हर घर तिरंगा 2022 :हर घर तिरंगा अभियान , जाने यहाँ पर…

0
515
Har Ghar Tiranga Certificate

हर घर तिरंगा 2022 : आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में मोदी सरकार अमृत महोत्सव सप्ताह मनाने की तैयारी कर रही है। इस अभियान के तहत हर घर तिरंगा भी फहराया जाना है। सरकार स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ यानी आजादी के अमृत महोत्सव पर 11 से 17  अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाने जा रही है। इसके तहत हर घर झंडा अभियान की योजना भी शामिल है।

गांव से लेकर शहर सभी जगह जनता में देशभक्ति का माहौल बने, इसके लिए इसे जनजागरण अभियान बनाकर जनता तक पहुंचाया जाएगा ताकि प्रदेशवासी देश के प्रति उंमग व उत्साह के साथ आजादी के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इसे लेकर सोशल मीडिया, न्यू मीडिया व रेडियो के माध्यम से इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला स्तर पर झंडे के साथ सेल्फी प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। ज्यादा से ज्यादा लोग झंडे के साथ सेल्फी लें और बेस्ट सेल्फी के लिए चुने गए व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

जैसा की आप सभी जानते है कि आजादी का अमृत मोहत्सव आने वाले है यानी बस कुछ दिन में स्वतंत्रता दिवस का पर्चम हर जगह लहराने वाला है। बता देते है 2 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिरंगा लगाया है। जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिये देश की जनता से यह गुजारिश कि है वह सभी लोग हर-घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर अपनी भूमिका को निभाएं।

इसी के साथ उन्होंने कुछ दिन पहले ही महीने के रेडियो प्रोग्राम मन की बात में भी आज़ादी से जुड़े अमृत महोत्सव के इस अभियान में भाग लेने की बात पूरे देश की जनता से की है। यदि आप भी इस अभियान में शामिल होना चाहते है और इसका हिस्सा बनना चाहते है तो आपको आज हम इसकी जानकारी देने जा रहे है कि हर घर तिरंगा अभियान योजना क्या है और आप कैसे इस अभियान में शामिल हो सकते है। इसके अलावा इससे जुडी अन्य सभी जानकारियों को जानने के लिए हमारे द्वारा लिखे गए आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े।

हर घर तिरंगा अभियान 2022 :

हर घर तिरंगा अभियान एक सरकार द्वारा बनायीं योजना है। इस योजना का लक्ष्य भारत के हर घर तिरंगा लहराने का है। सरकार द्वारा इसके लिए 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराने का निश्चय किया गया है। देश की पूरी जनता के लिए सरकार की यह अपील है कि वह 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच पब्लिक पार्टिसिपेशन के जरिये 20 करोड़ घरों में तिरंगा लहराएं। हर घर तिरंगा अभियान के लिए एडमिनिस्ट्रेशन (प्रशासन) जोरों-शोरों से तैयारी करने पर लगी हुई है। तैयारी को और अच्छे से सँभालने के लिए नोडल अधिकारीयों को भी एप्पोइंट किया गया है। सरकार ने 3 तरह के झंडे का उत्पादन की व्यवस्था की है। यह सभी झंडे आपको पोस्ट ऑफिस में भी मिलेंगे और लोग तिरंगे को ऑनलाइन भी खरीद पाएंगे।

हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य :

अभियान का उद्देश्य आज़ादी के पूरे 75वें साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आरंभ किया है। इस अभियान के माध्यम से देश के नागरिकों के दिलों में देशभक्ति की भावना को बढ़ाना और देश के लिए प्रेम जागरूक करना है साथ ही हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को पैदा करना है। ताकि देश का हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेसा आगे खड़ा रह सके।

कैसे हो सकेंगे हर घर तिरंगा अभियान में शामिल :

हमारे भारत देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि सभी जनता से ये अपील है कि स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लहराया जाएं। यह पल देश के लिए बहुत ही गर्व का होगा। यदि आप इस अभियान में शामिल होना चाहते है तो इसके लिए सरकार ने एक ऑनलाइन वेबसाइट https://harghartiranga.com बनायीं है। आप इस वेबसाइट पर जाकर तिरंगा डाउनलोड कर सकते है। आपको इस वेबसाइट पर तिरंगा कैसे डाउनलोड करना है उसके सभी स्टेप्स बताएं गए है। इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर भरके लोकेशन ऑन करनी होगी। जिसके बाद आपके सामने डाउनलोड या प्रिंट सर्टिफिकेट का ऑप्शन आ जायेगा।

राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े नियम :

सरकार द्वारा नेशनल फ्लैग को लहराने के कुछ नियम बनाये गए है जिसकी जानकारी आप सभी को होना बहुत ही जरुरी है। अगर आप ने इन सभी नियम के अनुसार तिरंगा नहीं फहराया तो आप पर कड़ी कार्यवाही की जा सकती है। इसके लिए देश की सरकार ने फ्लैग कोड 2022 को तैयार किया है। यह नेशनल फ्लैग के उपयोग, प्रदर्शनी और तिरंगा फहराने से जुडी गाइडलाइन्स के बारे में बताता है। इस गाइडलाइन्स को 26 जनवरी 2002 को लागू किया गया था।

जाने, राष्टीय ध्वज फहराने के नियम :

हर घर तिरंगा 2022

स्वतंत्रता सप्ताह 11 से 17 अगस्त :

हर घर तिरंगा 2022

यदि आप को हमारे द्वारा दी गयी जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने मित्र ,परिवार के साथ जरूर साझा करे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here