Happy Makar Sankranti 2023: Wishes, Messages, Quotes, Images, Facebook & Whatsapp status

0
3782
Happy Makar Sankranti
Happy Makar Sankranti 2023

Happy Makar Sankranti 2023

Happy Makar Sankranti 2023- भारत एक धर्म निरपेक्ष और सांस्कृतिक विविधताओं वाला देश है | जिसमें अनेक पर्व मनाए जाते हैं, व्रत उपवास रखे जाते हैं | यही कारण है कि भारत में पूरे साल हर्षोल्लास का वातावरण बना रहता है | इन्हीं में एक पर्व है मकर संक्रांति | यह हिन्दू धर्म का प्रमुख पर्व है | ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है |

सूर्य के एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने को संक्रांति कहते हैं | दरसल मकर संक्रांति में ‘मकर’ शब्द मकर राशि को इंगित करता है जबकि ‘संक्रांति’ का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है | चूंकि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस समय को ‘मकर संक्रांति’ कहा जाता है | मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहा जाता है | इस दिन गंगा स्नान कर व्रत, कथा, दान और भगवान सूर्यदेव की उपासना करने का विशेष महत्त्व है |

मकर संक्रांति के पर्व को खिचड़ी (Khichdi) भी कहा जाता है | मकर संक्रांति सूर्य और शनि से लाभ लेने का भी खास दिन होता है | मकर संक्रांति के दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं | शास्त्रों में उत्तरायण के समय को देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात कहा गया है | इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी |

कब है मकर संक्रांति:- (Happy Makar Sankranti 2023)

मकर संक्रांति पर इस बार दो तिथियों को लेकर लोग उलझन में हैं | हालांकि संक्रांति तब शुरू होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर मकर राशि में पहुंचते हैं | इस बार सूर्य देव 14 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 27 मिनट पर गोचर कर रहें हैं | ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य अस्त से पहले यदि मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे, तो इसी दिन पुण्यकाल रहेगा | 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल विशेष महत्व रखता है |

इस दिन प्रातःकाल स्नान कर लोटे में लाल फूल और अक्षत डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें | सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें | श्रीमदभागवद के एक अध्याय का पाठ करें नए अन्न, कम्बल, तिल और घी का दान करें | भोजन में नए अन्न की खिचड़ी बनाएं | भोजन भगवान को समर्पित करके प्रसाद रूप से ग्रहण करें | संध्या काल में अन्न का सेवन न करें | इस दिन किसी गरीब व्यक्ति को बर्तन समेत तिल का दान करने से शनि से जुड़ी हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है |

Happy Makar Sankranti 2023 wishes in Hindi :-

“काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी
टूटे ना कभी डोर आपके विश्वास की
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की
HAPPY MAKAR SANKRANTI”

Happy Makar Sankranti 2023

“उड़ी वो पतंग और खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग
हैप्पी मकर संक्रांति 2023″

Happy Makar Sankranti

“मीठे गुड़ में मिल गए तिल
उड़ी पतंग और खिल गए दिल
हर पल सुख और हर दिन शांति
आप सबके लिए लाए मकर संक्रांति
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं”

“ऊंची पतंग से मेरी ऊंची उड़ान होगी
इस जहां में मेरे लिए मंजिलें तमाम होंगी
जब भी आसमान की ओर देखोगे तुम दोस्तों
तुम्हारे ही हाथों मेरी डोर के साथ जान होगी
तिल्ली भी पीली और गुड़ में मिठास होगी
मकर सक्रांति पर्व पर मेरी तरफ से बधाइयां बार-बार होंगी”

Happy Makar Sankranti 2023

“बंदे हैं हम देश के, हम पर किसका ज़ोर?
मकर संक्रांति में उड़े, पतंगें चारों ओर
अपना मांझा खुद सूतने, आज हम चले छत की ओर
हैप्पी मकर सक्रांति”

“खुले आसमां में जमीं से बात ना करो
जी लो ज़िंदगी खुशी का आस न करो
हर त्योहार में कम से कम हमे न भूला करो
फोन से ना सही मैसेज से ही संक्राति विश किया करो”

” पल-पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटों से सामना
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
यही है संक्रांति पर हमारी शुभकामना “

