Pandora Paper Leak : जानें क्या है पेंडोरा पेपर्स लीक कौन-कौन है शामिल

0
709
Pandora Paper Leak in Hindi
Pandora Paper Leak

Pandora Paper Leak:-

आपको याद होगा, आज से करीब 5 साल पहले पनामा पेपर्स लीक ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था और दुनिया के कई नामचीन हस्तियों का नाम पनामा पेपर लीक में आया था | उस वक्त खुलासा हुआ था कि कैसे बड़े बड़े अमीर कारोबारी, हस्तियां टैक्स चोरी करने के लिए अलग अलग तरीके का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब एक बार फिर से ऐसा ही खुलासा पूरी दुनियाभर में हुआ है और इस बार इस लीक का नाम ‘पैंडोरा पेपर लीक (Pandora Paper Leak)’ है, जिसने पूरी दुनिया में एक बार फिर से तहलका मचा दिया है | इस पेपर्स लीक में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का भी नाम आया है |

क्या है पैंडोरा पेपर लीक:-

पैंडोरा पेपर्स लीक दुनियार के करीब 12 मिलियन (1.20 करोड़) दस्तावेजों को दिन रात खंगालने के बाद दुनिया भर में चल रही पैसों की लेन-देन और हेराफेरी को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करता है | ये एक ऐसा लीक है, जो छिपी हुई संपत्ति, टैक्स से बचने के तरीकों, दुनिया के कुछ अमीर और शक्तिशाली लोगों द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा करता है | 117 देशों के 600 से ज्यादा पत्रकारों और 140 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन ने कई महीनों तक लगातार काम किया और 14 अलग अलग स्रोतों से दस्तावेजों को खंगालते हुए तमाम खुलासे किए हैं | ये खुलासा इंटरनैशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट ने किया है, जो विश्व का सबसे बड़ा खुलासा माना जा रहा है | पैंडोरा पेपर्स लीक में दुनिया के कई देशों की बड़ी हस्तियों का नाम है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के भी कई नेता शामिल है | भारत के सचिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का भी इस लीक में नाम आया है |

पंडोरा पेपर लीक में कौन-कौन है शामिल:-

  • जॉर्डन के शाह
  • यूक्रेन, केन्या और इक्वाडोर के राष्ट्रपति
  • चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री
  • ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर
  • रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के “गैर-आधिकारिक प्रचार मंत्री
  • रूस, अमेरिका, तुर्की और अन्य देशों के 130 से अधिक अरबपति
  • भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर
  • उघोगपति अनिल अंबानी
  • 700 से ज्यादा पाकिस्तानियों के नाम
  • पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान
  • पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत तारी, जल संसाधन मंत्री मूनिस इलाही, फैसल वावदा, उद्योग मंत्री खुसरो बख्तियार और कई अन्य शामिल हैं।
  • सिने स्टार शकीरा और सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर |

पंडोरा पेपस लीक मामले से क्या पता चलता है:-

पैंडोरा पेपर्स लीक में 64 लाख दस्‍तावेज हैं, करीब 30 लाख तस्‍वीरें हैं, 10 लाख से ज्‍यादा ईमेल्‍स हैं और करीब 5 लाख स्‍प्रेडशीट्स हैं | अभी तक सामने आए तथ्‍यों में कई नामी हस्तियों से जुड़े खुलासे हुए हैं | लीक फाइलों के जरिए 90 देशों के 330 से ज्‍यादा राजनेताओं के सीक्रेट ऑफशोर कंपनियों के जरिए संपत्ति छिपाने की बात सामने आई है | जॉर्डन के सुल्‍तान के अमेरिका और यूके में गुप्‍त रूप रूस प्रॉपर्टीज खरीदने का पता चला है | अजरबैजान में सत्‍ताधारी परिवार ने यूके में 400 मिलियन पौंड से ज्‍यादा की प्रॉपर्टी डील्‍स कर रखी हैं | चेक प्राइम मिनिस्‍टर ने भी ऑफशोर इनवेस्‍टमेंट्स की जानकारी नहीं दी | केन्‍याई राष्‍ट्रपति के परिवार ने भी दशकों तक ऑफशोर कंपनियों का मालिकाना हक अपने पास रखा |

पंडोरा पेपस लीक में 300 भारतीयों के नाम:-

पैंडोरा पेपर्स लीक में भारत के 300 से ज्यादा बड़ी हस्तियों के नाम हैं, जिनमें से 60 मशहूर शख्सियतों के बारे में सबूतों का पिटारा ही हाथ लग गया है | ‘पैंडोरा पेपर लीक‘ करने वाली संस्था का कहना है की धीरे-धीरे नामों का खुलासा सबूतों के साथ किया जाएगा| बताया गया है कि इन लोगों ने टैक्स से बचने के लिए कई तरह के गैर-कानूनी काम किए, जिनमें समोआ, बेलीज, कुक आइलैंड के अलावा ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और पनामा में टैक्स हेवन बनाने का काम किया है |

पैंडोरा पेपर्स लीक‘ करने वाली संस्था ICIJ के मुताबिक, दुनियाभर के अमीर कारोबारियों, राजनेताओं और हस्तियों ने कितने पैसों की हेराफेरी की है, ये निश्चित तौर पर बताना नामुमकिन है, लेकिन आईसीआईजे का अनुमान है कि, दुनियाभर में करीब 5.6 ट्रिलियन डॉलर से 32 ट्रिलियन डॉलर तक रुपये विदेश में बेनामी कंपनी बनाकर जमा किए गये और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि, टैक्स हेवन के उपयोग से दुनिया भर में सरकारों को हर साल टैक्स के तौर पर करीब 600 अरब डॉलर गंवाया है | एक्सपर्ट ने कहा कि, ये देश और समाज के लिए काफी ज्यादा घातक है | इसका असर सीधे तौर पर देश के लोगों के जीवन पर पड़ता है | बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, विकास की योजनाओं पर असर पड़ता है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here