FLN TOOLS 1 – निष्ठा 3.0 F.L.N शिक्षक सर्वे प्रश्न उत्तर कैसे देना है

0
6806

NISHTHA 3.0 FLN Shikshak Survey Tool Question Answer

नमस्कार साथियों,सबको अपने व्हाट्सप्प पर शेयर करें

NISHTHA 3.0 FLN डिजिटल कोर्सेस से शिक्षकों की सीख को समझने हेतु की जाने वाली इम्पैक्ट स्टडी आज दिनांक 5 दिसम्बर 2022 से शुरू की जा रही है।

इसके अंतर्गत प्रथम टूल- ‘शिक्षक सर्वे’ आज शुरू किया जाएगा। यह सर्वे चिन्हित 10 जिलों (राजगढ़, श्योपुर, दतिया, धार, सिवनी, हरदा, सतना, टीकमगढ़, शहडोल, आगर-मालवा) से कक्षा 1 से 5 के सभी शिक्षकों के लिए होगा।

Olympiad 2022-23 – बच्चों का रजिस्ट्रेशन RSK पोर्टल पर कैसे करें | Olympiad Student Registration on RSK Portal

NISHTHA 3.0 FLN Shikshak Survey Tool Question Answer शिक्षक सर्वे टूल लिंक: https://bit.ly/N3FLN_प्रश्नावली

सर्वे पूर्ण करने की समयसीमा: 5 दिसम्बर 2022 से 10 दिसम्बर 2022

सर्वे से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें:

  1. सर्वे में कुल 11 प्रश्न हैं और सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  2. कृपया सर्वे फॉर्म को एक प्रयास में ही पूर्ण करने का प्रयास करें।
  3. इस सर्वे फॉर्म को पूर्ण करने मे आपको लगभग 20-25 मिनट का समय लगेगा।
  4. सर्वे फॉर्म की लिंक खोलने के लिए क्रोम ब्राउसर का उपयोग सुझावात्मक है।
  5. कृपया सर्वे फॉर्म को निर्धारित समयावधि (10 दिसम्बर 2022) तक अनिवार्यतः पूर्ण करें।
  6. इस सर्वे के माध्यम से आपके बारे में प्राप्त समस्त जानकारियों को गोपनीय रखा जाएगा।

सामान्य जानकारी

NCERT के दिशा-निर्देशानुसार MPSCERT द्वारा Oct’21- May’22 में संचालित निष्ठा 3.0 FLN डिजिटल कोर्स श्रृंखला की इम्पैक्ट स्टडी की जानी है। इस हेतु यह सर्वे किया जा रहा है जिसमे कुल 11 प्रश्न हैं और सभी अनिवार्य हैं। कृपया इस सर्वे फॉर्म को एक प्रयास में ही पूर्ण करने की कोशिश करें। इस सर्वे फॉर्म को पूर्ण करने में आपको लगभग 20-25 मिनट का समय लगेगा।

*नोट: इस सर्वे फॉर्म के माध्यम से एकत्र की गई सभी जानकारियों को गोपनीय रखा जायेगा। कृपया अपनी सहमति दर्ज करने के लिए OK पर क्लिक करें एवं सर्वे को पूर्ण करें। आपके सहयोग एवं अमूल्य समय हेतु आपको अग्रिम धन्यवाद।

  1. आपका नाम (कृपया अपना पूरा नाम अंग्रेजी अक्षरों में भरें)
  2. यूनिक ID (6 डिजिट की विभागीय एम्प्लोयी ID दर्ज करें (Eg: AB4355))
  3. मोबाइल नंबर (अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें)
  4. आपकी उम्र* 1. 30 साल से कम 2. 31-40 साल 3. 41-50 साल 4. 50 साल से अधिक
  5. आपका कार्य अनुभव* A. 10 साल से कम B. 11-15 साल C. 16-20 साल D. 20 साल से अधिक
  6. जिले का नाम
  7. ब्लॉक का नाम

निष्ठा 3.0 F.L.N शिक्षक सर्वे NISHTHA 3.0 FLN TEACHER SURVEY प्रश्न्नोत्तरी

निम्न प्रश्न निष्ठा 3.0 FLN ऑनलाइन प्रशिक्षण और उस से मिली सीख पर आधारित हैं, इन सवालों का उत्तर देते समय कृपया अपने निष्ठा 3.0 FLN कोर्स का ध्यान रखें और उस से मिली सीख के आधार पर अपनी प्रतिक्रिया दें ।

