हरियाणा सरकार ने राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ-2018 में शामिल खेलों की सूची जारी की

0
2026

हरियाणा खेल महाकुम्भ-2018:-

हरियाणा सरकार ने युवाओं को खेल में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए और युवाओं के बीच खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा खेल महाकुंभ 2018 (Haryana Khel Mahakumbh-2018) राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू करने की घोषणा की है | युवाओं के बीच खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए 13 से 15 नवंबर 2018 के मध्य राज्य के 7 जिलों में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी | इस प्रतियोगिता में 15 खेलों को शामिल किया जाएगा इन खेलों की जिलावार सूची जारी की गई है |

प्रत्येक जिले से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खोजने के लिए और उनकी प्रतिभा को पोषित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने में सक्षम बनाने के लिए हरियाणा खेल महाकुंभ 2018 (Haryana Khel Mahakumbh-2018) राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है | जिला स्तरीय खेलों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं |

उन सभी चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खेल में शामिल होने का मौका मिलेगा और राज्य सरकार से नकद इनाम मिलेगा |

हरियाणा खेल महाकुम्भ-2018 में शामिल खेलों की सूची:-

हरियाणा सरकार अम्बाला, पंचकूला, करनाल, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और भिवानी जिलों में इस खेल महाकुंभ 2018 के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा | जिलावार खेले जाने वाले खेलों की सूची और समय सारणी निम्नानुसार है :-

जिले का नाम खेल का नाम
गुरुग्राम हैंडबॉल, तीरंदाजी, टेनिस
पंचकूला एथलेटिक्स, टेबल टेनिस
अम्बाला जिमनास्टिक, बैडमिंटन
करनाल वॉलीबॉल, जूडो
रोहतक हॉकी, कुश्ती
भिवानी बॉक्सिंग, कबड्डी
हिसार फुटबॉल, बास्केटबॉल

जिले और ब्लॉक स्तर पर 15 से ज्यादा खेल खेले जा रहे हैं जिसमें सभी श्रेणियों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं | राज्य सरकार ने इस खेल महाकुम्भ के आयोजन के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं जो इन खेल प्रतियोगिताओं को व्यवस्थित करने, पुरस्कार राशि और अन्य चीजों पर खर्च किए जाएंगे |

इन खेलों का मुख्य उद्देश्य राज्य के गांवों से सम्बन्ध रखने वाले खिलाड़ियों को आगे आने और भविष्य में उत्कृष्ट खिलाड़ी बनने का अवसर प्रदान करना है | हरियाणा सरकार वर्ष 2017 में भी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने इन खेलों में सक्रिय रूप से भाग लिया था |

मोदी सरकार ने खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न नई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को शुरू किया है | इसमें विभिन्न स्कूलों से प्रतिभा को पोषित करने के लिए Khelo India School Games शामिल हैं | इसके अलावा, हर साल हरियाणा में Haryana Heroes Martyrdom Day के अवसर पर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here