झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया

0
946
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 संकल्‍प पत्र :-

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को झारखंड राज्य के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया | घोषणा पत्र केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद द्वारा जारी किया गया है | झारखंड चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र में, भाजपा ने किसानों के लिए कई उपायों का वादा किया है, जिसमें आसान पुनर्भुगतान विकल्प और मोबाइल हैंडसेट के साथ 3 लाख रुपये तक के ऋण शामिल हैं |

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

पार्टी ने गरीब परिवारों के कम से कम एक व्यक्ति को नौकरी देने का वादा किया है | अब झारखंड के हर गरीब परिवार के एक सदस्‍य को नौकरी या सरकारी इमदाद से रोजगार दिया जाएगा | इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा सहित पार्टी के शीर्ष नेता उपस्थित रहे |

संकल्‍प पत्र में भाजपा ने सत्‍ता में वापसी के बाद अगले पांच साल की सरकार में किए जाने वाले विकास कार्यों को समाहित किया है | इसमें राज्‍यभर के लोगों के सुझावों को भी समाहित किया गया है | संकल्‍प पत्र में उन एजेंडाें को शामिल किया गया है, जिस पर आगे की सरकार काम करेगी | भाजपा ने इस संकल्‍प पत्र में महिला सशक्‍तीकरण पर खास फोकस रखा है |इसके साथ ही सुलभ, सस्‍ती और गुणवत्‍तापूर्ण कृषि उत्‍पादों की भी चिंता की गई है | अंत्‍योदय की फिक्र की बात की गई है |

झारखंड चुनावों के लिए भाजपा के घोषणापत्र की मुख्य विशेषताएं:-

  • मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का विस्तार कर झारखंड के अधिक से अधिक किसानों को 5 हजार रुपए प्रदान करेंगे |
  • किसानों को फसल की पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री पूर्ण कृषि बीमा योजना शुरू करेंगे |
  • झारखंड जल ग्रिड का निर्माण कर, हर जोत/खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा |
  • 2022 तक 70 नए एकलव्य विद्यालयों का निर्माण करेंगे और पहाड़िया विद्यालय की संख्या दोगुनी करेंगे |
  • जनजातीय युवाओं के मुफ्त प्रशिक्षण के लिए विभिन्न सेवाओं में भर्ती के लिए स्कूल स्थापित करेंगे |
  • सभी जिलों में जनजातीय विद्यार्थियों के लिए छात्रावास का निर्माण करेंगे |
  • राज्य के हर बीपीएल परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार/स्व-रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे |  
  • अगले 5 वर्षों में सरकार के विभिन्न कौशल कार्यक्रमों द्वारा कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से 20 लाख युवाओं को नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा |
  • स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ का झारखंड स्टार्टअप प्रमोशन और उद्यमिता का कायाकल्प फंड की शुरुआत करेंगे |
  • हर जिले में दो मेगा कौशल केंद्र और प्रखंड स्तर पर आईटीआई/कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेंगे |
  • खेलों, प्रशिक्षकों और खेल प्रबंधन के प्रशिक्षण के लिए एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना करेंगे |
  • अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेतओं को 60 साल की आयु के बाद पेंशन प्रदान करेंगे |
  • प्रदेश में महिलाओं के लिए उपयुक्त सरकारी सेवाओं में 33% का आरक्षण प्रदान करेंगे |
  • सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों की समीक्षा के लिए एक समिति बनाकर 3 महिने के अंदर इस पर कार्रवाई करेंगे |
  • पीडीएस योजना के अंतर्गत दाल उपलबध कराएंगे |
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए प्री मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के अंतगर्त 2,200 रुपये और 7,500 रुपए दिए जाएंगे |
  • रांची-गोला-धनबाद-बोकारो होते हुए दुमका तक स्वकृत एग्रो इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण करेंगे |
  • झारखंड को नक्सल मुक्त प्रदेश बनाया जाएगा | साथ ही घुसपैठ की समस्या के निवारण के लिए झारखंड में एनआरसी लागू करेंगे |
  • सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का विशेष कोष बनाकर इन्हें आधुनिक बनाएंगे |
  • पारा शिक्षिकों के संबंध में नियमावली पर आम सुझाव प्राप्त कर, शीघ्र ही नियोजन की प्रक्रिया शुरू करेंगे |
  • सभी पत्रकारों, अधिवक्ताओं और वरिष्ठ व्यक्तियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रदान करेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here