NOTE: आप अपनी समझ के अनुसार भी उत्तर दे सकते है कोई जरुरी नहीं है की इन्ही विकल्पों का चयन किया जाये ये उत्तर एक्पर्ट के विचार से साझा किये गए हैं

1. आपके अनुसार FLN का क्या महत्व है? (दिए गए विकल्पों में से किन्ही 3 विकल्पों को चुनें)*

  1. बच्चों को भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी आदि) के अक्षर तथा गणित में गिनती याद करने में सक्षम बनाता है|
  2. जब तक बच्चे कक्षा 2 में प्रवेश करते हैं तब तक वे अर्थपूर्ण पठन और लेखन करने में सक्षम हो जाते हैं|
  3. शिक्षकों को बच्चों के साथ कक्षा में खेल और गतिविधि-आधारित शिक्षण का उपयोग करने में सक्षम बनाता है|
  4. माध्यमिक कक्षाओं में परीक्षा हेतु बच्चों की नींव को सुदृढ़ करता है|
  5. शिक्षकों को बच्चों की घर की भाषा / समझ की भाषा / परिचित भाषा / मातृभाषा में पढ़ाने की महत्ता समझाता है|
  6. अभिभावक और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने के विभिन्न तरीकों पर समझ बनाता है|

उत्तर: 1, 2, 3

2. FLN रणनीतियों का कक्षा कक्ष में उपयोग करने हेतु आप अपने शिक्षक साथियों को किस प्रकार प्रोत्साहित करते हैं/करेंगे? (अपने विचार 50 से 100 शब्दों में साझा करें))

उत्तर: हम अपने शिक्षक साथियों को गतिविधि के माध्यम से एवं पोर्टफोलियो का उपयोग करना अधिगम सामग्री में बच्चों को चित्र नक्सा चार्ट आदि बनाकर के कक्षा में ले जायेंगे तथा पेन पेन्सिल आदि देकर के स्वयं कार्य करवाने के लिए एवं करके सीखने के लिए गतिविधियों को अपनाएंगे बच्चों को कहानी चित्र एवं कविताओं के माध्यम से जानकारी देकर सीखने के लिए प्रेरित करेंगे अपना अनुभव साझा करेंगे।

3. बच्चों के घर की भाषा/ L1 को अपनी कक्षा में क्रियान्वित करने के लिए आप किन तरीकों का उपयोग कर सकते हैं? (दिए गए विकल्पों में से 3 विकल्प चुनें)

  1. स्वयं को अभिव्यक्त करने हेतु बच्चों को घर की भाषा का भी उपयोग करने को कह सकते हैं|
  2. प्रारंभिक 5-6 महीनों तक लेखन में बच्चों द्वारा भाषा के मिले-जुले प्रयोग को स्वीकार करना और फिर L2 के उपयोग से लेखन कार्य करवाना|
  3. कक्षा- कक्ष में रखी विभिन्न वस्तुओं को बच्चों के घर की भाषा (L1) और स्कूल की भाषा (L2) में लेबल करेंगे|
  4. नई अवधारणाओं को L2 (स्कूल की भाषा) के माध्यम से समझाना और फिर उसे L1 (बच्चों के घर की भाषा) से जोड़ना|
  5. कक्षा में निर्देश देने हेतु बच्चों के घर की भाषा का उपयोग करेंगे|
  6. कक्षा में बच्चों के घर की भाषा (L1) को एक विषय के रूप में सिखाकर|

उत्तर 3: 1, 3, 4

4. सीखने के आकलन हेतु दी गई निम्न 6 तकनीकों को कक्षा में उपयोगिता के आधार पर 1-6 के क्रम में चिन्हित करें। (उपयोगिता के आधार पर क्रमशः तकनीक 1 जिसका सबसे अधिक उपयोग किया जा रहा है और तकनीक 6 जिसका सबसे कम उपयोग किया जा रहा है)

