मध्यप्रदेश मतदाता सूची 2020 में अपना नाम कैसे ढूंढें?

1
1040
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020 Voter List

मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020:-

चुनाव आयोग ने मंगलवार (29 सितम्बर) को 56 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया | मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होगा |

वहीं, बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी सीटों के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे | असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान नहीं किया गया है |

भाजपा अपनी सत्ता बचाने और कांग्रेस नेता कमलनाथ छह महीने पहले खोई सत्ता वापस पाने की लड़ाई लड़ रहे हैं | इस उपचुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया की साख भी दांव पर लगी है, क्योंकि जिन 28 सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें 16 सीटें सिंधिया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की है |

28 सीटों में से 27 पर पहले कांग्रेस का कब्जा था | प्रदेश में 230 सदस्यीय राज्य विस में बहुमत के लिए 116 सीटें होना जरूरी हैं | अगर भाजपा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन करती है तो उसकी सरकार और स्थिर होगी। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की कोशिश है कि वह 20 या उससे ज्यादा सीटें जीत ले, जिससे की एक बार फिर प्रदेश में सत्ता पलट सकती है |

मध्यप्रदेश विधानसभा की मौजूदा स्थिति

पार्टीसीटें
भाजपा107
कांग्रेस88
बसपा2
सपा1
निर्दलीय4
खाली सीटें28
कुल सीटें230

मध्य प्रदेश मतदाता सूची 2020:-

चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश राज्य में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है | मध्य प्रदेश राज्य में, 28 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 3 नवंबर को आयोजित किए जायेंगे | मुख्य चुनाव अधिकारी (Chief Electoral Officer ) ने आधिकारिक सूची http://ceomadhyapradesh.nic.in/ पर Madhya Pradesh CEO मतदाता सूची 2020 प्रकाशित की है |

यहाँ लोग PDF मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं, मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और मतदाता सूची में अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं | सभी नागरिक फोटो के साथ जिलेवार CEO मध्य प्रदेश मतदाता सूची 2020 में अपना नाम देख सकते हैं और मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर सकते हैं |

Updated मतदाता सूची, PDF format में फोटो के साथ उपलब्ध हैं, जहां लोग अपना नाम CEO मध्य प्रदेश मतदाता सूची 2020 में देख सकते हैं और वोट डालने से पहले Voter ID Card डाउनलोड कर सकते हैं | यहां नागरिक मध्य प्रदेश मतदाता सूची 2020 में manually खोज सकते हैं | इसके अलावा, लोग अपने नामों की जांच ऑनलाइन भी कर सकते हैं |

मध्य प्रदेश मतदाता सूची 2020 में नाम ढूंढें:-

  • दोस्तों अगर आप मध्य प्रदेश मतदाता सूची मैं अपना नाम ढूंढना चाहते हैं तो यहां पर दिए गए वेबसाइट पर क्लिक करें |
  • वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा |
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020
  • दोस्तों अब इस पेज पर दी गई जानकारी को आपको भरना होगा |
  • दोस्तों इस पेज पर सबसे पहले आप वर्ष का चयन करे , जिले का चयन करें,जनपद पंचायत का चयन करे और show बटन पर क्लिक करें |
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020:-
  • दोस्तों अब आपके सामने जो पेज दिखाई दे रहा है | यहां पर आप मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची डाउनलोड फाइल पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं|
  • अब आप इस  फाइल को खोलकर इसमे अपना नाम चेक कर सकते है |
मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2020:-

वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत:-

एक पासपोर्ट तस्वीर पहचान पत्र (जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या हाई स्कूल की मार्कशीट आदि) पते का प्रमाण (राशन कार्ड, आपका पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फोन या बिजली-पानी का बिल आदि) आप वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के अपने अनुरोध की स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं | आपका वोटर आईडी कार्ड एक महीने में जारी कर दिया जाता है | हर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है | इसलिए चुनाव से पहले मतदाता ऑनलाइन अपडेशन की इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here