति राघव राजा राम…भजन के बोल से सारा वातावरण गांधीमय हो जाएगा |

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज देश में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा | दिल्ली के राजघाट पर आज सैकड़ों स्टूडेंट यूनियन मिलकर एक मानव श्रृंखला बनाएंगे और एकता का परिचय देंगे | वहीं यशवंत सिन्हा की गांधी यात्रा का समापन भी आज राजघाट पर होगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here