Lal Krishna Advani Biography: लाल कृष्ण आडवाणी का जीवन परिचय

0
742
Lal Krishna Advani Biography in Hindi
Lal Krishna Advani Biography in Hindi

लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani):-

भाजपा के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के लिए पीएम नरेंद्र मोदी 8 नवम्बर 2021 सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे | यह मौका लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन का था | पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही होम मिनिस्टर अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद थे | इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और आडवाणी के बीच काफी गर्मजोशी नजर आई | पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता को पुष्पगुच्छ भेंट किया और फिर उनका हाथ थामकर चलते नजर आए | इसके बाद एलके आडवाणी के घर पर ही पीएम नरेंद्र मोदी, वेंकैया नायडू और राजनाथ सिंह समेत कई नेता उनके साथ बैठे नजर आए |

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) का जाना माना एवं चर्चित चेहरा है | भारतीय जनता पार्टी को हम अटल बिहारी वाजपेयी तथा लालकृष्ण आडवाणी के बिना नहीं सोच सकते | सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने में इन दो व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा है | लालकृष्ण आडवाणी 1951 से अब तक भारतीय जनता पार्टी में एक सक्रिय राजनेता की भूमिका निभा रहे हैं |

लाल कृष्ण अडवाणी के जीवन की जानकारी:-

Lal Krishna Advani Biography in Hindi

इनका जन्म सिंधी हिन्दू समाज मे, 8 सन् 1927 को कराची (वर्तमान मे पाकिस्तान का एक बड़ा शहर) मे हुआ था | इनके परिवार मे सभी शिक्षित होने की वजह से बचपन से इनको वैसा ही माहोल मिला | यह शुरू से एक मेधावी छात्र रहे थे | इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, कराची से की थी यह एक नामी-ग्रामी स्कूल था | बाद मे इन्होने हैदराबाद (सिंध) नेशनल कोलीजीऐट बोर्ड तथा गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, बॉम्बे से अपनी वकालत की शिक्षा हासिल करी |

लाल कृष्ण आडवाणी के जीवन की संपूर्ण जानकारी संक्षिप्त में :

नाम (Name)लाल कृष्ण आडवाणी
जन्म तारीख(Date of birth)8 नवंबर 1927
जन्म स्थान(Place)कराची (पाकिस्तान)
उम्र( Age)91 वर्ष
पता (Address)30, पृथ्वीराज रोड़ , नई दिल्ली
स्कूल (School)सेंट पैट्रिक हाई स्कूल
कॉलेज(College)नेशनल कोलीजीऐट बोर्ड तथा गवर्नमेंट लॉ कॉलेज
ओक्यूपेशन(Occupation)भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता
कुल संपत्ति (Total Assets) 7.59 करोड़ लगभग
भाषा(Languages)हिंदी , इंग्लिश, सिंधी
नागरिकता(Nationality)इंडियन
खास दोस्त (Best Friend’s)अटल बिहारी वाजपेयी
दिलचस्पी (Activities)पढ़ना, मूवी देखना

लाल कृष्ण आडवाणी की पारिवारिक की जानकारी:-

आडवाणी जी  एक बहुत ही संपन्न परिवार से थे. इनका बड़ा संयुक्त परिवार था जिसमे इनके दादा-दादी, माता-पिता तथा पिता के भाई और उनके बच्चे साथ रहते थे. इनके दादा जी उस समय मे संस्कृत के विद्वान तथा सरकारी स्कूल के प्राचार्य थे. परिवार का हर एक सदस्य किसी ना किसी पद या व्यापार मे कार्यरत थे. एक इंटरव्यू के दौरान इन्होंने कहा था इनके कुल काका-ताऊ के मिलाकर 24 भाई-बहन है जिनके साथ रह कर यह बड़े हुए है. इनके बचपन की बहुत सारी यादे है क्यों कि इनके जन्म के समय देश का विभाजन नही हुआ था पर जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ तो इनके परिवार के दो हिस्से हो गये जिनमे कुछ पाकिस्तान मे रह गये तथा कुछ भारत मे. विभाजन के कारण इनको अपने परिवार से बिछड़ना पड़ा जों इनके लिए एक क्षति के सामान ही था. परिवार जरुर विभाजित हुआ था पर इनके दिल से अपने परिवार की यादें नही गई थी. इनका पच्चीस फरवरी सन् उन्नीस सौ पैसठ में विवाह हुआ था, इस विवाह से इनके दो बच्चे है.

