राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

0
1155
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल
Shala Darpan Rajasthan Portal

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल:-

Shala Darpan Portal के माध्यम से राजस्थान के छात्रों से संबंधित सभी जानकारी उनके माता-पिता प्राप्त कर सकते हैं | यह पोर्टल राजस्थान के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया है | यह जानकारी केवल सरकारी स्कूलों के छात्रों के बारे में ही प्राप्त की जा सकती है।

इस पोर्टल के माध्यम से माता-पिता स्कूलों से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं | शाला दर्पण पोर्टल का कार्यान्वयन राजस्थान सरकारी शिक्षा विभाग के पास है | शाला दर्पण पोर्टल से शिक्षा कार्यालय की भी पूरी जानकारी जैसे कि शिक्षकों से संबंधित जानकारी, स्कूलों से संबंधित जानकारी, स्कूल के कर्मचारियों से संबंधित जानकारी आदि भी प्राप्त की जा सकती है |

27 जून 2021 को राजस्थान सरकार के मध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा छात्रवृत्ति पोर्टल शाला दर्पण लॉन्च किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों द्वारा सभी प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जा सकता है |

कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं | इसके अलावा शिक्षा विभाग द्वारा एक ऑनलाइन वार्षिक कार्य मूल्यांकन रिपोर्ट मॉड्यूल भी जारी किया गया है | इस बात की जानकारी राजस्थान शिक्षा विभाग के टि्वटर हैंडल के माध्यम से प्रदान की गई है |

वह सभी छात्र जो अपने छात्र प्रमाण पत्र को दोबारा से डाउनलोड करना चाहते हैं वह शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं | सन 2019-20 के लिए प्रमाण पत्र को दोबार से डाउनलोड करने की प्रक्रिया एवं सन 2020-21 के लिए प्रमाण पत्रों को प्रिंट करने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है |

शाला दर्पण पोर्टल का उद्देश्य:-

शाला दर्पण पोर्टल सभी स्कूलों से संबंधित जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाने के लिए आरंभ किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से सभी अभिभावक घर बैठे स्कूलों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | इस पोर्टल के माध्यम से अब अभिभावकों को बार-बार स्कूल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी तथा समय की भी बचत होगी |

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं:-

  • स्कूल सर्च करने की प्रक्रिया
  • स्कूल की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
  • स्टूडेंट की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
  • स्टाफ की रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया
  • स्कीम सर्च करने की प्रक्रिया
  • सजेशन देने की प्रक्रिया
  • प्रयास 2020
  • नो योर स्कूल एन आई सी एस डी आई डी
  • स्टाफ डिटेल जानने की प्रक्रिया
  • स्टाफ लॉगइन
  • ट्रांसफर शेड्यूल |

शाला दर्पण राजस्थान के लाभ:-

  • इस योजना का लाभ राजस्थान के सभी नागरिक उठा सकते है जो अपने बच्चो को अच्छे स्कूलो में बेहतर शिक्षा देना चाहते है |
  • राजस्थान सरकार शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा के द्वारा शिक्षा और सरकारी स्कूलों संबधित सभी जानकारियों को राज्य के लोगो के लिए पारदर्शिता के साथ शुरू किया गया है |
  • शाला दर्पण वेब पोर्टल पर शिक्षा से सम्बंधित सभी विभाग के डेटाबेस को मैनेज किया जाता है |
  • राज्य के लोग इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से  स्कूल के सभी कर्मचारियों और शिक्षा कार्यालय की पूरी जानकारी भी कही से भी कभी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है |
  • इससे लोगो के समय की भी बचत होगी |

शाला दर्पण स्कूल लॉगिन कैसे करे:-

सर्वप्रथम आवेदक को शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/SD2/Home/Public2/Default.aspx पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल
  • Homepage पर आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल
  • इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा | इस फॉर्म में आपको Username, Password, Captcha Code आदि भरना होगा | इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इस तरह से आप सीधे लॉग इन करके शाला दर्पण में अपने विद्यालय सम्बन्धित कार्य प्राप्त कर सकते है |

Gyan Sankalp Portal:-

  • इस शाला दर्पण के वेब पोर्टल पर अन्य वेबसाइट के भी लिंक दिए गए है जैसे ज्ञान संकल्प पोर्टल | इस पोर्टल पर इंडिविजुअल और कोर्पोरेटर्स के द्वारा डोनेट करने की व्यवस्था की गयी है
  • इस पोर्टल के द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार स्कूलों के लिए फण्ड की व्यवस्था करते है |
  • सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण पोर्टल पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा इस होम पेज पर आपको Gyan Sankalp Portal पर क्लिक करना होगा |
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आप ज्ञान संकल्प पोर्टल खुल जायेगा | इस पोर्टल पर आपको Individual Donors पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन करके किसी भी स्कूल के लिए डोनेशन की व्यवस्था कर सकते है |आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
  • शाला दर्पण – कॉर्पोरेट डोनर्स
  • यह  व्यवस्थित ऑनलाइन प्लेटफार्म है इसमें वह रजिस्ट्रेशन करके किसी भी स्कूल के लिए अथवा स्कूल के बेहतर शिक्षा के लिए डोनेशन की व्यवस्था करते है |

शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल की सभी जानकारी प्राप्त कैसे करे:-

  • सबसे पहले आपको शाला दर्पण की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको Citizen Window का ऑप्शन दिखाई देगा |आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन कर अगला पेज खुल जायेगा |
राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल
  • इस पेज पर आपको Search School  , Students Reports , Staff Reports के ऑप्शन दिखाई देंगे जिसके बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी है उस पर क्लिक करना होगा | उसके बाद आपके सामने अगले पेज पर पूरी जानकारी आ जाएगी |

शाला दर्पण डाउनलोड फॉर्मेट:-

  • विद्यालय एसडीएमसी द्वारा 80 जी प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने हेतु आवेदन के सम्बन्ध में प्रपत्र प्रपत्र 14
  • विद्यालय में क्लिक कार्यक्रम लागू करने के सम्बन्ध में प्रपत्र प्रपत्र 15
  • स्कूल प्रोफाइलप्रपत्र 11
  • विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्टर एवं सिविल कार्य सम्बन्धी प्रपत्रप्रपत्र 12
  • विद्यालय एवं संस्‍था प्रधान सूचना (विद्यालय बेसिक प्रोफाईल)प्रपत्र 1
  • विद्यार्थी विस्तृत विवरण अतिरिक्त सूचनाप्रपत्र 13
  • विद्यार्थी विस्तृत विवरण प्रपत्रप्रपत्र 9
  • विद्यालय समेकित सूचनाप्रपत्र 2
  • बजट मद के अनुसार स्‍वीकृत पद आधारित विद्यालय कार्मिक विवरणप्रपत्र 3A
  • विद्यालय के अन्‍य कार्मिकों का विवरण (मा.शि. विभाग के स्‍वीकृत पद के अलावा)प्रपत्र 3B
  • कक्षा/एवं वर्ग वार विद्यार्थी नामांकनप्रपत्र 4
  • कक्षावार विद्यार्थी प्रविष्टीप्रपत्र 5
  • विद्यालय हेतु संकायवार विषय चयनप्रपत्र 6
  • 11th -12th कक्षा/विद्यार्थी वार संकाय – ऐच्छिक विषय चयनप्रपत्र 7
  • विद्यालय में कंम्‍प्‍यूटर व इंटरनेट सुविधाप्रपत्र 8
  • “व्यक्तिगत विवरण प्रपत्र” (For all Education Department Employees)प्रपत्र 10
  • शिक्षक विस्तृत विवरण प्रोफाइल भरने के बारे में दिशानिर्देश

जिलेवार स्कूलों की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको मैं न्यू बार में School in Rajasthan लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको स्कूल टाइप सेलेक्ट करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने जिलों की सूची खुलकर आ जाएगी |
  • आपको अपने जिले पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने ब्लॉक की सूची खुलकर आ जाएगी |
  • इसमें से आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा |
  • जैसे ही आप ब्लॉक का चयन करेंगे स्कूलों की सूची आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

Contact Information:-

हमने अपने इस लेख के माध्यम से आपको शाला दर्पण राजस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। ईमेल आईडी तथा हेल्पलाइन नंबर कुछ इस प्रकार है।

  • Helpline Number- +911412700872, 01412711964
  • Email Id- rmsaccr@gmail.com , rajssashaladarshan@gmail.com

शाला दर्पण पोर्टल महत्वपूर्ण लिंक्स:-

सर्च स्कूल (स्कूल)यहां क्लिक करें
स्कूल रिपोर्ट (स्कूल)यहां क्लिक करें
स्टूडेंट रिपोर्ट (स्कूल)यहां क्लिक करें
स्टाफ रिपोर्ट (स्कूल)यहां क्लिक करें
नो स्कूल एन आई सी- एस डी आई डी(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
नों स्टाफ डिटेल्स(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
रजिस्टर फॉर स्टाफ लॉगइन(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
ट्रांसफर शेड्यूल(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
हेल्प डेस्क(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
ट्रांसफर आर्डर(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
सीनियरिटी लिस्ट इंस्ट्रक्शन(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
अप्लाई अवार्ड एप्लीकेशन(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
बर्थडे सेलिब्रेट(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
रिटायरिंग this मंथ(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
इंस्ट्रक्शंस (स्टाफ सिलेक्शन)यहां क्लिक करे
शेड्यूल  (स्टाफ सिलेक्शन)यहां क्लिक करे
रजिस्ट्रेशन एंड चॉइस  (स्टाफ सिलेक्शन)यहां क्लिक करे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here