Madhya Pradesh Samadhan Portal: समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करें?

0
1030
Madhya Pradesh Samadhan PortalMadhya Pradesh Samadhan Portal
Madhya Pradesh Samadhan Portal

Madhya Pradesh Samadhan Portal:-

एमपी समाधान पोर्टल (MP Samadhan Portal) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य के नागरिको के हित के लिए लॉन्च किया गया है | इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी लोग किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित शिकायतें या अपनी कोई समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं | मध्य प्रदेश के लोगो को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए कही जाना नहीं पड़ेगा | इस Madhya Pradesh Samadhan Portal प्रणाली के माध्यम से विभिन्न शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निराकरण हो सकेगा |

MP CM Helpline Number:-

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए MP CM Helpline Number भी शुरू किया है | राज्य में रहने वाले कोई भी नागरिक अब टोल-फ्री नंबर 181 और 1800-2330-183 पर सुबह 7 से 11 बजे के बीच अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में प्रति माह के पहले मंगलवार को 20 से 25 शिकायत को एकत्र किया जायेगा और फिर आवेदन पत्रों पर चर्चा कर ऑनलाइन समाधान भी प्रदान किया जायेगा | इस एमपी समाधान ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से एमपी के नागरिको को काफी राहत मिलेगी | अब लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से अपनी शिकयत दर्ज करवा सकते है |

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया एमपी शिकायत पोर्टल पर आप केवल हिंदी, अंग्रेजी या फिर स्थानीय भाषा के प्रयोग के अलावा अन्य भाषाओं में भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं | अन्य भाषाओं में उत्तराखंड की गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी आदि जैसी भाषाएं शामिल है | इस सुविधा के माध्यम से लोगों को पोर्टल का उपयोग करने में आसानी होगी |

एमपी समाधान पोर्टल के लाभ:-

  • इस सुविधा का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते है |
  • इस समाधान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे आसानी से ऑफिसियल वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है |
  • Madhya Pradesh Samadhan Portal पर शिकायत दर्ज करने से लोग जल्द से जल्द अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है |
  • शिकायतों का निराकरण तय समय के अनुसार होगा |

समाधान ऑनलाइन पोर्टल के दिशा निर्देश:-

  • सूचना का अधिकार से सम्बंधित मामले |
  • माननीय न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण |
  • आर्थिक सहायता या नौकरी दिए जाने की मांग |
  • मेरे द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायत मेरे पूर्ण संज्ञान में है, और असत्य नहीं है |
  • दर्ज की जाने वाली शिकायत के संबंध में पूरी तरह में जिम्मेदार हूँ |

एमपी समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करे:-

सर्वप्रथम आवेदक को एमपी समाधान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

  • इस होम पेज पर आपको “शिकायत दर्ज करे” का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा |
Madhya Pradesh Samadhan Portal
  • इस पेज पर आपको कुछ दिशा निर्देश दिए जायेगे जिमे आपको मै सहमत हूँ पर सही का निशान लगाकर Accept के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके समाने फॉर्म आएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, नाम, ई मेल भरना होगा इसके बाद नीचे शिकायत का पंजीयन में जानकरी भरे जैसे विभाग, उप विभाग, शिकायत की श्रेणियाँ शिकायत हेतु ग्राम और शिकायत के विवरण में 200 शब्द लिखना अनिवार्य है |
Madhya Pradesh Samadhan Portal
  • यदि शिकायत से सम्बंधित कोई दस्तावेज है तो उसे स्कैन करके अपलोड करना होगा | सभी जानकारी भरने के बाद आपको “जन शिकायत को दर्ज करें” के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • शिकायत दर्ज हो जाने के बाद आपको एक जन शिकायत यूनिक नंबर प्रदान किया जायेगा | इस शिकायत नंबर से आप अपनी शिकायत की स्थिति को देख सकते हैं |

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल शिकायत की स्थिति कैसे देखे:-

सर्वप्रथम आवेदन को Online Portal पर जाना होगा | ऑनलाइन पोर्टल पर जाने के बाद आपके समाने होम पेज खुल जायेगा | इस होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति जाने” का विकल्प दिखाई देगा |

Madhya Pradesh Samadhan Portal
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको जन शिकायत की स्थिति देखने के लिए अपना जन शिकायत क्रमांक या मोबाइल नंबर डालना होगा |
  • इसके बाद आपको खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आप अपने शिकायत की स्थिति आसानी से देख सकते है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here