Peyush Bansal (Shark Tank India Judge) Biography: पीयूष बंसल का जीवन परिचय

0
2165
Peyush Bansal Biography
Peyush Bansal Biography in Hindi

Peyush Bansal Biography:-

पीयूष बंसल एक भारतीय उद्यमी और Lenskart.com के Co – Founder और CEO हैं | उनका जन्म 26 अप्रैल 1985 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था | उन्होंने टीवी रियलिटी शो Shark Tank Season 1 के जज के रूप में अपने टीवी करियर की शुरुआत की है |

Shark Tank India Show के Judge, पीयूष बंसल एक Active Investor हैं जो इंडिया के बहुत ही जाने माने  Entrepreneur हैं | ये Sony Entertainment Television चैनल पर Shark Tank नाम के Show में Judge है | ये सभी Judges में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले Judge हैं |

Shark Tank की बात की जाये तो यह जो भारत का पहला ऐसा Reality Show हैं जहाँ पुरे इंडिया से लोग अपने Unique Startup  Ideas के साथ आते हैं जिन्हें Sharks मतलब की Judge जिन Startup Ideas को पसंद करते हैं उन Ideas के Grow के लिए उनमे अपना पैसे इन्वेस्ट करते हैं |

Show में Total 7 judge हैं जिनमे Peyush Bansal Namita Thapar, Ashneer Grover, Vinita Singh, Aman Gupta, Ghazal Alag, Anupam Mittal Sharks (Judge) हैं | यह Show American Reality show से प्रेरित हैं | अब जानते हैं इस Show के सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले Judge Peyush Bansal के बारे में,

नाम (Name)पीयूष बंसल
प्रसिद्दि (Famous For)शार्क टैंक इंडिया के जज
Lenskart के फाउंडर
जन्मदिन (Birthday)26 अप्रैल 1985 
उम्र (Age )36 साल (साल 2021 )
जन्म स्थान (Birth Place)दिल्ली, भारत
शिक्षा  (Educational )पोस्ट ग्रेजुएट 
स्कूल (School)डॉन बॉस्को स्कूल 
कॉलेज (Collage)मैकगिल यूनिवर्सिटी ,कनाडा
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट (IIM )
राशि (Zodiac)मकर राशि
नागरिकता (Citizenship)भारतीय
गृह नगर (Hometown)दिल्ली, भारत
धर्म (Religion)हिन्दू
लम्बाई (Height)6 फीट
वजन (Weight)78 किलो
आँखों का रंग (Eye Color)काला
बालो का रंग( Hair Color)काला
पेशा (Occupation)Lenskart के फाउंडर , उद्यमी
वैवाहिक स्थिति Marital Statusविवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth )$80 मिलियन लगभग (560 करोड़)

पीयूष बंसल का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन:- Peyush Bansal Biography in Hindi

पीयूष बंसल का जन्म 26 अप्रैल 1985 को नई दिल्ली, भारत में हुआ था | 2021 में, उनकी उम्र 36 साल है | पीयूष बंसल का पालन-पोषण उनके माता-पिता ने नई दिल्ली, भारत में किया था | पीयूष बंसल के माता-पिता भारतीय नागरिक थे | उन्होंने पीयूष बंसल के अच्छे फैसले में हमेशा उनका साथ दिया है | वह हमेशा से एक सफल बिजनेसमैन बनना चाहते थे | उन्होंने नई दिल्ली, भारत में अपनी पढ़ाई पूरी की और सर्वोत्तम संभव शिक्षा प्राप्त की |

पीयूष बंसल की शिक्षा:-

पीयूष बंसल ने अपनी शुरुआती स्कूल की पढाई दिल्ली के डॉन बॉस्को हाई स्कूल से प्राप्त की और आगे की पढाई के लिए, उन्होंने कनाडा में मैकगिल यूनिवर्सिटी (McGill University Canada) में दाखिला लिया और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical Engineering) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की | बंसल ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेनेजमेंट (IIM, Bangalore) बैंगलोर से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री भी प्राप्त की है |

पीयूष बंसल का कैरियर:-

पीयूष ने अपनी कॉलेज पूरी होने के बाद अपनी पहली जॉब 2007 में अमेरिका में Microsoft में Program Manager के तोर पर की थी | अमेरिका में एक साल तक काम करने के बाद पीयूष अपने देश में कुछ बड़ा करना चाहते थे इसलिये वो भारत लोट आए | इसके बाद बंसल ने John Jacobs, Aqualens और Lenskart.com सहित भारतीय कंपनियों की एक श्रृंखला ढूंढनी शुरू की, जिसके तहत उन्होंने लेंसकार्ट विजन फंड, लेंसकार्ट प्लस की स्थापना की, जो सभी चश्मे और लेंस पर ध्यान केंद्रित करते हैं |

