Revised GST: 100 वस्तुओं पर GST rates कम किए गए

0
755

GST Slab rates Reduction:-

21 जुलाई 2018 को, नई दिल्ली में हुई GST परिषद की 28वीं बैठक में 100 वस्तुओं के GST Rates में कमी करने का  निश्चय किया गया है | इस बैठक में GST परिषद ने कानून में प्रस्तावित 46 बदलावों को मंजूरी दी है  | जिससे छोटे और मध्यम उद्यमियों के लिए व्यापार को आसान बनाया जा सके | नए Tax Rates,  27 जुलाई 2018 से प्रभावी होंगे |

नवंबर 2017 में 213 वस्तुओं और जनवरी 2018 में 54 सेवाओं और 29 वस्तुओं पर GST दरें कम की गई थीं | पिछले 9 महीनों में GST rates से सम्बंधित यह तीसरा बड़ा फैसला है | Sanitary Napkin, बिना सोने-चांदी की राखियां, संगमरमर-लकड़ी से बनी मूर्तियां और फूलझाडू पर जीएसटी दर को 0% कर दिया गया है । पेट्रोल में इस्तेमाल होने वाले एथेनॉल पर जीएसटी दर को 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है |

वस्तुएं जिनके लिए GST slab Rates 0% किए गए है:-

  • Sanitary Napkin
  • बिना सोने-चांदी वाली राखियां
  • मार्बल या लकड़ी से बनी मूर्तियां
  • Handicrafts
  • फूलझाडू
  • नारियल के रेशे से बनी Organic खाद,
  • Fortified Milk ल्क

वस्तुएं जिनके लिए GST slab Rates 28% से 18%  किए गए है:-

  • 68 Cm की TV
  • Fridge
  • AC
  • Washing Machine
  • Mixer-Juicer,
  • Grinder
  • Water Cooler
  • Water Heater
  • Electric Shavers
  • Lithium-Iron Battery
  • Vaccum Cleaner
  • Concrete mixer machine
  • Fire Fighting Vehicle
  • Truck
  • Paint
  • रोगन या Varnish
  • Wall Putty
  • Regin cement
  • Hair Dryer
  • powder puff
  • Cosmetic pad
  • Perfume
  • Toilet Cleaner
  • Electric Iron
  • Icecream Fridger
  • Refridgerator Accessory
  • Leather
  • Video Games
  • Wooden frame

वस्तुएं जिनके लिए GST Rates 12% से 5%  किए गए हैं :-

  • Handloom Durries
  • Cap (up to Rs. 1000)
  • Phosphoric Acid
  • Handicraft carpet
  • हाथ से बने गलीचे
  • हाथ से बनी लेस

वस्तुएं जिनके लिए GST Rates 18% से 12%  किए गए हैं :-

  • Handbag
  • Jewellery Box
  • Wooden Frame
  • Artwork
  • Stone Art
  • Glass Statue
  • Glass Artware
  • Iron Artware
  • Copper Artware
  • Aluminium Artware
  • Pressure Cooker
  • हाथ से चलने वाले rubber roller
  • सुसज्जित फ्रेम वाले शीशे
  • मोम के सामाान
  • कपड़े पर हाथ से बनाई गई पेंटिंग
  • तोरण

वस्तुएं जिनके लिए GST Rates 18% से 5%  किए गए हैं :-

  • पेट्रोल-डीजल में इस्तेमाल होने वाला Athenol
  • Footwear (up to Rs.1000)
  • Solid Biofuel plates
  • E-Books

 

GST परिषद की 28वीं बैठक में GST Return भरने की प्रक्रिया को और आसान बनाने की मंजूरी दी गई है | अब कारोबारियों को Single Page Return भरना होगा। इसके अलावा, अब एक महीने में 3 की जगह सिर्फ 1 रिटर्न भरना होगा। ऐसे कारोबारी जिनका सालाना turnover पांच करोड़ रुपए तक का है वे तिमाही return भर सकेंगे | इस बदलाव से 80 लाख कारोबारियों को राहत मिलेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here