मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

0
807
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022
मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022

Madhya Pradesh Laptop Yojana 2022: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों के लिए एक नयी योजना की शुरआत की गयी है, इसमें छात्रों को काफी लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गयी योजना का नाम है- ‘मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना’.

इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा अच्छे नंबर से पास होने छात्रों को लैपटॉप फ्री में प्रदान किया जायेगा, इस योजना से आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए काफी आसानी होगी|

यह योजना क्या है ? इसमें कैसे लाभ मिलेगा ? इसके लिए आवेदन करने की क्या प्रक्रिया है ?,इस योजना का उद्देश्य, पात्रता और मुख्य दस्तावेज आदि इन सब के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से देने जा रहे है. मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए आपको हमारे इस आर्टिकल पूरा पढ़े|

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022: MP Laptop Yojana

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 की शुरुआत की गयी है, इस योजना के अंतर्गत मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे नंबर से पास होने वाले छात्रों को राज्य सरकार द्वारा लैपटॉप लेने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी. यह प्रोत्साहन राशि 25000 रुपये है, इसके साथ ही अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र भी छात्र को प्रदान किया जायेगा.

आपको यह ज़रूर बात बता दे कि मध्य प्रदेश के केवल वही छात्र इस योजना के अंतर्गत लाभ ले पायेंगे जो मध्यमिक शिक्षा मंडल से पढ़ाई कर रहे हो और कक्षा 12वी की परीक्षा में 75% से पास किये हो |राज्य सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम बेहद ही सहारनीय कदम है. आर्थिक तंगी से जो लोग लैपटॉप नहीं ले पाते उन्हें अच्छे नंबर लाने पर सरकार द्वारा इसको लेने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाएगी.

नियमित एवं स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गयी मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022  का लाभ उठा सकते है. छात्र इससे लैपटॉप खरीद कर पढ़ाई में और नई-नई चीज़े सीख सकते है, राज्य डिजिटली आगे बढ़ेगा. इसके साथ ही लैपटॉप पर पढ़ाई करने से इसके बारे में सिखने से छात्रों के आगे कई सारे रोजगार के अवसर भी सामने आएंगे.

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए छात्रों को किसी भी सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने की ज़रूरत नहीं है, इसके लिए वह आसानी है इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का उद्देश्य :

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना  का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सभी अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के छात्र सरकार द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता के माध्यम से लैपटॉप खरीद पाएंगे।

लैपटॉप के माध्यम से छात्र रोज कुछ न कुछ नया सीख पाएंगे और साथ ही उन्हें हायर एजुकेशन में उन्हें पढ़ाई करने में भी आसानी होगी और उनके सामने कई सारे रोजगार के अवसर भी सामने आएंगे।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 हाइलाइट्स :

योजना का नाम मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022
योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के छात्र- छात्रा
योजना का उद्देश्यमध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2022

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के लाभ एवं विशेषताएं:

  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के माध्यम से सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में 75% या 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ नियमित एवं  स्वाध्यायी छात्र उठा पाएंगे।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के छात्र ही उठा पाएंगे।
  • 12वी की परीक्षा मे 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेघवी छात्रो को लैपटाप क्रय करने हेतु राशि का वितरण किया जायेगा।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के माध्यम सभी छात्र एवं छात्रा जो आर्थिक तंगी के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाते थे उन्हें लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे जिससे कि वह ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के माध्यम से प्रदान किए गए लैपटॉप से छात्रों के आगे कई सारे रोजगार के अवसर भी सामने आएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदान किए गए लैपटॉप के माध्यम से छात्र अपने कौशल को विकसित करने पर भी ध्यान दे सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के साथ-साथ छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ट्विटर के माध्यम से की थी।
  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के छात्र 75% से अधिक अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 की पात्रता :

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के लिए केवल सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं ही पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को न्यूनतम 75% अंक लाने होंगे तथा जनरल कैटेगरी के छात्र छात्राओं को 85% न्यूनतम अंक लाने होंगे।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश का छात्र होना अनिवार्य है।
  • इस योजना में आप तभी आवेदन कर सकते हैं जब आप 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंको से पास हुए हैं।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तवेजो को आवश्यकता पड़ेगी|

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

अपनी पात्रता कैसे जाने ?:

स्टेप 1. सर्वप्रथम आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022

स्टेप 2: होम पेज पर आपको लैपटॉप वितरण  का विकल्प दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा | लैपटॉप वितरण पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा |

स्टेप 3. लैपटॉप वितरण लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको पात्रता जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022

स्टेप 4. पात्रता जाने लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे| जिसमे से आप को Check Your Eligibility/ अपनी पात्रता जानें वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा|

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022

स्टेप 5. Check Your Eligibility/ अपनी पात्रता जानें वाले विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जिसमे आप को अपना Class 12th का Roll Number (MP Board) एंटर करना होगा और उसके बाद Get Details of Meritorious Student वाले तब पर क्लिक करना होगा |

स्टेप 6. इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता ओपन हो जाएगी|

अकाउंट नंबर कैसे देखे ?:

स्टेप 1. सर्वप्रथम आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

स्टेप 2: होम पेज पर आपको लैपटॉप वितरण  का विकल्प दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा | लैपटॉप वितरण पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा |

स्टेप 3. लैपटॉप वितरण लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपना खता नंबर जाने  के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4. अपना खता नंबर जाने लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने Check Your Account Number/ अकाउंट नंबर देखें वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा|

स्टेप 5. Check Your Account Number/ अकाउंट नंबर देखें वाले विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जिसमे आप को अपना Class 12th का Roll Number (MP Board) एंटर करना होगा और उसके बाद Get Details of Meritorious Student वाले तब पर क्लिक करना होगा |

स्टेप 6. इसके बाद आपके सामने आप के आकउंट की डिटेल ओपन हो जाएगी|

ई भुगतान की स्थिति देखे ?:

स्टेप 1. सर्वप्रथम आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

स्टेप 2: होम पेज पर आपको लैपटॉप वितरण  का विकल्प दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा | लैपटॉप वितरण पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा |

स्टेप 3. लैपटॉप वितरण लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको  ई भुगतान की स्थिति  के लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4. ई भुगतान की स्थिति लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको View Your Payment Status/ आपने भुगतान की स्थिति देखें वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा|

स्टेप 5. Check Your Account Number/ अकाउंट नंबर देखें वाले विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा, जिसमे आप को अपना Class 12th का Roll Number (MP Board) एंटर करना होगा और उसके बाद Get Details of Meritorious Student वाले तब पर क्लिक करना होगा |

स्टेप 6. इसके बाद आपके सामने आप के payment की स्टेटस ओपन हो जाएगी|

संपर्क करे:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here