IMEI नंबर क्या है? IMEI नंबर कैसे पता करें?

0
501
IMEI नंबर क्या है
IMEI Number kya hai

IMEI नंबर:-

IMEI नंबर क्या है ? IMEI नंबर कैसे पता करे ? आज हम आपको इसी विषय के बारे में बताने जा रहे हैं | जब आप कोई भी नया मोबाइल खरीदते है तो आप मोबाइल के बॉक्स में IMEI नंबर को देख सकते है |

इसके अलावा आपको मोबाइल के अन्दर यानी बैटरी लगाने वाले स्लॉट की जगह में भी IMEI नंबर लिखा होता है | वैसे आपको बता दे कि WIFI कनेक्ट होने वाली या इन्टरनेट से चलने वाली हर डिवाइस का IMEI नंबर होता है |

पहले के समय में हर डिवाइस में इस नंबर को नहीं दिया जाता था क्योंकि उस समय टेक्नोलॉजी में इतना विकास नहीं हुआ था लेकिन आज के समय में हर डिवाइस के साथ IMEI नंबर दिया जाने लगा है | जब आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है तो आप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने जाते है वहां आपसे चोरी हुए मोबाइल IMEI नंबर माँगा जाता है|

IMEI नंबर क्या है:-

IMEI नंबर क्या है

IMEI नंबर का फुलफॉर्म International Mobile Station Equipment Identity है | जिसे हम आम भाषा में WIFI से कनेक्ट होने वाली या इन्टरनेट से चलने वाली डिवाइस की पहचान कह सकते हैं|

जैसे हर किसी आदमी की एक identity होती है जिसके जरिये उस आदमी की पहचान हो जाती है कि ये आदमी कहां का है | उसी तरह हर डिवाइस की पहचान IMEI नंबर से होती है | इस नंबर से आप डिवाइस की पहचान कर सकते है इसके अलावा आप उस डिवाइस को ट्रैक भी कर सकते हैं |

जब आप अपने चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को पुलिस को देते है तो पुलिस उस नंबर को सर्विलांस पर रखती है जैसे ही उस नंबर की डिवाइस चालू या इन्टरनेट से कनेक्ट होती है तो पुलिस को इसकी सूचना मिल जाती है इसके साथ उस डिवाइस की लोकेशन भी पता चल जाती है जिससे चोर को पकड़ लिया जाता है |

अब आप जान गए होंगे कि IMEI नंबर क्या है| सीधी भाषा में कहें तो IMEI नंबर इन्टरनेट से कनेक्ट होने वाली डिवाइस की पहचान है जो प्रत्येक डिवाइस की अलग अलग होती है|

आज के समय में हर दिन करोड़ो डिवाइस बन रही हैं और हर डिवाइस के साथ 15 डिजिट का IMEI नंबर भी बन रहा है | IMEI नंबर को 15 डिजिट में इसलिए बनाया गया ताकि मौजूद डिवाइस और आने वाली नई डिवाइस की पहचान करने में दिक्कत न आये हालाकि एक दिन ऐसा भी आएगा जब IMEI नंबर में 15 डिजिट ही कम पद जायेंगे लेकिन भविष्य में आपको IMEI नंबर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं |

IMEI नंबर कैसे पता करें:-

USSD Code के माध्यम से:

आपके फोन का IMEI नंबर जानने के लिए यह सबसे आसान तरीका है | इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह यूनिवर्सल है | यह लगभग सभी फीचर फोन और स्मार्टफोन पर काम करता है |

  • अपने फोन पर  *#06# डायल करें |
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर IMEI नंबर डिस्प्ले होने लगेगा | इसे कहीं लिखकर सुरक्षित रख लें, अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं |

Settings के माध्यम से:

एंड्रॉयड फोन पर IMEI नंबर जानने के लिए सेटिंग्स ऑप्शन में जाएं | इसके बाद About चुनें, फिर IMEI। स्टेटस पर टैप करें और स्क्रीन को नीचे स्क्रॉल करके IMEI की जानकारी ले सकते हैं |
iPhone पर सेटिंग्स पर टैप करें | फिर जनरल चुनें और इसके बाद अबाउट इसके बाद स्क्रॉल करके IMEI के बारे में जानें |
जिन फोन में रिमूवेबल बैटरी है उनमें IMEI नंबर एक स्टिकर पर प्रिंट रहते हैं जो फोन के अंदर चिपका होता है | आप फोन की बैटरी निकाल कर इसे चेक कर सकते हैं |

जब आपके पास फोन उपलब्ध न हो:

हर फोन के रिटेल बॉक्स और बिल, दोनों पर IMEI नंबर का जिक्र होता है | इसलिए इन्हें फेंकने की बजाए अच्छे से रखना भविष्य के लिए सुविधाजनक होता है | कम से बॉक्स को जरूर अच्छी तरह से रखें, यह IMEI नंबर जानने के काम आएगा | इसके अलावा भविष्य में आपको अपना फोन बेचने का मन करे तो यह बॉक्स उपयोगी साबित होगा | IMEI नंबर बॉक्स के साइड में स्टिकर पर लिखा रहता है |

Google Id के माध्यम से:

एंड्रॉयड यूजर्स अपने डिवाइस का IMEI नंबर इसके खो जाने के बाद भी जान सकते हैं | वैसे ऊपर जिन तरीकों का जिक्र किया गया है वे सभी कारगर हैं, लेकिन आपने फोन भी खो दया और आपके पास उसका बिल व बॉक्स दोनों नहीं है, तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं |

  • अपने एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल किए गए गूगल आईडी के जरिए गूगल डैशबोर्ड पर लॉग इन करें |
  • ग्रीन रोबोट लोगो के बाद लिखे एंड्रॉयड पर क्लिक करें |
  • इसके बाद आप उन डिवाइस की लिस्ट देख पाएंगे जो आपकी गूगल आईडी के साथ रजिस्टर्ड हैं | इसके साथ उनके IMEI नंबर भी देख सकते हैं |

IMEI Number के फायदे:-

  • अगर हमे अपने मोबाइल का IMEI Number पता है तो IMEI Number से मोबाइल की लोकेशन (Location) का पता लगाया जा सकता है |
  • मोबाइल चोरी हो जाने पर पुलिस IMEI Number से चोर और उसकी गतिविधि का पता लगा सकती है |
  • IMEI Number से ये भी पता लगाया जा सकता है कि आपके मोबाइल में कौन से नेटवर्क का सिम कार्ड है और उसका क्या नंबर है |
  • इससे मोबाइल को Track भी किया जा सकता है |
  • IMEI Number से हम अपना मोबाइल Block भी करवा सकते है, जिसके द्वारा हम अपने मोबाइल के चोरी हो जाने पर या गुम हो जाने पर उसके होने वाले गलत इस्तेमाल को रोक सकते है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here