1st विकल्प
2nd विकल्प
3rd विकल्प
4th विकल्प
5th विकल्प
6th विकल्प

उत्तर4: 1. पेन/पेंसिल- पेपर टेस्ट |
2.रुब्रिक्स -बच्चों की ‘दक्षता’ या ‘सीखने के प्रतिफल’ की प्रगति का मूल्‍यांकन करने के लिए ख़ास विशेषताओं की एक सूची/तालिका जिसमें प्रत्येक बिंदु हेतु प्रदर्शन या कार्यों का विवरणात्‍मक तरीके से वर्णन किया हो |
3 पोर्टफोलियो-एक फाइल फोल्‍डर जिसमें व्‍यवस्थित तरीके से बच्‍चों के कार्य के नमूने रखना |
4. ऑडियो /वीडियो रिकॉर्डिंग- बच्चों की कक्षा में गतिविधियां /कार्य करते हुए रिकॉर्डिंग |
5. जाँच सूची /चेकलिस्ट- बच्चों के अनेक प्रकार के व्‍यवहारों, कौशलों, प्रवृत्ति‍यों और स्वभावों को दर्ज करना |
6. अवलोकन टिप्‍पणी की डायरी_बच्‍चों के समग्र विकास हेतु विशिष्ट अवलोकन को लिखना |

5. आपके अनुसार FLN के संदर्भ में ‘सीखने के लिए आकलन’ की क्या महत्ता है ? (अपने विचार 50 से 100 शब्दों में साझा करें)

उत्तर: 5:FLN के द्वारा बच्चे झिझक महसूस नहीं करते तथा शिक्षकों से अपने विचार साझा करते हैं खेल खेल के माध्यम से कुछ देखकर सुनकर गतिविधियों को करना एवं करके सीखने की क्षमता का विकास होता है बच्चे कक्षा में मनोरंजक सहज एवं अच्छे वातावरण का अनुभव करके बोर नहीं होते हैं तथा फलन के द्वारा किसी प्रकार की सीखने की कठिनाई का अनुभव नहीं होता है।

6. क्या गत सत्र में आयोजित किए गए निष्ठा 3.0 FLN कोर्स आधारित ज़िला स्तरीय शैक्षिक संवाद आपके लिए उपयोगी रहे?*

  • हाँ
  • नहीं

उत्तर6: हाँ

6. a. आपके लिए निष्ठा 3.0 FLN कोर्स आधारित ज़िला स्तरीय शैक्षिक संवाद किस प्रकार से मददगार रहे? (लागू होने वाले सभी विकल्पों का चयन करें)*

  1. ऐसे सीख/सुझावों/गतिविधियों की जानकारी हुई जिन्हें कक्षा में लागू किया जा सकता है |
  2. कोर्स संबंधित अकादमिक समझ को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिली |
  3. अन्य शिक्षकों एवं ज़िला कोर टीम के सदस्यों के विचारों से प्रेरणा मिली |
  4. अपने कोर्स संबंधित विचारों/सीख/ पोर्टफोलिओ गतिविधि को सबके साथ साझा करने का अवसर मिला |
  5. उपरोक्त विकल्पों के अलावा, अन्य विचार साझा करना चाहेंगे |

उत्तर6A: ज़िला स्तरीय शैक्षिक संवाद किस प्रकार से मददगार रहे आप अपने हिसाब से विकल्प का चयन कर सकते हैं

7. निष्ठा 3.0 FLN के अंतर्गत दिए गए 12 कोर्स में से आपके लिए कौन से तीन कोर्स सबसे ज़्यादा उपयोगी साबित हुए ?*

  1. कोर्स 1_बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मिशन का परिचय
  2. कोर्स 2_दक्षता आधारित शि‍क्षा की ओर बढ़ना
  3. कोर्स 3_बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को समझना : बच्चे कैसे सीखते है?
  4. कोर्स 4_बुनियादी साक्षरता एवं संख्‍याज्ञान में समुदाय एवं अभि‍भावकों की सहभागिता
  5. कोर्स 5_’विद्या प्रवेश’ एवं ‘बालवाटिका’ की समझ
  6. कोर्स 6_बुनियादी भाषा और साक्षरता
  7. कोर्स 7_प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षण
  8. कोर्स 8_सीखने का आकलन
  9. कोर्स 9_बुनियादी संख्यात्मकता
  10. कोर्स 10_बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु विद्यालय नेतृत्व
  11. कोर्स 11_शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का एकीकरण
  12. कोर्स 12_बुनियादी स्तर के लिए खिलौना आधारित शिक्षण

उत्तर7: आपने जीते कोर्स किये हैं उसके हिसाब से विकल्प का चयन करें यदि आपने सभी कम्पलीट किये हैं तो सभी में टिक करें

8. उपरोक्त में आपके द्वारा चयनित इन कोर्स की सीख को आपने अपनी कक्षा में किस प्रकार से क्रियान्वित किया? (अपने विचार 50 से 100 शब्दों में साझा करें)

