झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020: 267 पदों के लिए आवेदन करें

0
827
झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020

झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020:-

झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020- (JPSC) ने वर्ष 2017, 2018 और 2019 के लिए संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है | झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने पुलिस उपाधीक्षक, उप कलेक्टर और अन्य के 267 पदों के लिए आवेदन मांगे है | इन पदों के लिए सभी उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तारीख तक ऑनलाइन अप्लाय कर सकते हैं |

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा 26 फरवरी 2020 को जारी विज्ञापन (सं. 01/2020) के अनुसार झारखण्ड PSC परीक्षा 2017,2018 और 2019 के लिए संयुक्त रूप से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 मार्च 2020 से आरंभ की जानी है | उम्मीदवार अपना आवेदन 30 मार्च 2020 तक जमा करा पाएंगे | हालांकि, आवेदन शुल्क का भुगतान 01 अप्रैल 2020 तक किया जा सकता है |

झारखण्ड राज्य सिविल सेवा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, http://jpsc.gov.in/ से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं |

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020

झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 के लिए पदों का विवरण:-

पदसंख्या
उप कलेक्टर82 
सहायक नगर आयुक्त65
झारखंड शिक्षा सेवा वर्ग -239
योजना अधिकारी / जिला योजना अधिकारी07
पुलिस उप अधीक्षक40
जिला समादेश16
सहायक नियोजन अधिकारी18

झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 के लिए आयु सीमा:-

सिविल सेवा परीक्षा लेने के लिए आयोग ने उम्र की न्यूनतम गणना 1 अगस्त 2019 से और अधिकतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2011 से निर्धारित की है |

अनारक्षित के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष है, जबकि SC/ST के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिला के लिए अधिकतम उम्र सीमा 38 वर्ष निर्धारित है | राज्य सरकार के वैसे कर्मचारी, जिन्होंने 3 वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली है, उनको अपनी श्रेणी के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में 5 वर्ष की छूट रहेगी | निगम, बोर्ड और स्थानीय निकाय के कर्मी सरकारी सेवक के रूप में मान्य नहीं होंगे | इसलिए उन्हें उम्र सीमा में इस तरह की छूट नहीं दी जायेगी | दिव्यांग (कम से कम 40 प्रतिशत) उम्मीदवार को अपनी श्रेणी के लिए निर्धारित अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट रहेगी | भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम उम्र सीमा में पांच वर्ष की छूट रहेगी |

झारखंड प्रशासनिक सेवा, जिला समादेष्टा, सहायक नगर आयुक्त/कार्यपालक पदाधिकारी/विशेष पदाधिकारी, नियोजन पदाधिकारी/जिला शिक्षा सेवा वर्ग/सहायक योजना पदाधिकारी के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 21 वर्ष निर्धारित है | जबकि, पुलिस उपाधीक्षक के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 20 वर्ष निर्धारित है |

झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 के लिए चयन प्रक्रिया:-

झारखण्ड पीसीएस परीक्षा 2020 के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक या समकक्ष योग्यता उत्तीर्ण होना चाहिए | इन पदों के लिए प्रीलिम्स/ मेन्स परीक्षा के बाद इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा |

झारखंड लोक सेवा आयोग भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क:-

अनारक्षित व पिछड़ा वर्ग के लिए परीक्षा शुल्क – 600 रुपये + बैंक चार्ज

एससी/एसटी/आदिम जनजाति के लिए परीक्षा शुल्क – 150 रुपये + बैंक चार्ज |

दिव्यांग का शुल्क नहीं लगेगा | इस बार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है | अन्य राज्य से झारखंड में विवाह करनेवाली महिला को आरक्षण नहीं मिलेगा |

भर्ती के लिए वेतनमान:-

वेतनमान 9,300 – 34,800/-  रुपये

प्रारंभिक परीक्षा दो पत्रों में होगी | जिनके पूर्णांक 200-200 अंक के होंगे | इनके प्राप्तांक मुख्य परीक्षा या साक्षात्कार के अंकों के साथ नहीं जोड़े जायेंगे | प्रारंभिक परीक्षा OMR शीट पर ली जायेगी | प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा का न्यूनतम अर्हतांक अनारक्षित के लिए 40%, BC I के लिए 34%, BC II के लिए 36.5%, एससी/एसटी/महिला के लिए 32% और आदिम जनजाति के लिए 30% निर्धारित है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here