नारी शक्ति पुरस्कार 2018-19 के लिए नामांकन फॉर्म कैसे भरें?

2
3285

नारी शक्ति पुरस्कार 2018-19 (Nari Shakti Puraskar 2018-19):-

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (WCD) ने नारी शक्ति पुरस्कार 2018-19 (Nari Shakti Puraskar 2018-19) के लिए नामांकन फॉर्म आमंत्रित किए हैं | यह पुरस्कार किसी भी महिला को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है | महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) के लिए लगातार काम करने वाली सभी महिलाएं इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं | प्रत्येक व्यक्तिगत महिला/ समूह / संस्था  http://wcd.nic.in/award से नामांकन फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकती है |

भारत के राष्ट्रपति 8 मार्च 2019 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति पुरस्कार (Nari Shakti Puraskar) प्रदान करेंगे | सभी उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग और अंतिम चयन 20 फरवरी तक किया जाएगा | किसी भी श्रेणी की प्रत्येक विजेता महिलाओं को प्रमाणपत्र और 1 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी |

महिलाओं का यह सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को दर्शाएगा | नारी शक्ति पुरस्कार 2018-19 (Nari Shakti Puraskar 2018-19) के तहत कुल 40 पुरस्कार (व्यक्तिगत और संस्थानों सहित) वितरित किए जाएंगे | ऑनलाइन नामांकन भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2018 है |

नारी शक्ति पुरस्कार 2018-19 के लिए आवेदन कैसे करें:-

हर साल, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (WCD) नारी शक्ति पुरस्कार के लिए नामांकन फॉर्म आमंत्रित करता है और व्यक्तिगत महिलाओं और संस्थानों द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए सराहनीय काम के लिए उन्हें नारी शक्ति पुरस्कार (Nari Shakti Puraskar) प्रदान करता है | ये राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदर्शित करते हैं कि केंद्र सरकार महिलाओं के कल्याण और समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है |

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://wcd.nic.in/award पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के इस पुरस्कार पृष्ठ पर, “Revised Guidelines of Nari Shakti Puraskar 2018” के सामने “Guidelines of Nari Shakti Puraskar (519.26 Kb)” लिंक पर क्लिक करना होगा |

  • डाउनलोड किए गए PDF  के Annexure 1 में, “Nomination Form A:) Format for Recommending Institutional Awards” दिया गया है |

  • व्यक्तिगत आवेदक “B:) Format for Recommending Individuals for Awards” में उल्लेख किए गए किसी अन्य प्रारूप में नामांकन फॉर्म भर सकते हैं |

  • व्यक्तिगत आवेदक/ संस्थान इन आवेदन पत्रों का printout ले सकते हैं और नारी शक्ति पुरस्कार 2018-19 के लिए ऑनलाइन नामांकन भर सकते हैं | सभी नामांकन डब्ल्यूसीडी मंत्रालय को आवेदन पत्र (Annexure 1) में उल्लिखित विवरणों और सहायक दस्तावेजों के साथ भेजे जाएंगे |

नारी शक्ति पुरस्कार 2018-19 के लिए कौन आवेदन कर सकता है:-

महिलाओं के इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामांकन निम्नलिखित के द्वारा आमंत्रित किए जा सकते हैं:-

  • राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन, संबंधित केंद्रीय मंत्रालय / विभाग |
  • NGOs, Universities / Institutions, Private and Public Sector Undertakings (PSUs)
  • Sufficient Justification के साथ चयन समिति पुरस्कार के लिए किसी भी व्यक्तिगत महिला या संस्थान को recommend कर सकती है |
  • पुरस्कारों के लिए महिलाएं स्वयं भी नामांकन भर सकती हैं |

WCD मंत्रालय एक Screening Committee का गठन करेगी जो व्यक्तिगत महिला/ संस्थानों की उपलब्धियों के आधार पर नामांकन सूची shortlist करेगी | Screening Committee की सिफारिश के आधार पर पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के लिए एक चयन समिति भी बनाई जाएगी |

नारी शक्ति पुरस्कार 2018-19 के लिए पात्रता मानदंड:-

  • कोई भी महिला या संस्थान नारी शक्ति पुरस्कार के लिए नामांकन भर सकते है |
  • नामांकन प्राप्त होने पर अंतिम तिथि तक व्यक्तिगत श्रेणी के पुरस्कार विजेता की आयु 25 वर्ष से अधिक होनी चाहिए |
  • पुरस्कार विजेता संस्थानों को प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 5 वर्षों तक काम किया होना चाहिए |
  • कोई भी आवेदक जो पहले नारी शक्ति पुरस्कार या स्त्री शक्ति पुरस्कार प्राप्त कर चुका है वह पात्र नहीं होगा |
  • यदि किसी राज्य के बाल लिंगानुपात (CSR) में सुधार होता है, तो राज्य / संघ राज्य क्षेत्र को नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाएगा |
  • आम तौर पर, किसी भी व्यक्ति या संस्थान के मरणोपरांत यह पुरस्कार नहीं दिया जाता है | लेकिन यदि मृत्यु प्रस्ताव जमा करने के बाद होती है, तो ऐसे आवेदन स्वीकार किए जाते हैं |

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here