राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 – 434 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करें

0
747

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020:-

राजस्थान हाईकोर्ट ने आशुलिपिक ग्रेड तृतीय (Stenographer Grade III) के लगभग 434 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है | इसमें आशुलिपिक हिंदी (Stenographer Hindi) और आशुलिपिक अंग्रेजी (Stenographer English) के पदों पर भर्ती की जाएगी | राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अवधि 30 जनवरी 2020 को दोपहर 1:00 बजे से 28 फरवरी 2020 को शाम 5:00 बजे तक रहेगी |

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://hcraj.nic.in/hcraj/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | आशुलिपिक के लिए आवेदन करने से पहले राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया पूरा भर्ती विज्ञापन जरूर पढ़ें लें |

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए शैक्षणिक योग्यता:-

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं या समकक्ष योग्यता के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा होना चाहिए | सीनियर सेकेंडरी + हिंदी का ज्ञान + डिप्लोमा (कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन) | पूरी जानकारी के लिए आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते है |

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा:-

28 फरवरी 2020 के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए | सरकारी नियम विनियमन के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूडी / पीएच उम्मीदवारों को छूट |

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:-

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 30-01-2020

ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि: 28-02-2020

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए वेतनमान:-

चयनित अभ्यर्थी नियमानुसार 2 वर्ष की अवधि तक ₹23700 प्रतिमाह पारिश्रमिक पर परिविक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में रहेंगे | पे मैट्रिक्स लेवल संख्या L-10 के अनुसार पे स्केल ₹33800 से ₹106700 दे होगा |

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क:-

सामान्य वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग/ अन्य राज्य के आवेदक : 650 रुपये

राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के आवेदक और दिव्यांगजन : 400 रुपये

राजस्थान हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती 2020 के लिए चयन प्रक्रिया:-

योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here