प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Khelo India Mobile App की शुरुआत की

1
1438

Khelo India Mobile App:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने National Youth Parliament Festival 2019 में Khelo India Mobile App की शुरुआत की | 3.74 MB की इस Khelo India Mobile App को भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा विकसित किया गया है | अब सभी Android फ़ोन उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफ़ोन पर Google Playstore से Khelo India App को आसानी से download कर सकते हैं |

Khelo India Mobile App एक ऐसी mobile app है जिसमें Game, play-field और fitness के बारे में जानकारी शामिल है | अपने मोबाइल फोन पर app के सफल installation के बाद, Khelo India Mobile App को खोलें और अधिक सुविधाओं तक पहुंचने के लिए भाषा का चयन करें | Khelo India App में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाएँ उपलब्ध हैं |

लोग अब Khelo India Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं और भारत को एक वैश्विक खेल शक्ति (global sporting power) बना सकते हैं | इस Mobile App को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सीखो, खेलो और स्वस्थ्य रहो है और साथ ही लोग खेल के प्रति अपने जुनून को एक नई उड़ान दे सकते हैं |

यह भी पढ़ें:-

Khelo India Mobile App डाउनलोड कैसे करें:-

Khelo India Mobile App खेल और फिटनेस के बारे में जागरूकता पैदा करेगा विशेष रूप से भारत के युवाओं के बीच साथ ही यह एक खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने में भी मदद करेगा |

Khelo India Mobile Appडाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Khelo India Mobile App के लाभ:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई Mobile App में 3 विशेषताएं हैं जो देश भर के बच्चों के बीच संभावित चैंपियन की पहचान में सहायक होगी जिन्हें नीचे वर्णित किया गया है:-

सीखें:- पहले खंड में 18 खेल विषयों के नियमों, विनियमों और वीडियो के बारे में सामान्य जानकारी है |

खेलें:- दूसरे खंड में, देश भर में उपलब्ध खेल की सुविधाओं की पूरी सूची है | लोग खेल का चयन कर सकते हैं और खेलने के लिए स्थान ढूंढ सकते हैं और खिलाडी अपने राज्य और कस्बे में खेल सुविधाओं का data पा सकते हैं | इस खंड में SAI द्वारा प्रबंधित खेल सुविधाओं की जानकारी भी शामिल है जहाँ बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं और अपने प्रतिस्पर्धी लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं |

स्वस्थ रहें:- Khelo India Mobile App के इस तीसरे खंड में 8 फिटनेस परीक्षण हैं, जिसके माध्यम से कोई भी Athlete अपनी fitness का स्तर निर्धारित कर सकता है और अपनी पसंद का खेल चुन सकता है | यह खंड माता-पिता को अपने बच्चों की फिटनेस गतिविधियों पर नजर रखने में मदद करेगा | केंद्र सरकार स्कूल और स्थानीय स्तर से प्रतिभाशाली एथलीटों की पहचान कर सकता है और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण की मदद से बड़े मंच पर अपने कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा |

देश भर में खेलों को बढ़ावा देने और भारत को खेल के विभिन्न विषयों में दुनिया में एक बड़ी ताकत के रूप में बदलने के लिए Khelo India पहल शुरू की गई थी | पिछले कुछ सालों में, Khelo India प्रतियोगिताओं के माध्यम से बड़ी संख्या में Athlete आए हैं, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को ढूंढ निकालना है |

1 COMMENT

  1. सर मैं एक ऐथलीट बनना चाहता हूँ सर मेरे घर की स्थिति कुछ खास नही है सर ऐसा कोई रास्ता है जिससे हम अपने सपनों को साकार कर सके
    सर मैं उसैन बोल्ट की तरह एक रेसर बनना चाहता हूँ
    सर मुझे अपने आप पर पूरा विश्वास है की मैं ये कर सकता हूँ
    सर मैं क्या करूँ कैसे करूँ सर इसके बारे मे मुझे गाईड करो please sir

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here