How to add Student in UDISE Portal: कक्षा एक एवं उसके नीचे की कक्षा (KG1, KG2, Class 1st) में प्रवेश लेने पर बच्चों को पूर्णतः नए तरीके से जोड़ना होता है एवं उसके बाद की कक्षा में प्रवेक्षित विद्यार्थियों को इम्पोर्ट करना होता है इम्पोर्ट की जानकारी इस लेख के माध्यम से ले सकते हैं UDISE+ पोर्टल पर स्टूडेंट डेटा इम्पोर्ट कैसे करें:सबसे आसान तरीका | इस लेख में हम आपको नवप्रवेशित KG1, KG2, Class 1st में बच्चे जोड़ने के तरीके को निम्नलिखित चरणों के माध्यम से बताएंगे |

1. UDISE+ पोर्टल पर लॉगिन करें:

  • UDISE+ पोर्टल पर जाएं।
  • अपनी यूज़र आईडी (Dise Code) और पासवर्ड (Password) का उपयोग करके UDISE STUDENT मॉड्यूल में लॉगिन करें। लॉगिन करने में कोई समस्या हो तो पासवर्ड रिसेट करें|
How to add Student in UDISE Portal

2. School Dashboard पर जाएं

  • लॉगिन होने के बाद वर्तमान सत्र का चयन करें जिसमे आपको बच्चों को जोड़ना है|
  • वर्तमान सत्र का चयन करने पर लेफ्ट साइड मेनू लिस्ट में फर्स्ट लिंक “School Dashboard” में जाना होता है|
  • स्कूल डैश्बोर्ड में विद्यालय की सभी कक्षाओं की लिस्ट स्क्रीन पर आती है इसमे आप देखेंगे की कक्षा 1 एवं उसके नीचे वाली कक्षाओं KG1, KG2 में Add Student का विकल्प मिलता है उसमे क्लिक करें|
How to add Student in UDISE Portal

3. नव प्रवेशित छात्र की जानकारी भरें:

  • “Add New Student” में बच्चे की जानकारी जैसे नाम, पिता-माता का नाम,जन्मतिथि आदि जरूरी जानकारी भरें|
How to add Student in UDISE Portal

4. जोड़े गए छात्र की जानकारी वेरफाइ करें:

  • छात्र की सभी जानकारी अंकित करने के बाद “Save” बटन पर क्लिक करें|
  • “save” बटन में क्लिक करने पर छात्र की जानकारी को वेरफाइ करने के लिए कहा जाता है किसी भी प्रकार की जानकारी गलत अंकित हो जाने पर आप कैन्सल कर फिर से जानकारी को अंकित कर सेव कर सकते हैं लेकिन सभी जानकारी सही होने पर “confirm” बटन पर क्लिक करें|

5. Student Added to List:

  • छात्र की जानकारी ऐड हो जाने पर छात्र जोड़ी गई कक्ष की लिस्ट में डिस्प्ले होने लगता है|
  • इसी प्रकार आप और भी नव प्रवेक्षित छात्रों को बारी -बारी से ऐड कर सकते हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here