PM WANI Scheme 2021 : देश के सभी सार्वजनिक स्थानों पर WiFi की सुविधा

0
918
PM WANI Yojana Scheme 2020
PM-WANI Yojana in hindi

PM WANI Scheme 2021:-

डिजिटल इंडिया रिवॉल्यूशन (Digital India Revolution) के बाद अब सरकार द्वारा वाईफाई रिवॉल्यूशन (WiFi Revolution) भी किया जा रहा है | आज के दौर में इंटरनेट एक बहुत ही महत्वपूर्ण जरूरत बन गया है | इसलिए सरकार देश के नागरिकों को WiFi की सुविधा उपलब्ध करवाएगी | जिसके लिए सरकार द्वारा पीएम वाणी योजना (PM WANI Scheme) का आरंभ किया गया है |

केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से बुधवार को पीएम-वाणी (Wi-Fi Access Network Interface) योजना को दी गई मंजूरी को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे प्रौद्योगिकी की दुनिया में क्रांति आ जाएगी और समूचे देश में ‘वाई-फाई’ की उपलब्धता बढ़ेगी | उन्होंने कहा कि इससे कारोबार में सुगमता भी बढ़ेगी और जीवन भी सरल होगा | केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने टेलीकॉम विभाग को देशभर में पब्लिक डेटा ऑफिस (PDO) के जरिए सार्वजनिक रूप से वाई -फाई सेवा प्रदान करने का नेटवर्क तैयार करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है |

इससे देशभर में सार्वजनिक वाई-फाई सेवाओं का बड़ा नेटवर्क तैयार करने में मदद मिलेगी, जो लोगों के लिए रोजगार और आमदनी बढ़ाने का जरिया बनेगा | सार्वजनिक वाई -फाई नेटवर्क सेवा पीएम-वाणी (PM WANI) के नाम से जानी जाएगी | इसे सार्वजनिक टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं के माध्‍यम से संचालित किया जाएगा | केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सार्वजनिक वाईफाई नेटवर्क की रूपरेखा को मंजूरी दे दी | इसमें कई पब्लिक डेटा ऑफिस (पीडीओ), पब्लिक डेटा ऑफिस एग्रीगेटर्स और ऐप प्रदाता शामिल रहेंगे |

PM WANI Yojana के लाभ तथा विशेषताएं:-

  • PM WANI Yojana के माध्यम से देश के सभी सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी |
  • इस योजना को प्रधानमंत्री वाईफाई एक्सेस नेटवर्क इनिशिएटिव के नाम से भी जाना जाता है |
  • PM-WANI Yojana के अंतर्गत वाई-फाई की सुविधा मुफ्त होगी |
  • इस योजना के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा जिससे की आय में वृद्धि होगी और जीवनशैली में सुधार आएगा |
  • पीएम वाणी योजना के माध्यम से रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी |
  • इस योजना के कार्यान्वयन के लिए पूरे देश में सार्वजनिक डाटा केंद्र खोले जाएंगे |
  • सार्वजनिक डाटा केंद्र खोलने के लिए भी कोई भी आवेदन शुल्क या फिर पंजीकरण नहीं होगा |
  • इस योजना को 9 दिसंबर 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दे दी गई है |
  • PM-WANI Yojana के माध्यम से निरंतर इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी |
  • सार्वजनिक डेटा कार्यालय खोलने के लिए सभी प्रदाताओं को दूरसंचार विभाग के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है |

PM WANI Yojana कैसे काम करेगी:-

  • पब्लिक डेटा ऑफिस ( Public Data Offices – PDOs) – PM-WANI स्कीम के सुचारू रूप से काम करने के लिए सबसे पहले पब्लिक डाटा ऑफिस खोले जाएंगे | सरकार का कहना है कि इसके लिए किसी भी प्रकार के लाइसेंस, फीस, या पंजीकरण की आवश्यकता नहीं पड़ेगी |
  • पब्लिक डाटा एग्रीगेटर (Public Data Aggregator) –  PM-WANI स्कीम के लिए बनाए गए पब्लिक डाटा ऑफिस के सभी एकाउंटिंग और ऑथराइजेशन की जांच के लिए पब्लिक डाटा एग्रीगेटर यूनिट  बनाए जाएंगे |
  • यूनिट ऐप प्रोवाइडर (Unit App Provider) – PM-WANI स्कीम को सुरक्षित और सही रूप से उपयोग करने के लिए एक ऐसा यूनिट बनाया जाएगा जो ऐप डिजाइनिंग से लेकर ऐप डाउनलोड तक के सभी डिजिटल ऑथेंटिकेशन की जानकारी रखेंगे। इनका मुख्य काम यूजर को सरकार द्वारा डिवेलप किए हुए ऐप को डाउनलोड करवाना,  ऑथेंटिकेट करवाना,  ऐप स्टोर और वेबसाइट पर एप के लिंक को साझा करना होगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here