International Women’s Day 2023: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब और क्यों मनाया जाता है , जानिए इतिहास

0
1279
Happy International Women's Day 2021
International Women's Day 2022

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 (International Women’s Day 2023):-

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day), 8 मार्च को मनाया जाता है | इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है |

महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है |

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस बार का विषय है- एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी (Gender equality today for a sustainable tomorrow) | इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है | पिछले कुछ समय से दुनियाभर में लैंगिक समानता को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं | लोग इस विषय पर काफी सचेत हो गए है |

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास:-

इस दिन की शूरुआत एक आंदोलन से हुई थी | दरअसल, साल 1908 में 15000 महिलाएं ने काम के घंटे, बेहतर सैलरी और वोट देने के अधिकार की मांग करते हुए न्यूयॉर्क में मार्च निकाला था |

जिसके एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा की | ये थी क्लारा जेटकिन जो एक कमयूनिस्ट और महिलाओं के अधिकार के लिए वकील भी | क्लारा ने ही अंतर्राष्ट्रीय दिवस के निर्माण का सुझाव दिया था |

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में मनाया गया था | वहीं साल 1975 में चीजों को आधिकारिक बना दिया गया जब संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाना शुरू किया |

साल 1945 का समय था, जब संयुक्त राष्ट्र का चार्टर, महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता के सिद्धांत की पुष्टि करने वाला पहला अंतरराष्‍ट्रीय समझौता बना. लेकिन साल 1975 में 8 मार्च को संयुक्त राष्ट्र ने अपना पहला आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया |

बाद में दिसंबर 1977 में, महासभा ने एक प्रस्ताव अपनाया, जिसमें सदस्य राज्यों द्वारा उनकी ऐतिहासिक और राष्ट्रीय परंपराओं के अनुसार, वर्ष के किसी भी दिन महिलाओं के अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस (United Nations Day for Women’s Rights and International Peace) की घोषणा की गई |

आखिर में, साल 1977 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाए जाने के बाद, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, एक वैश्‍व‍िक अवकाश बन गया, जहां सदस्य राज्यों को महिलाओं के अधिकारों और विश्‍व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र के आधिकारिक अवकाश के रूप में 8 मार्च को घोषित करने के लिए आमंत्रित किया गया था |

8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है:-

International Women's Day
International Women’s Day

सन 1917 में युद्ध के दौरान हड़ताल तक इसे औपचारिक रूप नहीं दिया गया था | हालांकि जब रूसी महिलाओं ने ‘रोटी और शांति’ की मांग में हड़ताल की तो चार दिन बाद राजा को पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा और अनंतिम सरकार ने महिलाओं को वोट देने का अधिकार दिया | हड़ताल 8 मार्च को शुरू हुई और यह वह तारीख बन गई जब अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है |

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व:-

महिलाओं को सम्मान और प्यार देने को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसी चीजों को ध्यान में रखकर ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है | महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है |

महिला दिवस अब लगभग सभी विकसित, विकासशील देशों में मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं को उनकी क्षमता, सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक तरक्की दिलाने व उन महिलाओं को याद करने का दिन है, जिन्होंने महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किए |

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम:-

हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है और इस बार का विषय है- एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी (Gender equality today for a sustainable tomorrow) | इस बार की थीम में लैंगिक समानता के ऊपर जोर दिया गया है |

Frequently Asked Questions (FAQs):-

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?

8 मार्च को |

महिला दिवस कब से शुरू हुआ?

साल 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा की | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में मनाया गया था | वहीं साल 1975 में चीजों को आधिकारिक बना दिया गया जब संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को मनाना शुरू किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here