हिमाचल प्रदेश सरकार की सशक्त महिला योजना

0
2773

सशक्त महिला योजना (Sashakt Mahila Scheme):-

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में 20 नवम्बर 2018 को आयोजित कैबिनेट की बैठक में सशक्त महिला योजना (Sashakt Mahila Scheme) के क्रियान्वयन का फैसला किया है | गाँव की महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें organization और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए के लिए इस योजना को शुरु किया जा रहा है | कैबिनेट समिति ने समाज के प्रत्येक अनुभाग को लाभ प्रदान करने के लिए अन्य कई सामाजिक कल्याण उपायों की घोषणा की है |

सशक्त महिला योजना (Sashakt Mahila Scheme) के तहत राज्य सरकार 1 महिला को विकास अधिकारी (Development Officer) और 2 महिलाओं को जिला समन्वयक (District Coordinator) के रूप में नियुक्त करेगी | हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंडी जिले के सिराज क्षेत्र में Government pharmacy college खोलने की अनुमति दे दी है |

इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने मंडी जिले में मंडप को उप तहसील बनाने की अनुमति दे दी है | इसमें 12440 की आबादी के लिए कुल 9 पटवारी सर्कल होंगे |

सशक्त महिला योजना से जुडी मुख्य बातें:-

सशक्त महिला योजना न केवल यह सुनिश्चित करना है कि ग्रामीण महिलाओं को टिकाऊ आजीविका के अवसर प्रदान हों  बल्कि उन्हें उपयुक्त प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कौशल विकास में बृद्धि करना है | कैबिनेट समिति ने सिरमौर जिले में राजगढ़ पुलिस स्टेशन के तहत यशवंत नगर में पुलिस पोस्ट खोलने का भी निश्चय किया है | राज्य सरकार ने 48 जिले के क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों के 7 पदों के निर्माण का फैसला किया है | हिमाचल प्रदेश सरकार ने शिमला जिले में बोइलाउगंज पुलिस स्टेशन के तहत शोघी में पुलिस पोस्ट खोलने का भी निश्चय किया है |

राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश में अनुबंध के आधार पर Junior Office Assistant (IT) के 54 पदों को भरने की अनुमति दे दी है | हिमाचल प्रदेश सरकार विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय शिशुसदन योजना (National Creche Scheme) के तहत शिशुओं के कल्याण के लिए शिशु कार्यकर्ता (Creche Workers) के 3 और शिशु सहायक (Creche Helpers) के 15 रिक्त पदों को भरने की अनुमति दे दी है |

हिमाचल प्रदेश सरकार ने Industries Department में अनुबंध के आधार पर Junior Office Assistant (IT) के 10 पदों को भरने की अनुमति दे दी है |

कैबिनेट समिति ने काँगड़ा जिले के थुरल तहसील के भरत ग्राम पंचायत के सेन गांव में Ayurvedic Health Centre खोलने की अनुमति दे दी है | इसके अतिरिक्त सरकार Ayurvedic Health Centre को चलाने के लिए अपेक्षित पदों का भी निर्माण करेगी | हिमाचल प्रदेश की जेलों और सुधार सेवा विभाग में  प्रबंधक के 84 रिक्त पदों की पूर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी | राज्य सरकार ने  HP Technical University, Hamirpur में Class III और Class IV की विभिन्न श्रेणियों के 10 रिक्त पदों की पूर्ती के लिए अनुमति दे दी है | हिमाचल प्रदेश कैबिनेट समिति ने HP Town and Country Planning Rules,2014 के Section 35 में संशोधन की अनुमति दे दी है |

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here