IIM में अपने समय के दौरान, उन्होंने Valyoo Technologies की स्थापना की, जिसने 2007 में SearchMyCampus को पहले व्यावसायिक पोर्टल के रूप में पेश किया | यह एक छात्र क्लासीफाइड प्लेटफॉर्म था जिसमें आवास के अलावा Accommodation, Books, Parttime Jobs, Carpooling और enternship के अवसर शामिल थे | उनका मकसद छात्रों को उनकी किसी भी समस्या में मदद करना था |ये स्टार्टअप भी कुछ ठीक ठाक ही चला इसके बाद भी पियूष के और भी कही सारे नए स्टार्टअप लॉन्च किये पर वो सब फेलियर रहे |

लेंसकार्ट की शुरुआत:-

सन 2010 में Peyush Bansal, Amit Chaudhary और Sumeet Kapahi ने Lenskart के नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल खोला जो शुरुआत ने Only Lenses सेल करते थे धीरे-धीरे इन्होने Eyewear और Sunglasses भी बेचना शुरू कर दिया |

पहले ये Online Web और App सेल करते थे फिर Lenskart की Frenchie भी शुरू की | Lenskart 2019 में जा कर एक Unicorn बन गया (Unicorn में वो कम्पनिया आती है जिनकी Valuation 1 बिलियन डॉलर है या उससे अधिक है ) अब Lenskart एक बिलियन डॉलर कम्पनी है | अभी 5000 से भी अधिक लोग इस company में काम कर रहे है इनके 600 से भी ज्यादा रिटेल स्टोर है पुरे भारत में |

Lenskart ने John Jacobs, Aqualens जैसे स्टार्टअप को भी खरीद लिया है | Lenskart में सबसे बड़ा इन्वेस्टर Softbank जिसने अभी तक 250-300 मिलियन डॉलर तक की फंडिंग Lenskart में की है | ये कंपनी ने अपने Competition को खत्म करके मार्केट में पकड़ बना ली है | Peyush Bansal एक अच्छे business के साथ में एक Active Investor भी है |

Peyush Bansal’s Lenskart’s Journey

लेंसकार्ट के उत्पाद और सेवाएं:-

लेंसकार्ट के पास अपने ग्राहकों के लिए 5000 से अधिक फ्रेम और ग्लास हैं, साथ ही 45 से अधिक अलग अलग प्रकार के हाई क़्वालिटी वाले लेंस हैं।  लेंसकार्ट के प्रोडक्ट इस प्रकार है –

  • चश्मा
  • प्रीमियम चश्मा
  • धूप का चश्मा
  • आकार (Shape) – वेफरर, ओवल, राउंडर, कैट आई
  • आकार(Size)- छोटा, मध्यम और बड़ा
  • ब्रांड(Brands) – बॉश और लोम्ब, जॉनसन एंड जॉनसन, अल्कोन
  • रंग संपर्क लेंस (Color Contact Lenses, ), और भी बहुत कुछ |

शार्क टैंक इंडिया के शार्क की लिस्ट ( Shark Tank India Judges list):-

  • अशनीर ग्रोवर (BharatPe के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर)
  • विनीता सिंह (SUGAR Cosmetics की सीईओ एवं को-फाउंडर)
  • पीयूष बंसल (Lenskart के फाउंडर एवं सीईओ)
  • नमिता थापर (Emcure Pharmaceuticals की एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर)
  • अनुपम मित्तल (Shaadi.comPeople Group के फाउंडर एवं सीईओ)
  • गज़ल अलग़ (Mamaearth की को-फाउंडर एवं चीफ मामा)
  • अमन गुप्ता (boAt के को-फाउंडर एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) |

Frequently Asked Questions (FAQ’s):-

पीयूष बंसल कौन है ?

पीयूष बंसल वर्तमान में लेंसकार्ट में संस्थापक है इसके अलावा वह मुख्य कस्टम अधिकारी, जॉन जैकब्स के सह-संस्थापक, सीईओ औरपीयूष बंसल लेंसकार्ट के सीईओ और संस्थापक हैं |

पीयूष बंसल की उम्र क्या है?

36 साल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here