MP eUparjan: रबी फसल पंजीयन 2023 -24

1
5495

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पररबी फसल की कृषि उपज मंडियों के माध्यम से खरीदी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही आरम्भ होने वाली है न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) वह दर है जिस पर सरकार किसानों से फसल खरीदती है। फसल गिरदावरी होने के उपरांत कुछ समय के अंदर हर वर्ष MP E Uparjan पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया जाता है जिसमे किसान भाई पंजीयन के बाद निर्धारित समय में अपनी फसल खरीदी केंद ले जाकर अपनी फसल की बिक्री करते हैं जिसका भुगतान मध्य प्रदेश सरकार द्वार सीमित समयावधि में DBT के माध्यम से किसान को किया जाता है।

किसान भाइयों के लिए विशेष रूप से इस लेख को लिखा गया है और इस लेख के माध्यम से पंजीयन से लेकर भुगतान मिलने तक होने वाली सभी प्रक्रियाओं में शामिल चरणों को स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है। इसलिए आप से अनुरोध है की इस पोस्ट को सभी किसान भाई तक पहुँचाने का प्रयास करें और आपको लगता है की हमसे कोई चूक हुयी है जिसके बारे में हम आपकी परेशानी को स्पष्ट रूप से दूर नहीं कर प् रहे हैं तो कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताएं ताकि हम इस लेख में सुधार कर सकें।

जरूर पढ़ें

MP E Uparjan 2021| धान रजिस्ट्रेशन। खरीफ फसल पंजीयन। किसान कोड। आवश्यक दस्तावेज आदि की जानकारी

सिर्फ मोबाइल नंबर से धान या खरीफ फसल का पंजीयन कैसे निकालें

MP E Uparjan 2021-22: समग्र नंबर से धान या खरीफ फसल का पंजीयन कैसे…

MP e-Uparjan Panjiyan online

STEP 1: e-Uparjan Portal पर ऑनलाइन पंजीयन के लिए आपको e-Uparjan Portal की वेबसाइट पर जाना होगा http://mpeuparjan.nic.in |अब पोर्टल पर रबी 2023 -2024 वाले सेक्शन में रबी 2023- 2024  लिंक पर क्लिक करें |

STEP 2 : अब इस पेज में आपको रबी उपार्जन वर्ष 2023 -24 हेतु किसान पंजीयन आवेदन
किसान आवेदन सर्च
 लिंक पर क्लिक करना होगा |

STEP 3 :अब इस पेज पर आपको कुछ आवश्यक निर्देश स्क्रीन पर दिखाई देंगे इन्ही निर्देशों को ऊपर भी पोस्ट पर दिखाया गया इन्हे जरूर पढ़ें और उसके बाद ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण करें |रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सबसे पहले किसान अपना समग्र आईडी और आधार नंबर एंटर करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं ।

STEP 4: दिए हुए बक्सों में किसी भी दो टेक्स्ट बॉक्स के जानकारी फिल करके आप आवेदन को आंगे बढ़ा सकते हैं जैसा की मैंने यहाँ मोबाइल नंबर एवं समग्र दर्ज किया है

MP e-Uparajn Dhaan Khareedi Online Registration 2020:

STEP 5: यदि आपने पूर्व में कभी पंजीयन कराया होगा तो आपकी जानकारी स्वतः ही आ जाएगी जिसमे से आप मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट में स्वेच्छानुसार बदलाव भी कर सकते हैं यदि जानकारी स्वतः नहीं अति है तो ध्यान से पूरी जानकारी फॉर्म में अंकित करें और OTP वेरीफाई करके फॉर्म को आंगे बढ़ाएं |

MP e-Uparajn Dhaan Khareedi Online Registration 2020:

STEP 6: फसल लेन की दिनांक का चयन करें फिर अपना राजस्व ग्राम चुने और खसरा नंबर से जानकारी ढूंढकर अनुमानित आवक मात्र दर्ज करें और प्रत्येक खसरे को बारी बारी से भूमि की जानकारी जोड़ें बटन में क्लिक करके जोड़ते करते जाएँ जब तक की आप सभी खसरे को जोड़ नहीं लेते नीचे दी हुयी SAVE बटन को गलती भी क्लिक न करें अन्यथा फॉर्म सेव हो जायेगा और आप पूरी जमीन की जानकारी नहीं जोड़ पाएंगे और न ही फिर से एडिट कर पाएंगे

MP e-Uparajn Dhaan Khareedi Online Registration 2020:

भूमि की जानकारी जुड़ जाने पर सेव बटन के माध्यम से आवेदन को सेव करें और प्रिंट बटन से पंजीयन की पावती का प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें |किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हमें कमेंट करें |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here