पिता का नामकिशनचंद आडवाणी
माता का नामज्ञानदेवी अडवाणी
पत्नी का नामकमला अडवाणी
पुत्रजयंत अडवाणी
पुत्रीप्रतिभा अडवाणी

लाल कृष्ण अडवाणी का राजनीति जीवन:-

इन्होंने मात्र पन्द्रह वर्ष की उम्र मे सबसे पहली बार सन् 1942 मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के रूप मे कार्य शुरू किया | इन्होंने पूरे जोश के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मे अपना योगदान दिया तथा जगह-जगह इसके केन्द्र खुले तथा लोगों को इससे जोड़ा | इन्होंने शुरुवाती दौर से ही बहुत अच्छा कार्य किया जिससे राजनीति मे भी इनकी छवि बहुत अच्छी बनी तथा साल दर साल इन्होंने राजनीति जैसे क्षेत्र मे काम कर एक अलग मुकाम हासिल किया | इनके राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त ब्यौरा इस प्रकार है –

कार्यकालराजनीति जीवन की संक्षिप्त जानकारी
1947वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा कराची से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सचिव का पद मिला |
1951श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इनको भारतीय जनसंघ का सदस्य बनाया |
1996-1967जनसंघ के सदस्य के रूप मे कार्यरत रहे |
1970-1976दिल्ली राज्यसभा के सदस्य के रूप मे चुने गये |
1976-1982सन् 1973 मे इनको भारतीय जनसंघ का अध्यक्ष के रूप मे मनोनीत किया गया, इसके कुछ वर्ष पश्चात सन् 1977  मे गुजरात राज्यसभा के सदस्य के रूप मे चुने गये | सन् 1977 मे जब लोकसभा के चुनाव हुए तब मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री बने तथा उनके कार्यकाल मे इनको सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया | सन् 1976 से  सन् 1978 तक इन्होने गुजरात राज्यसभा के सदस्य के रूप मे कार्य किया | सन् 1980 मे कुछ महीनों के लिये यह राज्यसभा मे विपक्ष के नेता के रूप मे रहे | बाद मे सन् 1980 मे इनको भारतीय जनता पार्टी का महासचिव बनाया गया यह पद उन्होंने लगभग सात साल तक संभाला | इसी के साथ तीसरी बार सन् 1982 मे राज्यसभा के सदस्य के रूप मे चुने गये |
1986इस साल मे इन्होंने सबसे पहली बार भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष का पद ग्रहण किया तथा सन् 1991 तक यह उस पद पर रहे |
1988यहाँ एक बार फिर चौथी बार इनको राज्यसभा के सदस्य के रूप मे चुना गया |
19899 लोकसभा मे, लोकसभा सदस्य के रूप मे इनको चुना गया |
1991सन् 1991 तक लोकसभा मे भारतीय जनता पार्टी के संसदीय पार्टी के नेता रहे, सन् 1991 से सन् 1993 विपक्ष के नेता रहे |
1993सन् 1993 से सन् 1998 तक बीजेपी के अध्यक्ष रहे |
19981998 मे बारहवी लोकसभा के सदस्य रहे |
1999इस साल मे तेरहवी बार यह लोकसभा के सदस्य बने,सन् 1999 से सन् 2004 तक केन्द्रीय केबिनेट मंत्री रहे |
2002जुलाई 2002 से अगस्त 2002 तक प्रेसोंनेल, पेंशन एंड पब्लिक ग्रेवियेंस (अडिशनल चार्ज) के केबिनेट मंत्री रहे | इसी के साथ मई 2002 से  अगस्त 2004 तक इन्होंने उपप्रधानमंत्री का पद संभाला |
20042004 मे चौदहवीं लोकसभा मे मनोनीत किया गया तथा एक बार फिर यह प्रतिपक्ष के नेता बने |
2006 सन् 2006 से सन् 2009 तक ग्रह मामलों मे समिति के सदस्य रहे |
2009यह एक बार फिर पन्द्रहवी लोकसभा के सदस्य बने, इसी साल मे मई से दिसंबर तक यह विपक्ष के नेता रहे. सन् 2009 मे एक बार पुनः ग्रह मामलों मे इनको समिति का सदस्य बनाया गया |
2013जून 2013 मे जब नरेन्द्र मोदी ने पार्टी मे सभी महत्वपूर्ण पद घोषित किये तब उससे यह संतुष्ट नही हुए तथा इन्होंने एक बड़ा निर्णय लिया जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब आदर्शवादी पार्टी नही रही | तब राजनाथ सिंह ने इनसे सभी मुदों पर चर्चा करी तथा आश्वासन दिया, फिर इन्होंने अपना इस्तीफा वापस लिया तथा पार्टी मे वापस आये |

