Gas Agency Dealership 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
2026

Gas Agency Dealership 2019:-

देश भर में LPG सहित पेट्रोलियम उत्पादों की पहुंच को बढ़ाना ऑयल मार्केटिंग कंपनियों/Oil Marketing Companies (OMC) की एक महत्वपूर्ण व्यावसायिक गतिविधि रही है | इसी क्रम में OMC ने Gas Agency Dealership 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं | नई गैस एजेंसी के लिए इच्छुक आवेदक Indane, HP, Bharat Gas Agency के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

इच्छुक उम्मीदवार नए LPG GAS Agency Dealership 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आधिकारिक वेबसाइट
https://www.lpgvitarakchayan.in/index.php के माध्यम से पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | कोई भी व्यक्ति Hindustan Petroleum Dealership के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है | किन्तु आवेदन के पहले एक बार आश्यक योग्यता और पात्रता मापदंड जांच लें |

LPG वितरकों के प्रकार:-

शहरी वितरक :- शहरी वितरक केवल शहरी क्षेत्रों में LPG वितरण के लिए जिम्मेदार होंगे | साथ ही शहरी वितरक नगरपालिका सीमा के भीतर कार्य करने के लिए प्रतिबंधित होंगे |

ग्रामनगरीय वितरक :- ग्रामनगरीय वितरक ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में वितरण के लिए जिम्मेदार होंगे | लेकिन इन वितरकों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण की सीम होती हैं | इनके द्वारा केवल उन्हीं ग्रामीण क्षेत्रों में LPG का वितरण संभव है जो शहरी खतरों से 15 किलोमीटर की दूरी पर हैं |

ग्रामीण वितरक:- ग्रामीण वितरक केवल ग्रामीण क्षेत्रों में LPG वितरण के लिए जिम्मेदार होंगे | साथ ही ग्रामीण वितरक ग्राम पंचायत की सीमा के भीतर कार्य करने के लिए प्रतिबंधित होंगे |

दुर्गम क्षेत्रीय वितरक:- दुर्गम क्षेत्रीय वितरक मुख्य रूप से अत्यधिक ग्रामीण स्थानों, पहाड़ी क्षेत्रों, वन क्षेत्रों, द्वीप समूहों और अधिकतर कम आबादी वाले क्षेत्रों में वितरण के लिए जिम्मेदार होते हैं |

LPG Gas Agency Dealership 2019 के लिए पात्रता मानदंड:-

  • आवेदक एक भारतीय नागरिक होना चाहिए |
  • आवेदक को कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए |
  • आवेदक मानशिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए |
  • आवेदक की आयु 21 से 60 वर्षों के मध्य होनी चाहिए |
  • जो लोग स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी के तहत आवेदन कर रहे हैं उन्हें इस आयु सीमा प्रतिबन्ध का पालन करने की आवश्यकता नहीं है |
  • किसी भी तेल कंपनी कर्मचारी के परिवार के सदस्य dealership के लिए आवेदन नहीं कर सकते |
  • LPG गोदाम सुविधा के लिए आवेदक के पास पर्याप्त जमीन होनी चाहिए |
  • LPG गोदाम PESO द्वारा स्वीकृत होना चाहिए |

LPG वितरकों के लिए गोदाम की क्षमता:-

शहरी और ग्रामनगरीय वितरकों के लिए :-

  • गोदाम की न्यूनतम भंडारण क्षमता 8000 किलोग्राम होनी चाहिए |
  • गोदाम का न्यूनतम आकार 25*30 मीटर होना चाहिए |

ग्रामीण वितरकों के लिए :-

  • गोदाम की न्यूनतम भंडारण क्षमता 5000 किलोग्राम होनी चाहिए |
  • गोदाम का न्यूनतम आकार 21*26 मीटर होना चाहिए |

शहरी, ग्रामनगरीय और ग्रामीण वितरकों को showroom के लिए अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होती है जिसका न्यूनतम आकार 3*4.5 मीटर होना चाहिए |

दुर्गम क्षेत्रीय वितरकों के लिए :-

  • गोदाम की न्यूनतम भंडारण क्षमता 3000 किलोग्राम होनी चाहिए |
  • गोदाम का न्यूनतम आकार 15*16 मीटर होना चाहिए |

LPG वितरकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया :-

  • उम्मीदवार को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट https://www.lpgvitarakchayan.in/index.php पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर मौजूद Register बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा |
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात Generate OTP बटन पर क्लिक करना होगा |
  • पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात आपके सामने सफल पंजीकरण का सन्देश आएगा |
  • इसके पश्चात Mobile Number / Email Id और Password दर्ज कर Login करें |
  • सफल के पश्चात आपके सामने एक सूची आएगी जहाँ आपको अपने राज्य का चयन करना होगा |
  • यहाँ स्थान का चयन करने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खोला जायेगा |
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें साथ ही हस्ताक्षर और photo की scan copy upload करें |
  • अंत में submit बटन पर क्लिक कर आवेदन जमा करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here