राजस्थान सरकार शुरू करने जा रही है निरोगी राजस्थान योजना 2019

0
3521
निरोगी राजस्थान योजना

निरोगी राजस्थान योजना 2019 :-

कांग्रेस सरकार राजस्थान में अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर 17 दिसंबर 2019 को प्रदेश के हर नागरिक के स्वास्थ्य के लिए ‘निरोगी राजस्थान योजना’ (Nirogi Rajasthan Scheme) शुरू करने जा रही है | निरोगी राजस्थान योजना या निरोगी राजस्थान अभियान के 2 घटक हैं, एक समर्पित वेबसाइट और दूसरा call center जो स्वास्थ्य के मुद्दों पर जागरूकता फैलाएगा |

इस जारी सरकारी वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर पर राज्य का कोई भी नागरिक फोन करके बीमारियों और उनसे कैसे निपटा जाये इसकी जानकारी ले सकता हैं | इस सरकारी योजना के तहत हर मेडिकल कॉलेज में जिरिएट्रिक डिपार्टमेंट खोला जाएगा | इसके माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर बुजुर्गों के लिए फ्री स्वास्थ्य सेवा व जांच कार्यक्रम चलाए जाएंगे |

निरोगी राजस्थान अभियान 2019 के अंतर्गत सभी बच्चों, औरतों व बुजुर्गों को होने वाली किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या का समाधान एक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मिल जाएगा या फिर कॉल सेंटर से संपर्क करके स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं की जानकारी ली जा सकती है | इसके साथ ही विभिन्न रोगों व जीवन शैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विशेषज्ञों से आप भी सवाल पूछ सकेंगेे |

सभी स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों में हैल्थ एजुकेशन प्रोग्राम चलाए जाएंगे | चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग और DPR के माध्यम से प्रदेश में निरोगी राजस्थान योजना के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा |

निरोगी राजस्थान योजना का उद्देश्य:-

निरोगी राजस्थान योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की उचित देखभाल सुनिश्चित करना है | उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाओं को उपलब्ध करवाकर उन्हें निरोगी रखना है | इसके अलावा यह अभियान संचारी और गैर-संचारी रोगों, टीकाकरण और मादक पदार्थों की लत के बारे में जागरूकता फैलाएगा |

Also Read:-

निरोगी राजस्थान योजना के लाभ:-

  • निरोगी राजस्थान योजना का लाभ राज्य के वच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को प्राप्त होगा |
  • इस योजना के तहत राज्य में फ्री स्वास्थ्य सेवा व जांच कार्यक्रम को चलाया जाएगा |
  • विभिन्न रोगों व जीवन शैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में विशेषज्ञों की मदद ली जा सकेगी |
  • स्कूल और सार्वजनिक संस्थानों में हैल्थ एजुकेशन प्रोग्राम चलाए जाएगें |
  • विभिन्न रोगों व जीवन शैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं व खान-पान संवधित जानकारी लोगों को दी जाएगी |
  • लोगों को पोष्टिक आहार लेने के लिए जागरुक किया जाएगा |
  • युवाओं को नशे की लत से छुटकारा दिलवाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएगें |
  • इस योजना से राज्य का प्रत्येक व्यक्ति निरोग होगा |
निरोगी राजस्थान योजना 2019

निरोगी राजस्थान योजना वेबसाइट / कॉल सेंटर:-

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री कॉंग्रेस पार्टी के राजस्थान में अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर 17 दिसंबर 2019 को निरोगी राजस्थान योजना 2019 के लिए एक समर्पित पोर्टल लॉन्च करेंगे | निरोगी राजस्थान अभियान वेबसाइट interactive होगी जहां लोग स्वास्थ्य के बारे में अपने प्रश्नों को पोस्ट कर सकते हैं और विशेषज्ञ जवाब देंगे | विभिन्न रोगों के बारे में सभी आवश्यक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी |

निरोगी राजस्थान योजना के लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी | इस टोल फ्री नंबर पर, लोग अपने स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने और विशेषज्ञों से सलाह लेने में सक्षम होंगे | निरोगी राजस्थान अभियान का उद्देश्य लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों के बारे में जागरूक करना है |

इसके अतिरिक्त, लोग इस निरोगी राजस्थान हेल्पलाइन नंबर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह ले सकते हैं | इस अभियान को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक भागीदारी के साथ लागू किया जाएगा | यह योजना मुख्य रूप से बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को लाभान्वित करेगी जिन्हें विशेषज्ञों से सर्वोत्तम सलाह की आवश्यकता है |

निरोगी राजस्थान योजना का विचार कैसे आया:-

SMS अस्पताल के प्राचार्य डाॅ. सुधीर भंडारी नेे सीएम के समक्ष ‘आपणो राजस्थान निरोगी राजस्थान’ का विचार रखा | इससे प्रभावित होकर मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने पूरे राजस्थान में यह अभियान चलाने का आदेश दे दिया | सरकार द्वारा इसके कार्यान्वन के निर्देश दिए जा चुके हैं | चिकित्सा विभाग द्वारा इसकी पूरी रूपरेखा तैयार की जाएगी और 15 दिन बाद इसको प्रदेश में लागू किया जाएगा | इसके लिए नई स्वास्थ्य नीति तैयार होगी जो अभियान के रूप में लागू की जाएगी |

स्वास्थ्य नीति को तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी तथा जल्द से जल्द इसे लागू किया जाएगा | जागरूकता अभियान के आयोजन और देखरेख के लिए राज्य स्तरीय समिति तथा क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर समितियां गठित की जाएंगी | राज्यस्तरीय समिति अभियान के लिए वित्तीय संसाधनों की समुचित व्यवस्था करने के लिए भी सुझाव देगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here