Happy Makar Sankranti 2023

” इस वर्ष की मकर संक्रांति
आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी
मिले कामयाबी पतंग जैसी ऊंची
इसी कामना के साथ हैपी मकर संक्राति “

” मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
ज़िन्दगी में आये खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो संक्रांति का त्योहार
हैप्पी मकर संक्रांति “

Makar Sankranti 2023

“तन में मस्ती, मन में उमंग
देकर सबको अपनापन
गुड़ में जैसे मीठापन
होकर साथ हम उड़ाएं पतंग
और भर ले आकाश में अपने रंग
HAPPY MAKAR SANKRANTI”

Happy Makar Sankranti 2023 wishes in English:-

Happy Makar Sankranti

” HOPE THE RISING SUN ON MAKAR SANKRANTI FILLS YOUR LIFE WITH ABUNDANT JOY AND PROSPERITY. HAPPY MAKAR SANKRANTI!”
” MAY YOUR LIFE BE BLESSED WITH LOVE, HAPPINESS AND WEALTH? HAPPY MAKAR SANKRANTI 2023!”
“HAPPY MAKAR SANKRANTI 2023! MAY THE SUN BRING YOU AND YOUR HOME RAYS OF JOY AND HAPPINESS?”
I HOPE YOU ALWAYS SOAR, JUST LIKE THE COLOURFUL KITES THAT DOT THE SKY. HAPPY MAKAR SANKRANTI 2023!
HOPE YOU REJOICE AND GET BLESSED IN THE CHARM OF YOUR TRADITION! HAPPY MAKAR SANKRANTI 2022!
WISHING THAT THE RISING SUN OF MAKAR SANKRANTI FILL YOUR LIFE WITH BRIGHT AND HAPPY MOMENTS. HAPPY MAKAR SANKRANTI 2023!
HOPE YOU ARE BLESSED WITH GOOD FORTUNE, KINDNESS, AND HAPPINESS ON THIS SPECIAL KITE DAY AND ALWAYS!
I WISH YOU TO HAVE A LIFE FILLED WITH THE BLESSINGS OF GODDESS LAKSHMI AND CELEBRATE THE FESTIVAL WITH SWEETS AND GIFTS. HAPPY MAKAR SANKRANTI 2023!
SENDING MY HEARTFELT WISHES TO YOU AND YOUR FAMILY FOR A HAPPY AND BLESSED MAKAR SANKRANTI!
MAY THE MAKAR SANKRANTI FIRE BURNS ALL THE MOMENTS OF SADNESS AND BRINGS YOU THE WARMTH OF JOY AND HAPPINESS AND LOVE. WISHING YOU A VERY HAPPY MAKAR SANKRANTI 2023!
HOPE THE RISING SUN ON MAKAR SANKRANTI FILLS YOUR LIFE WITH ABUNDANT JOY AND PROSPERITY. HAPPY MAKAR SANKRANTI 2023!

Happy Makar Sankranti

Happy Makar Sankranti Whatsapp video status

Frequently Asked Questions(FAQs):-

मकर संक्रांति 2023 कब है?

इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी |

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त क्या है?

मकर संक्रांति का पुण्यकाल मुहूर्त सूर्य के संक्रांति समय से 16 घटी पहले और 16 घटी बाद का पुण्यकाल होता है | इस बार पुण्यकाल 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा, जो शाम को 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा | इसमें स्नान, दान, जाप कर सकते हैं | वहीं स्थिर लग्न यानि समझें तो महापुण्य काल मुहूर्त 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा | इसके बाद दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक |

मकर संक्रांति में स्नान – दान का क्या महत्व है?

मकर संक्राति एक ऐसा त्योहार है जिस दिन किए गए काम अनंत गुणा फल देते हैं | संक्राति के दिन सूर्य वरदान बनकर चमकते हैं | मान्यता है कि संक्राति के दिन शुभ मूहूर्त में नदियों का पानी अमृत में बदल जाता है | संक्राति के दिन किया गया दान लक्ष्मी की कृपा बनकर बरसता है | मकर संक्रांति को दान, पुण्य और देवताओं का दिन कहा जाता है | ज्योतिष के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान और दान से तमाम जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं | ज्योतिषियों के मुताबिक, इस बार कई कारणों से मकर संक्रांति खास है | यह तिथि पुण्य स्नान और दान के लिए विशेष मानी गई है |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here