Gmail Account Kaise Banayen: जीमेल से आप भलीभांति परिचित होंगे परिचित नहीं होने तो नाम तो सुना ही होगा, जीमेल दुनिया का सबसे लोकप्रिय ईमेल सर्विस प्रोवाइडर है जो की सामान्य उपयोगकर्ता के लिए बिलकुल निःशुल्क होता है हालाँकि बिज़नेस या अधिक उपयोग हेतु आप पेड सर्विस का भी उपयोग कर सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिक रूप में अपने डाक्यूमेंट्स भेजने, सहेजने में आप इसका उपयोग करते है। डॉक्यूमेंट भेजने हेतु यह पारम्परिक डाक सेवा से बहुत अधिक तेज और सुरक्षित माना जाता है।
तो चलिए इस पोस्ट में हम आपको जीमेल खाते को कैसे अपने लिए बनाते हैं इस बारे में बताते हैं :-
Gmail account kaise banayen
STEP 1: जीमेल अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप गेमल की आधिकारिक वेबसाइट में विजिट करें https://www.google.com/gmail/about/ मेन पेज में Create An Account पर क्लिक करें
STEP 2: प्रथम और अंतिम नाम अंकित करें हालाँकि अंतिम नाम वैकल्पिक है आप चाहे तो इसे छोड़ सकते हैं अब next बटन पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
![Gmail account kaise banayen](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/GMAIL-ACCOUT-KAISE-BANAYEN-1.jpg?resize=465%2C435)
STEP 3: जन्मतिथि और जेंडर का चयन करें |
![](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/gmail-accout-kaise-banayen-3.jpg?resize=457%2C506)
STEP 4: ईमेल यूजर आईडी हेतु कुछ सजेसन आपको प्राप्त होते हैं जिससे आपको लॉगिन करना होता है यदि आपको सजेशन पसंद नहीं है तो Creat your own Address पर क्लिक कर खुद से अपना यूजर आईडी बनायें। इंटरनेट की भाषा में यूजर नेम आपका इंटरनेट यूनिक नाम होता है जिसकी सहायत से आपको इंटरनेट में उक्त पोर्टल पर पहचाना जाता है। यूजर आईडी का कॉम्बिनेशन ऐसा रखें जो यूनिक होने के साथ ही आसानी से याद रखने योग्य हो
![](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/gmail1.jpg?resize=454%2C535)
STEP 5: ईमेल एड्रेस का चयन करने के बाद आपको पासवर्ड बनाना होता है पासवर्ड भी ऐसे बनाना किये जो की किसी और के द्वारा अनुमानित न किया जा सके।इंटरनेट की दुनिया मेन पासवर्ड आपके घर की कुंजी या चाबी की तरह ही होता है जो चोरों से आपके सामान की रक्षा करता है इसलिए लिए पासवर्ड ऐसे हो जो आसानी से न खोला जा सके
![](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/gmail2.jpg?resize=448%2C525)
STEP 6: नेक्स्ट पेज मेन आपसे मोबाइल नम्बर माँगा जाता है मोबाइल नंबर यहाँ पर मोबाइल नंबर अंकित करें और प्राप्त OTP से वेरीफाई करें।
![Gmail account kaise banayen](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/gmail-3.jpg?resize=458%2C510)
STEP 7: आगे बढ़ने पर आपसे रिकवरी दूसरी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर अंकित करने के लिए कहा जाता है। यह उस स्थिति के लिए होता है जब आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं और ईमेल या पासवर्ड गलत होने की स्थिति में आप लॉगिन नहीं कर पते तब इनके द्वारा फॉरगेट विकल्प का उपयोग कर आप नया पासवर्ड बनाते हैं और पुनः लॉगिन करने में सक्षम होते हैं।
![](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2024/01/gmail-4.jpg?resize=471%2C528)
इस प्रकार यहाँ आसान शब्दों में आपको ईमेल के बारे में जानकारी दी गयी है। समय समय पर यूजर इंटरफ़ेस में बदलाव होता रहता है लेकिन अकाउंट बनाने की प्रक्रिया सेम ही होती है फिर भी किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर हमे कमेंट के माध्यम से जरूर सूचित करें हमारी टीम आपकी सहायता करेगी
[…] नहीं जानते हैं तो आप हमारी पोस्ट ईमेल अकाउंट कैसे बनाएँ पर क्लिक करें या की आप सीधे जी-मेल (gmail) […]
[…] है इसके बारे में बेसिक जानकारी एवं जी-मेल अकाउंट कैसे बनाएँ पोस्ट के माध्यम से हमने ईमेल के बारे […]
[…] ईमेल आइडी नहीं है तो इसे छोड़ दें याकि ईमेल अकाउंट कैसे बनाएँ पर क्लिक […]
Please Mera Gmail account bhul gyi hu use send Kar de