RSK MP: प्राइवेट स्कूल कक्षा 5 और 8 वीं वार्षिक परीक्षा 2023 के लिये RSK पोर्टल लॉगिन और बच्चों का वेरिफिकेशन कैसे करे स्टेप बाय स्टेप जाने पूरी प्रक्रिया

0
86417
RSK MP 2023

STUDNET VERIFICATION FOR 5 AND 8 EXAM: सत्र 2022 -2023 में कक्षा 5 और 8 वीं परीक्षा होने वाली हैं जिसके लिये सभी शाला प्रभारी को विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि समय अवधि में 5 और 8 वीं में पढ़ने वाले बच्चों का वेरिफिकेशन कराना सुनिश्चित करें | प्रोसेस जानने से पहले विभाग द्वारा जारी आदेश पढ़ें जिसके कुछ विन्दु इस प्रकार हैं :-

RSK MP 5TH 8TH RESULT 2023 DIRECT LINK

कक्षा पांचवी एवं आठवीं की परीक्षा हेतु छात्रों के वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक निर्देश।

  1. समस्त अशासकीय स्कूल के पांचवी एवं आठवीं मैं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन किया जाना है।
  2. इसके लिए www.rskmp.in पोर्टल पर शाला के RTE पोर्टल के यूजर आईडी एवं पासवर्ड लॉगिन किया जा सकता है।
  3. लॉगिन होने के उपरांत उक्त आईडी पर केवल संबंधित शाला के बच्चे वेरिफिकेशन हेतु दिखाई देंगे।
  4. लिस्ट में सभी बच्चों को एक-एक करके वेरीफाई करना होगा।
  5. इस वेरिफिकेशन के दौरान प्रत्येक बच्चे की जानकारी सही की जानी है।
  6. जिस बच्चे की जानकारी वेरीफाई हो जाएगी उसका कलर लिस्ट में हरा हो जाएगा।
  7. लिस्ट में दिख रहे जो बच्चे शाला में अध्ययनरत नहीं है उसे डिलीट किया जा सकेगा।
  8. जो बच्चे अन्य शालाओं में मैप है उन्हें अपनी इस शाला में ऐड किया जा सकेगा। लेकिन यहां ऐड होने से उसका शिक्षा पोर्टल में अपडेशन नहीं रहेगा यह डाटा केबल परीक्षा हेतु अलग से बन रहा है।
  9. वेरिफिकेशन केवल एक ही बार होगा अतः प्रत्येक बच्चे के वेरिफिकेशन के समय जानकारी सही-सही होनी चाहिए।
  10. उक्त कार्य प्रत्येक शाला को 25 नवंबर 2022 तक पूर्ण करना है।
  11. जिन बच्चों की समग्र आईडी नहीं है उन पर शासन द्वारा 25 नवंबर 2022 के बाद निर्णय लिया जावेगा।

उक्त आदेश का अनुशरण करते हुए दिए हुए समयावधि में सभी शाला प्रभारी प्राथिमकता से इस कार्य को पूरा करना सुनश्चित करें|

प्राइवेट स्कूल कक्षा 5 और 8 वीं वार्षिक परीक्षा 2023 के लिये RSK पोर्टल लॉगिन और बच्चों का वेरिफिकेशन कैसे करे स्टेप बाय स्टेप जाने पूरी प्रक्रिया :

STEP 1: उक्त आदेशानुसार सर्वप्रथम आप राज्य शिक्षा केंद्र की www.rskmp.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | पोर्टल पर शाला के RTE पोर्टल के यूजर आईडी एवं पासवर्ड लॉगिन करना होगा |

STEP 2: सफलतापूर्वक लॉगिन हेने के पश्चात कुछ इस प्रकार का डैशबोर्ड आपको दिखाई देगा जहाँ पर तीन मेनू प्रदर्शित होने 5-8 EXAM (2022-23) और My Account|

STEP 3: उपरोक्त दिए हुए तीन मेनू में से आपको 5-8 EXAM (2022-23) में क्लिक करने हैं जिसमे आपको सबमीनू मिलेंगे STUDENT VERIFICATION, सबके बारे में भी आप जान लिए किसका क्या काम है|

  • STUDENT VERIFICATION:- 8 ANNUAL EXAM के लिए वेरिफिकेशन इसी लिंक से किया जाना है

STEP 4: अब चलते हैं स्टूडेंट वेरिफिकेशन लिंक में कक्षा का चयन करें जिसका वेरिफिकेशन करना है चयन करके सबमिट करते ही सभी बच्चों की लिस्ट स्क्रीन पर होगी जिसके सामने वेरिफिकेशन तथा डिलीट (REMOVE) की बटन दी गयी है यदि उपरोक्त लिस्ट में से किसी बच्चे को हटाना चाहते हैं तो उसके सामने वाली डिलीट बटन पर क्लिक करें।

सामने वाली डिलीट बटन पर क्लिक करें।

यह भी पढ़े :

RSK : कक्षा 5 एवं 8 के अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम के अंक कैसे फीड करें

STEP 5: यहाँ पर लिस्ट में उपलब्ध सभी बच्चों का वेरिफिकेशन करना है अतः प्रत्येक बच्चे के सामने वेरिफिकेशन लिंक दी गयी है इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नहीं विंडो ओपन होगी जिस उस बच्चे की सभी जानकारी दी गयी होगी जानकारी को देखें और यदि कोई आवश्यक सुधार हो तो सुधार कर वेरीफाई करें इस प्रकार प्रक्रिया को हर बच्चे के लिए दोहरानी है।

STEP 6: सभी जानकारी सुधार करने के पश्चात नीचे दिए वेरीफाई बटन पर क्लिक करते ही एक नहीं विंडो ओपन होगी जिसमें yes verified it बटन पर क्लिक करना है |ध्यान रहे आप एक बार ही वेरीफाई कर सकते अतः सभी जानकारी को सही सही भरना अनिवार्य है

STEP 7:वेरीफाई होते ही STUDENT DETAILS VERIFIED SUCCESSFULLY का मैसेज आएगा

STEP 8: जैसे ही छात्र की जानकारी वेरीफाई हो जाती है उस छात्र का बैकग्राउंड ग्रीन कलर में हो जायेगा और उसके सामने से वेरीफाई तथा रिमूव बटन हट जायेगा।

TIPS: वेरिफिकेशन के लिए सभी बच्चों की लिस्ट इस प्रकार बना लें इससे वेरिफिकेशन में आसानी होगी

कक्षा 5 और 8 वी वार्षिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक : CLICK HERE

RSK MP 2023 Admit Card | कक्षा 5 और 8 वीं वार्षिक परीक्षा के लिये एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here