GATE 2022: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 30 सितंबर तक बढ़ी

0
579
GATE 2022 Last Date
GATE 2022 Apply Online

GATE 2022:

इंडियन इंस्टीट्यट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग/Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE 2022) के लिए आवेदन करने की डेडलाइन बढ़ा दी है | पहले GATE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट मंगलवार 28 सितंबर थी | अब उम्मीदवार गुरुवार 30 सितंबर तक ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2022 के लिए बिना लेट फीस के आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitkgp.ac.in/ पर जाकर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं |

उम्मीदवार अब गेट परीक्षा के लिए कल, 30 सितंबर 2021 तक बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| इससे पहले संस्थान ने गेट परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन की आखिरी तारीख को 24 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर किया था | हालांकि, उम्मीदवार को ध्यान देना चाहिए कि वे लेट फीस के साथ परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर पाएंगे |

गौरतलब है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT खड़गपुर) 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को GATE 2022 परीक्षा आयोजित करेगा और परिणाम 17 मार्च को घोषित किए जाएंगे |

GATE 2022 के लिए कैसे करें आवेदन:-

  • GATE 2022 की आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitkgp.ac.in/ पर जाएं |
  • होमपेज पर Apply Online टैब पर क्लिक करें |
  • खुद को Registered करें |
  • सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें |
  • फोटोग्राफ और सभी Relevant Documents अपलोड करें |
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें |
  • फॉर्म भरने के बाद पूरा भरा हुए एप्लिकेशन फॉर्म चेक कर लें |
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उस की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें |
  • आवेदन पूरा करने के बाद आगे के अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर चेक करते रहें |

जो छात्र GATE 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें वर्तमान में किसी भी Under Graduate Degree Program के Third year या उच्चतर वर्षों में अध्ययनरत होना चाहिए | जिन छात्रों ने पहले ही इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में सरकार द्वारा अप्रूव्ड कोई डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं |

GATE 2022 के लिए Eligibility Criteria:

GATE 2022 के लिए आवेदन लिंक

GATE 2022 का नोटिफिकेशन यहां देखें

1 नवंबर तक करें Application Correction:-

आईआईटी खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए आवेदन किये उम्मीदवारों के आवेदन में त्रुटियों को संशोधित किये जाने के लिए सूचना 26 अक्टूबर 2021 को जारी की | साथ ही, संस्थान द्वारा GATE 2022 आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन लिए Application Correction Window 1 नवंबर 2021 तक ओपेन रखी जाएगी | हालांकि, इसके बाद भी उम्मीदवार अपने GATE 2022 अप्लीकेशन में पेपर या कटेगरी या एग्जाम सिटी में 12 नवंबर 2021 तक संशोधन कर पाएंगे | लेकिन उम्मीदवारों को इन संशोधनों के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा |

एक या दो पेपरों में सम्मिलित होने के लिए केवल एक ही आवेदन करना होगा | एक से अधिक आवेदनों के मामले में, आईआईटी खड़गपुर द्वारा केवल एक ही स्वीकार किया जाएगा और शेष आवेदनों को भुगतान किए गए बिना शुल्क वापसी के अस्वीकार कर दिया जाएगा |

GATE 2022: Application Fees

GATE 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय समय उम्मीदवारों को हर पेपर के लिए 1500 रुपये का शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा | हालांकि, SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये का ही शुल्क भरना होगा |

GATE 2022 :Exam Pattern

GATE 2022 परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) बेस्ड प्रश्न और मल्टीपल सिलेक्ट प्रश्न (MSQ) या न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्न शामिल होंगे | पेपर कुल 100 मार्क्स का होगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here