Happy sharad purnima wishesवर्ष की सभी पूर्णिमा में आश्विन पूर्णिमा विशेष चमत्कारी मानी गई है | शरद पूर्णिमा का चंद्रमा सोलह कलाओं से युक्त होता है | शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर चंद्रमा से निकलने वाली किरणों में सभी प्रकार के रोगों को हरने की क्षमता होती है | इसी आधार पर कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत वर्षा होती है |
इस साल शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2021 Shubh Muhurat) का त्योहार 19 अक्टूबर को मनाया जा रहा है | पंचांग भेद होने के कारण इस साल यह पर्व दो दिन मनया जाएगा | बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार पूर्णिमा तिथि को शाम 7:03 मिनट पर शुरू होगी और 20 अक्टूबर को रात 8 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी | माना जाता है समुद्र मंथन के दौरान शरद पूर्णिमा पर ही देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थी | इसलिए इसे लक्ष्मीजी के प्राकट्य दिवस के रूप में भी मनाया जाता है और इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष पूजा भी की जाती है |
मंगलवार को पूर्णिमा के होने से इसका शुभ फल और बढ़ जाएगा | साथ ही इस बार शरद पूर्णिमा का चंद्रोदय सर्वार्थसिद्धि और लक्ष्मी योग में हो रहा है, जिससे इस दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व रहेगा |
मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ गरूड़ पर बैठकर पृथ्वी लोक में भ्रमण के लिए आती हैं | शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी घर-घर जाकर सभी को वरदान और कृपा बरसाती हैं | जो सोता रहता है, वहां माता लक्ष्मी दरवाजे से ही लौट जाती हैं | कहते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी कर्ज से भी मुक्ति दिलाती हैं | यही कारण है कि इसे कर्ज मुक्ति पूर्णिमा भी कहते हैं | शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पूरी प्रकृति मां लक्ष्मी का स्वागत करती है | कहते हैं कि इस रात को देखने के लिए समस्त देवतागण भी स्वर्ग से पृथ्वी आते हैं |
शरद पूर्णिमा 2021 का शुभ मुहूर्त:-
पूर्णिमा तिथि का आरंभ- 19 अक्तूबर को शाम 7 बजकर 03 मिनट से पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 20 अक्तूबर को रात के 8 बजकर 26 मिनट पर |
शरद पूर्णिमा2021 शुभकामना संदेश In हिंदी:- Happy sharad purnima wishes
शरद पूर्णिमा2021 शुभकामना संदेश In English:- Happy sharad purnima wishes