IPL 2022 में मुंबई इंडियंस टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है?

0
872
IPL 2022 Mumbai Indians Playing 11
IPL 2022 Mumbai Indians Playing 11

IPL 2022 Mumbai Indians Playing 11

दो दिन तक चले मेगा ऑक्शन के बाद IPL-2022 के लिए सभी 10 टीमें तैयार हो गई हैं | हर फ्रेंचाइजी को नए सिरे से पूरा स्क्वॉड बनाना था | लिहाजा हर टीम में कुछ मजबूती तो कुछ कमजोरी नजर आ रही है, मुंबई की टीम काफी मजबूत लग रही हैं | चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि IPL 2022 Mumbai Indians Playing 11 क्या हो सकती है और यह भी जानेंगे कि इनकी स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है |

मुंबई इंडियंस:- IPL 2022 Mumbai Indians Playing 11

ऑक्शन में मुंबई की टीम 48 करोड़ के पर्स के साथ आई थी | पहले दिन टीम ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ और डिवॉल्ड ब्रेविस को 3 करोड़ में खरीदा | हमेशा से शानदार तेज गेंदबाजी के लिए जानी जाने वाली MI ने इस बार भी पेस अटैक को मजबूत बनाया है और ऑक्शन के दूसरे दिन जमकर पैसा खर्च करते हुए जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स और टाइमल मिल्स जैसे खिलाड़ी खरीदे |

IPL 2022 Mumbai Indians Playing 11

मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम अभी तक रिकॉर्ड 5 बार IPL ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है | पांचों खिताब टीम ने रोहित शर्मा की लीडरशिप में जीते हैं | इस बार भी टीम की कमान हिटमैन के पास ही रहेगी |

Strength:

  • अनुभवी और विस्फोटक टॉप ऑर्डर: टॉप ऑर्डर में टीम के पास रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे अनुभवी और आक्रामक बैटिंग के लिए मशहूर खिलाड़ी मौजूद हैं | ये खिलाड़ी तेज और लंबी पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं और मुंबई के लिए लगातार अच्छा करते आ रहे हैं | इस बार ऑक्शन में टीम ने U19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले डिवॉल्ड ब्रेविस को भी अपने साथ जोड़ा है | ब्रेविस को बेबी एबी- जूनियर एबी डिविलियर्स के नाम से जाना जाता है और वह मैदान के चारों ओर शॉट्स खेल सकते हैं |
  • पोलार्ड और टिम डेविड के रूप में दो जोरदार पॉवर हिटर: टीम के पास कीरोन पोलार्ड और टिम डेविड जैसे विस्फोटक और जोरदार पॉवर हिटर भी मौजूद हैं | ये दोनों खिलाड़ी अपने दम पर मैच की तस्वीर बदलने में माहिर हैं | साथ ही तिलक वर्मा और फैबियन एलन भी तेजी से रन बना सकते हैं |
  • जोरदार पेस बॉलिंग अटैक: टीम का पेस अटैक पहले से और मजबूत हो गया है | मुंबई ने जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया था और अब टीम के पास दूसरे यॉर्कर स्पेशलिस्ट जोफ्रा आर्चर का नाम भी जुड़ गया है | साथ ही टाइमल मिल्स और जयदेव उनादकट भी इसी टीम के पास हैं, लेकिन इस सीजन में आर्चर टीम का हिस्सा नहीं होंगे |

Weekness:

  • ऑलराउंडर की कमी: मुंबई के जोरदार पेस बॉलिंग जरूर है, लेकिन आर्चर को छोड़ दिया जाए तो बुमराह, उनादकट, मिल्स और बेसिल थंपी के पास बैटिंग की क्षमता नहीं है | अगर IPL की अन्य टीमों की बात करें तो चेन्नई के पास दीपक चाहर और दिल्ली के पास शार्दूल ठाकुर जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर सकते हैं |
  • स्पिन डिपार्टमेंट कमजोर: क्रुणाल पंड्या और राहुल चाहर के टीम से जाने के बाद टीम का स्पिन डिपार्टमेंट कमजोर हो गया है | इस बार टीम ने मयंक मार्कंडेय और मुरुगन अश्विन को अपने साथ जोड़ा है, जिनके पास अनुभव की कमी है |
  • बैकअप ओपनर नहीं: बतौर ओपनर टीम के पास रोहित और ईशान हैं, लेकिन पूरी टीम पर नजर डाली जाए तो बैकअप ओपनर की कमी साफ तौर पर नजर आती है | हालांकि, जरूरत पड़ने पर सूर्यकुमार ओपन कर सकते हैं |

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) Team List 2022:-

Auction में अब तक खरीदे गए: ईशान किशन (15.25 करोड़), डिवॉल्ड ब्रेविस (3 करोड़), बासिल थम्पी (30 लाख), मुरुगन अश्विन (1.40 करोड़), जयदेव उनादकट ( 1.20करोड़), मयंक र्मकडें (65 लाख ),तिलक वर्मा ( 1.70 करोड़ ), संजय यादव (50 लाख),जोफ्रा आर्चर (8 करोड़), डेनियल सैम्स ( 2.60 करोड़), टायलम मिल्स (1.40 करोड़), टिम डेविड (8.25 करोड़),राइली मेरिथ (1 करोड़), मोहम्मद अरशद (20 लाख),अनमोलप्रीत सिंह (20 लाख),रमनदीप सिंह (20 लाख),अर्जुन तेंदुलकर (30 लाख),फेबेन एलन (75 लाख) |
रिटेन प्लेयरः- रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्य कुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) |

Mumbai Indians Possible Playing XI:-

पॉसिबल प्लेइंग-XI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (WK), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, टायमल मिल्स, मयंक मार्कंडेय, जसप्रीत बुमराह |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here