हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की शुरुआत की | जानें शिकायत पंजीकरण कैसे करें?

0
594

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना:-

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना (Mukhyamantri Seva Sankalp Yojana) का शुभारम्भ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के द्वारा किया गया है | इस योजना के तहत राज्य के लोगो को किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है तो वह इस योजना के ज़रिये आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने शिकायत ऑनलाइन दर्ज करवा सकते है | इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने राज्य के लोगो को अपने शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100  को आरम्भ किया है | इस हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिक अपनी शिकायत राज्य के मुख्यमंत्री तक पंहुचा सकते है शिकायत दर्ज करवाने के बाद सम्बन्धी अधिकारी द्वारा आपकी समस्याओ का समाधान किया जायेगा और आप तक पहुंचाया जायेगा | 

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर:-

राज्य सरकार ने राज्य के लोगो को अपने शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100  को आरम्भ किया है | संकल्प हेल्पलाइन में लोग अपनी शिकायत सुबह सात बजे से रात्रि 10 बजे तक दर्ज करवा सकेंगे | इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने और स्टेटस देखने के लिए सेवा संकल्प पोर्टल भी स्थापित किया गया है | इस योजना के अंतर्गत सभी अधिकारियों को सात से चौदह दिन के भीतर लोगों की  शिकायतों का निवारण करना आवश्यक होगा |इसके लिए सभी प्रयास मान्य होंगे | आपकी समस्याओ का सम्बंधित अधिकारियो द्वारा हर-संभव समाधान का प्रयास किया जायेगा | 

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर (Mukhyamantri Seva Sankalp Helpline Number) के सफल कार्यान्वयन के लिए 56 विभागों के 6500 अधिकारियो को कार्यभार सौंपा गया है | हिमाचल सरकार द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर पूरी तरह से Toll-free है इसके सहायता से आप हिमाचल प्रदेश के लोग  कही भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा पाएंगे |

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना का उद्देश्य:-

इस हेल्पलाइन नंबर के शुरू होने से पहले राज्य को अपने किसी भी प्रकार की समस्याओ का समाधान प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे तथा किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है | लेकिन अब इस सभी परेशानियों को कम करने के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना को शुरू किया है | हिमाचल मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के मुख्य उद्देश्य के तहत सभी लोगो को अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए 1100 नंबर की हेल्पलाइन की सुविधा दी गयी है | इस हेल्पलाइन नंबर के ज़रिये राज्य के सभी लोग की समस्याओं को हर संभव तरीको से हल करने की कोशिश करेगी | इस योजना के ज़रिये राज्य के लोगो की समस्याओ का निवारण करना |

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना के लाभ:-

  • इस योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिक उठा सकते है |
  • राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गए हेल्पलाइन नंबर 1100 के ज़रिये अपने समस्याओ को मुख्यमंत्री तक पंहुचा सकते है और अपने समस्याओ का निवारण प्राप्त कर सकते है |
  • इस  1100 HP Seva Sankalp हेल्पलाइन नंबर के ज़रिये राज्य के लोग अपने शिकायत दर्ज करवा सकते है |
  • राज्य के लोग इस योजना के तहत ऑफिसियल वेबसाइट पर भी जाकर अपने शिकायत दर्ज करवा सकते है |
  • यह हेल्पलाइन सभी छोटे-बड़े इलाको में काम करेगी अब नागरिको को समस्याओ के हल के लिए मुख्यालय या केन्द्रो पर नहीं जाना पड़ेगा।
  • एक तय सीमा के बाद मुख्यमंत्री स्वयं शिकायतदारो से फ़ोन कर उनकी समस्या के निवारण का संज्ञान लेंगे।
  • सभी अधिकारियों को इस हेल्पलाइन के लिए तत्परता से काम करने का आदेश दिया गया है |
  • सरकार द्वारा जल्द से जल्द आपकी समस्याओ का निवारण करके आप तक पंहुचा दिया जायेगा |

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना शिकायत पंजीकरण कैसे करे:-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://cmsankalp.hp.gov.in/ पर जाना होगा आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
  • इस होम पेज पर आपको शिकायत /सुझाव दर्ज करे का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
  • इस पेज पर आपको दिशा निर्देश किये हुए है उन पढ़े और पढ़ने के बाद आपको सहमत हू पर सही का निशान लगाए और सबमिट के बटन पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा | आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Complainant Information , Registration Of Complaint आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “जन शिकायत को दर्ज करे” के बटन पर क्लिक करना होगा | इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा |

Seva Sankalp Yojana आवेदन की स्थिति कैसे देखे:-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको शिकायत /सुझाव की स्थिति कैसे देखे का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा |
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना
  • आप  इस पेज पर आवेदन की स्थिति शिकायत क्रमांक से या मोबाइल नंबर दोनों में से किसी से भी देख सकते है |
  •  इनमे से एक को चुनने के बाद आपको नीचे दिए गए बॉक्स में भरना होगा और इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा उसे दर्ज कर शिकायत की स्थिति प्राप्त कर ले |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here