MP Board Exam 2022 Time Table: एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम टेबल बदला

1
441
एमपी बोर्ड परीक्षा 2022
एमपी बोर्ड परीक्षा 2022

एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 टाइम टेबल बदला:-

एमपी बोर्ड परीक्षा 2022- लोक शिक्षण संचालनालय ने 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर टाइम टेबल जारी कर दिया है | ऐसे में कई छात्रों को अभी यह नहीं पता है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा 2022 का समय 9 बजे से न होकर 10 बजे कर दिया गया है | जबकि हर वर्ष बोर्ड परीक्षा का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक हुआ करता था परन्तु इस बार कोरोना न्यूज और इसके बढ़ते संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा फरवरी में ही लेना सही माना है |

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2022 की 10वीं 12वीं तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा, शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा DPSE की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है | संभवत यह पहला मौका होगा, जब बोर्ड परीक्षाओं का समय सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 1:00 बजे तक रखा गया है |

इस कार्यक्रम के अनुसार दसवीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी | सभी परीक्षाओं का समय सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे के बीच रखा गया है |

MP BOARD EXAM 2022 के TIME TABLE और समय सारणी में बदलाव क्यों हुआ है:- एमपी बोर्ड परीक्षा 2022

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाइम टेबल जारी किया है जिसमें 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तथा 12वीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से होना निश्चित हुआ है | आप सभी जानते हैं कि फरवरी माह ठण्ड का महीना होता है | जिसमें कुछ छात्र-छात्राएं सुबह जल्दी नहीं उठ पाते और रात में देर से सोने के कारण उनका सुबह 7 बजे उठना मुम्किन नहीं होता |

कुछ छात्र नींद पूरी न होने के कारण एग्जाम में पूरे प्रश्न अटेंड नहीं कर पाते क्योंकि वह नींद पूरी नही किये होतेे | इसी बात को मद्दे नजर रखते हुए माशिमं ने समय सारणी में बदलाव कर 9 बजे की जगह 10:00 से 1:00 कर दिया है | जो कि बिल्कुल उचित है | ऐसे में हर विद्यार्थी पूरी नींद लेकर समय अनुसार परीक्षा केंद्र में पहुंचेगा और एग्जाम अटेंड कर पाएगा |

प्रायोगिक परीक्षाएं परीक्षा केंद्र में ही आयोजित की जाएँगी:- एमपी बोर्ड परीक्षा 2022

कक्षा दसवीं, बारहवीं की नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्याय छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच होगी | अगर आप परीक्षा का कार्यक्रम डाउनलोड करना चाहते हो तो एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हो और नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हो |

BEO लोकेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपधि परीक्षा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा DPSE के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से वित्तीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से होगी | परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र सुबह 8:30 बजे तक पहुंचना होगा परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे |

एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2022 का आयोजन समय से पहले क्यों हो रहा है:-

मध्य प्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय ने एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2022 का आयोजन 17 फरवरी 2022 से कराने का निर्णय लिया है जो कि हर साल की तरह लगभग 01 महीने पहले आयोजित की जा रही है | इसका मुख्य कारण कोविड-19 की तीसरी लहर को बताया जा रहा है | जब तक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है, उससे पहले बोर्ड की परीक्षाएं संपन्न करा ली जाए |

ऐसा बोर्ड का मानना है- क्योंकि पिछले 2 साल से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन नहीं हो पा रहा है | तथा इस बार फरवरी में बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने से सर्दियों का मौसम रहने की संभावना है | इसलिए बोर्ड परीक्षा 2022 के टाइम टेबल में परीक्षा का समय सुबह 10:00 से 1:00 के बीच रखा गया है |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here