उत्तर8: कक्षा में जाकर अधिगम सामग्री के साथ छत्रों, गतिविधियों व् सहायक सामग्री तथा बच्चों के विचारों को जानकर उनके स्थानीय भाषा में प्रओग करके अपने विचारों को साझा किया तथा गतिविधियों को करवाकर बच्चों को सीखने के लिए विभिन्न्न आयामों के माध्यम से प्रेरित किया एवं उन्हें सख्या गया समय समय पर उनकी कठनाईयों को जानने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया

9. आप निष्ठा 3.0 FLN के अंतर्गत दिए गए 12 कोर्स में से कौन से कोर्स के पोस्ट-वर्क कर पाए?*

  1. कोर्स 1_बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मिशन का परिचय
  2. कोर्स 2_दक्षता आधारित शि‍क्षा की ओर बढ़ना
  3. कोर्स 3_बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को समझना : बच्चे कैसे सीखते है?
  4. कोर्स 4_बुनियादी साक्षरता एवं संख्‍याज्ञान में समुदाय एवं अभि‍भावकों की सहभागिता
  5. कोर्स 5_’विद्या प्रवेश’ एवं ‘बालवाटिका’ की समझकोर्स 6_बुनियादी भाषा और साक्षरता
  6. कोर्स 7_प्राथमिक कक्षाओं में बहुभाषी शिक्षणकोर्स 8_सीखने का आकलन
  7. कोर्स 9_बुनियादी संख्यात्मकता
  8. कोर्स 10_बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान हेतु विद्यालय नेतृत्व
  9. कोर्स 11_शिक्षण, अधिगम और मूल्यांकन में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का एकीकरण
  10. कोर्स 12_बुनियादी स्तर के लिए खिलौना आधारित शिक्षण

उत्तर9: आपने जितने कोर्स किये हैं उसके हिसाब से विकल्प का चयन करें यदि आपने सभी कम्पलीट किये हैं तो सभी में टिक करें

10. भविष्य में FLN के तहत आप किन अन्य विषयों/अवधारणाओं पर अपनी समझ को सुदृढ़ करना चाहेंगे? (अधिकतम 2 विकल्प चुनें)*

  1. कक्षा में मौखिक भाषा के विकास को बढ़ावा देने हेतु तकनीक और उन्हें कक्षा अभ्यास में किस प्रकार से समाहित करें |
  2. साक्षरता और संख्यात्मकता आधारित शिक्षक गाइड, पाठ योजनाएँ, वर्कशीट, सीखने की सामग्री (टी. एल. एम) आदि का कक्षा में उपयोग |
  3. बच्चों को स्वयं पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित पठन और स्वतंत्र पठन को महत्वपूर्ण रणनीतियों के रूप में समझना |
  4. माप, आकार और पैटर्न में प्रगतिशील कौशल बनाने की प्रमुख विधि के बारे में जानना |
  5. पाठ योजनाओं में सीखने के लिए आकलन को क्रियान्वित करने हेतु प्रक्रियाएं |
  6. संख्या और संख्या अवधारणाओं में प्रगतिशील कौशल बनाने के प्रमुख तरीकों के बारे में जानना |

उत्तर10: 2, 3,5

11. निष्ठा 3.0 FLN कोर्स के समय ज़िला कोर टीम (के. आर. पी.) द्वारा आपको किस प्रकार का सहयोग प्राप्त हुआ? (लागू होने वाले सभी विकल्पों का चयन करें)

  1. संवाद के माध्यम से कोर्स संबंधित अकादमिक समझ को सुदृढ़ किया |
  2. दीक्षा/ निष्ठा 3.0 FLN के कोर्स संबंधित प्रश्नों या शंकाओं का निराकरण किया गया |
  3. पोर्टफोलिओ गतिविधि/ कोर्स डायरी/ कक्षा की गतिविधियों आदि को सभी शिक्षकों के समक्ष साझा करने हेतु व्हाट्सप्प समूहों द्वारा प्रोत्साहित और प्रेरित किया गया |
  4. संदर्भ के अनुसार कक्षा में सुझाई गई पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियाँ |
  5. किसी प्रकार का सहयोग प्रदान नहीं किया गया |
  6. किसी अन्य प्रकार से सहयोग प्राप्त हुआ, साझा करें |

उत्तर11: 2,3,4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here