PM Kisan Nidhi Correction 2021: Account, Aadhaar, Name, Mobile Number में सुधार कैसे करें?

0
771
PM Kisan Nidhi Correction
PM Kisan Nidhi Correction Online

PM Kisan Nidhi Correction 2021:

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की एक पहल है जिसमें सभी छोटे और सीमांत किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष ₹6,000 तक प्रदान किया जाएगा | 1 फरवरी 2019 को भारत के 2019 के अंतरिम केंद्रीय बजट के दौरान पीयूष गोयल द्वारा इस पहल की घोषणा की गई थी | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में काफी गड़बड़ी के चलते हुए बहुत से किसानों के खाता संख्या गलत कर दिए गए हैं जिससे उनके खातों में इसकी राशि नहीं पहुंच पाई है |

सभी लाभार्थी पीएम किसान निधि खाता (PM Kisan Nidhi Account) विवरण सही कर सकते हैं | किसान और सीएससी संचालक ध्यान दें कि वे किसी भी विवरण को भरते समय गलती न करें | यदि आधार, बैंक और अन्य विवरणों में कोई विसंगति होगी, तो आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे |

PM Kisan Nidhi खाते में सुधार प्रक्रिया:- PM Kisan Nidhi Correction Process

  • लाभार्थी, पीएम किसान सम्मान निधि योजना- PMKSNY की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/NewHome3.aspx पर जाएं |
  • इसके पश्चात Farmers Corner पर जाएं |
PM Kisan Nidhi Correction

यहाँ मौजूदा विकल्पों में से Edit Aadhaar Failure Records पर क्लिक करें | इसके पश्चात आपके सामने नीचे दिखाए अनुसार webpage दिखाई देगा |

PM Kisan Nidhi Correction
  • Aadhaar Number, Account Number, Mobile Number में सुधार के लिए संबंधित क्षेत्रों में अपने Aadhaar Number और Captcha Code के अनुसार सभी सही जानकारी भरें | इसके पश्चात “Search” बटन पर क्लिक करें |
  • Farmer Name में सुधार के लिए State, District, Sub-District, Block का चयन करने के पश्चात Aadhaar Number और Captcha Code के अनुसार सभी सही जानकारी भरें | इसके पश्चात “Search” बटन पर क्लिक करें |
  • विवरण Edit करने के लिए, “Edit” बटन पर क्लिक करें |
  • Edit विकल्प पर क्लिक करने पर, जिन विवरणों को ठीक करने की आवश्यकता है, उन्हें एक खाली बॉक्स के साथ दर्शाया जाएगा |
  • दिए गए स्थान में विवरण दर्ज करें और “update” विकल्प पर क्लिक करें |
  • Submit बटन पर क्लिक करें |
  • अब, Save बटन पर क्लिक करें और प्रिंट आउट लें |

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के आवेदन स्थिति की जाँच करें:-

Kisan Samman Nidhi Yojana में किसानों के नामांकन के लिए आवेदन की स्थिति की जांच करने की पूरी प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • सर्वप्रथम आपको प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट http://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर, “Farmer’s Corner” अनुभाग पर जाएँ |
  • इस अनुभाग में “Edit Aadhaar Details, New Farmers Registration & Check Beneficiary Status” विकल्प शामिल है |
  • यहां आपको “Beneficiary Status” विकल्प का चयन करना होगा |
  • किसान अपने लाभार्थी के आवेदन की स्थिति को आधार नंबर या खाता संख्या या मोबाइल नंबर से जान सकते हैं |
PM किसान सम्मान निधि योजना
  • यहाँ आधार कार्ड संख्या या खाता संख्या या मोबाइल नं विवरण दर्ज कर अपने PM-KISAN आवेदन की स्थिति जानने के लिए “Get Data” बटन पर क्लिक करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here