लाल कृष्ण अडवाणी की रथ यात्रा की जानकारी:-

रथ यात्रा जिसकी शुरुआत सबसे पहले आडवाणी जी ने की थी, यह यात्रा कोई साधारण यात्रा नही हुआ करती थी इस यात्रा की लहर पूरे देश मे होती थी इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देना तथा लोगों को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना होता था | इन्होंने जों मुददे उठाये वह सही भी थे और आमजनता तक उनको पहुचना बहुत बड़ी बात थी | इन्होंने जितनी यात्राओ के जयघोष किये वह सफल भी रही | इससे भारतीय जनता पार्टी को बहुत फायदा हुआ तथा उसकी तरफ लोगों का नजरिया बदला |

यात्रा के नामयात्रा की जानकारी
राम रथ यात्राइसका जयघोष सितम्बर,1990 मे सोमनाथ,गुजरात से हुआ शुरू हुआ तथा अक्टूबर,1990 मे अयोध्या तक पंहुचा | इसमें मुददा अयोध्या राम मंदिर तथा बाबरी मस्जिद का था | इसलिये इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राम जन्मभूमि,अयोध्या मे राम मंदिर का निर्माण करना था | किसी ने इसे बीजेपी की राजनीतिक चाल समझी तो किसी ने इसको हिन्दुओं का अधिकार, इस मुददे को उत्तरप्रदेश के मंत्री मुलायमसिंह तथा लालूप्रसाद यादव के द्वारा रोक दिया गया था पर इनकी किसी बात का असर नही हुआ क्योंकि तब तक यह मुददा बहुत बड़ गया था और आज की तारीख तक इस पर विवाद चल रहे |     
जनादेश यात्रानाम से साफ समझ मे आ रहा है कि, ऐसा आदेश जों जनता के हित मे हो और यही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य था जिसमे लोगों के प्रतिनिधित्व के लिये जों विधेयक पास हुआ तथा 80 संविधान संशोधन (80 th Amendment) के खिलाफ लोगों को जनादेश का अधिकार दिलाना | जिसके लिये भारत की चार दिशाओं से 11 सितम्बर 1993 से इस यात्रा का शंखनाद हुआ तथा इसमें इन्होंने मैसूर को संबोधित करते हुए 25 सितम्बर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल मे एकत्रित हुये और बहुत बड़ी रैली निकाली गई | यह रैली बहुत ही विशाल रूप मे थी जिसमे भारत के चौदह राज्य तथा दो केन्द्र शासित प्रदेश ने भी हिस्सा लिया |     
स्वर्ण जयंती रथ यात्राइस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के पचास साल पूरे होने उसका उत्साह तथा जों महापुरुषों ने देश को आजाद कराया उनको नमन करना था, यह यात्रा मई से जुलाई 1997 तक चली |
भारत उदय यात्रायह यात्रा सन् 2004 मे निकली गई जिसमे यह बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद देश मे क्या बदलाव हुए तथा भारत ने कैसे उन्नति करी |
भारत सुरक्षा यात्रायह यात्रा 2006 में की गई थी इस यात्रा का नेतृत्व दो लोगों ने किया जिसमे एक अडवाणी जी थे और दूसरे राजनाथसिंह | आडवाणी जी ने दिल्ली से तथा राजनाथ सिंह ने ओडिसा के जगन्नाथपुरी से यात्रा शुरू करी | इसका मुख्य उद्देश्य जगह-जगह हो रहे बम धमाकों से भारत की रक्षा करना तथा भारत मे बाढ़ आतंकवाद, मूल्यों मे वृद्धि, भ्रष्टाचार को रोकना था |     
जन चेतना यात्राइस यात्रा का मुख्य उद्देश्य यूपीए सरकार द्वारा फैल रहे भ्रष्टाचार से जनता को अवगत कराना था. इस यात्रा की उद्घोषणा 11 अक्टूबर 2011 को बिहार के सीताब दीरा से हुई थी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here