मध्यप्रदेश के नागरिक कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
884
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत कोरोना महामारी के दौरान 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 के बीच जिन कर्मचारियों की कोरोना से मौत हुई है उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति दी जानी है | आवेदकों को https://services.mp.gov.in/main/ पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा | अगर कोई आवेदक ऑफलाइन आवेदन करता है तो वो अब स्वीकार नहीं किये जायेंगे | मध्य प्रदेश में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले 553 सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिल चुकी है |

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत उन सरकारी कर्मियों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी गई है, जिनकी कोविड-19 के संक्रमण के दौरान काम करते हुए मौत हो गई थी | सरकारी नौकरी में अस्थाई पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी इस योजना के तहत अनुकंपा नियुक्ति के पात्र हैं | यदि आप भी मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ें |

दिवंगत व्यक्ति से सम्बंधित दस्तावेज:- मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना

  • दिवंगत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • कोविड-19 की पॉजिटिव रिपोर्ट की प्रति
  • नियोजन के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र (केवल आउटसोर्स सेवायुक्त की स्थिति में)
  • मृतक सेवायुक्त का पहचान प्रमाण (स्व प्रमाणित प्रति) कोई भी एक
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • पैन कार्ड
    • कार्यालय का पहचान पत्र
    • वोटर आई. डी.
    • या अन्य कोई पहचान पत्र की प्रति
  • अपलोड की जाने वाली फाइल का साइज़ 700 KB से अधिक नहीं होना चाहिए और केवल JPG/JPEG/PNG/PDF फाइल अपलोड की जा सकती है |

परिवार के सदस्यों (दावेदार) से सम्बंधित दस्तावेज:-

  • सदस्य का फोटो
  • पहचान प्रमाण (स्व प्रमाणित प्रति) कोई भी एक-
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • पैन कार्ड
    • राशन कार्ड
    • वोटर आई. डी.
    • या अन्य कोई पहचान पत्र की प्रति
  • मृतक एवं सदस्य के मध्य संबंधो का पहचान प्रमाण(स्व प्रमाणित प्रति)
  • अपलोड की जाने वाली फाइल का साइज़ 700 KB से अधिक नहीं होना चाहिए और केवल JPG/JPEG/PNG/PDF फाइल अपलोड की जा सकती है |

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना से सम्बंधित दस्तावेज:-

  • आवेदक /दावेदार की शेक्षणिक जानकारी अनुसार मार्क शीट की प्रति
  • दिवंगत शासकीय सेवक /सेवायुक्त के आश्रित परिवार के सदस्यों द्वारा दावेदार को अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु सहमति पत्र
  • स्व घोषणा पत्र (रिक्त प्रति डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें )
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना Form

  • मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना की प्रति डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
  • मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना की प्रति डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें

मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट https://services.mp.gov.in/main/ पर जाना होगा |
  • यहाँ मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना विकल्प पर क्लिक करें |
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा | यहाँ मौजूद आवेदन करें बटन पर क्लिक करें |

इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा | यहाँ Register tab का चयन करें | यहाँ पूछीं गई जानकारियां दर्ज करें और Register बटन पर क्लिक कर पंजीकरण पूर्ण करें |

  • पंजीकरण करने के पश्चात Mobile No. और password की मदद से Login करने के लिए Captcha दर्ज कर सबमिट करें बटन पर क्लिक करें|
  • Login करने के पश्चात आवेदन करें link पर क्लिक करें |
  • दिवंगत कर्मचारी सम्बंधित जानकारी, परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज करनी होगी |
मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना
  • पूछीं गई सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करने के पश्चात बटन पर क्लिक करके आवेदन पूर्ण करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here