Falguni Nayar Biography: भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला फाल्गुनी नायर का जीवन परिचय

3
1361
Falguni Nayar Biography in Hindi
Falguni Nayar Biography in Hindi

कौन हैं फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar):-

फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को बॉम्बे, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था | पेशे से वह एक भारतीय व्यवसायी (Indian Businesswomen) हैं | भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन फैशन और लाइफस्टाइल पोर्टलों में से एक, नायका (Nykaa) की संस्थापक फाल्गुनी नायर हैं | कोटक महिंद्रा के साथ एक उद्यम निवेशक और व्यापारी के रूप में 20 साल की सेवा करने के बाद, उसने अचानक अपने सपने को आगे बढ़ाने के लिए अपने प्रस्थान की घोषणा की |

ऑनलाइन सौंदर्य और त्वचा देखभाल उत्पादों के दायरे को भुनाने के लिए, उसने खुद को नायका की ओर बढ़ाया, और एक ऐसा मंच आया जिसने अपने आगमन के साथ इतिहास रच दिया | 35 स्टोरों के साथ अपना ऑनलाइन व्यवसाय सफलतापूर्वक चलाना, एक ऐसे उद्यमी के लिए रास्ता बनाता है जिसने दुनिया को बताया कि उम्र केवल एक संख्या है |

यह ब्रांड अब स्वास्थ्य और सुंदरता का प्रतीक बन गया है, और यह प्रमुख स्थलों में अपने लक्ज़री स्टोर (Nykaa Luxury) खोल रहा है | नायका अंतरराष्ट्रीय लक्ज़री ब्रांड्स को भारत में लाने में भी अग्रणी रही है, जिससे भारतीय ग्राहकों को चुनने के लिए सभी तरह के प्रोडक्ट और सेवाएं मिलती हैं |

उनके पति का नाम संजय नायर है | वह एक भारतीय व्यवसायी हैं जो ब्यूटी और लाइफस्टाइल रिटेल कंपनी Nykaa की संस्थापक और CEO हैं | वह स्व-निर्मित महिला, भारतीय अरबपतियों में से एक हैं | हालिया लिस्टिंग के बाद, फाल्गुनी अब 6.5 बिलियन डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ सबसे धनी महिला भारतीय अरबपति हैं |

क्यों है चर्चा में:- Falguni Nayar

अकेली महिला फाल्गुनी नायर कारोबार की दुनिया में सफलता की उचाइयां छूते हुए देश और दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं | फाल्गुनी ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट ‘Nykaa’ कंपनी की संस्थापक हैं | नायर की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और इसी के साथ वे देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बन गईं है |

ब्यूटी और पर्सनल केयर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Nykaa का बुधवार को शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ | कंपनी का शेयर मार्केट में डेब्यू इतना धमाकेदार रहा कि कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 लाख करोड़ के पार हो गया | नायर के पास कंपनी के लगभग आधे शेयर हैं, जिनकी कीमत अब 6.5 बिलियन डॉलर हो चुकी है |

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, नायर आज के आईपीओ लिस्टिंग के बाद भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिला अरबपति बन चुकी हैं | बता दें कि नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाली पहली ऐसी यूनिकॉर्न कंपनी है, जिसका नेतृत्व महिला हाथों में है |

फाल्गुनी नायर का प्रारंभिक जीवन:-

Falguni Nayar Biography in Hindi

फाल्गुनी नायर का जन्म 19 फरवरी 1963 को मायानगरी मुंबई में हुआ था | Falguni Nayar के पिता गुजराती है और वह बियरिंग का बिजनेस करते थे, वहीं उनकी माता भी पिता के बिजनेस में मदद करती थी | फाल्गुनी नायर के पति का नाम संजय नायर है | फाल्गुनी नायर और संजय नायर की शादी मई 1987 में हुई थी | फाल्गुनी नायर और संजय नायर के दो जुड़वा बच्चे है | उनके बेटे का नाम अंकित नायर और बेटी का नाम अद्विता नायर है | अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद फाल्गुनी नायर ने Sydenham College of Commerce से स्नातक (Graduation) की शिक्षा हासिल की है | इसके बाद फाल्गुनी नायर ने Indian Institute of Management (IIM) अहमदाबाद से परास्नातक (post-graduation) की पढ़ाई की है |

फाल्गुनी नायर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1985 में A F Ferguson and Co. Company में बतौर Consultant की थी | इसके बाद फाल्गुनी नायर ने साल 1993 में कोटक महिंद्रा ग्रुप को join किया | आगे चलकर फाल्गुनी नायर कोटक महिंद्रा ग्रुप की Managing Director भी बनी | हालांकि साल 2012 में फाल्गुनी नायर ने बिजनेस करने के लिए इस पद से resign कर दिया |

नायका की सफलता की कहानी:-

साल 2012 में देश में ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदना-बेचना इतना चलन में नहीं था, लेकिन फाल्गुनी नायर ने देखा कि लोगों को सभी ब्रांड के समान एक ही शॉप नहीं मिलते | ऐसे में फाल्गुनी नायर ने cosmetics products को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया | हालांकि यहाँ उनके सामने सबसे बड़ी समस्या यह थी कि उन्हें न तो ब्यूटी इंडस्ट्री की ज्यादा जानकारी थी और न ही ई-कॉमर्स इंडस्ट्री की |

हालांकि फाल्गुनी नायर ने हिम्मत करके साल 2012 में ‘Nykaa’ की शुरुआत की | नायका एक संस्कृत का शब्द है | नायका का मतलब (meaning of Nykaa) होता है स्पॉटलाइट में रहने वाली स्त्री | ‘नायका’ की शुरुआत में फाल्गुनी नायर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा | पहले चार साल में उनके तीन चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स ने इस्तीफा दे दिया | ऐसे में वह शुरुआत में सभी ऑर्डर को खुद देखती थी | इसके अलावा फाल्गुनी नायर को इन्वेस्टमेंट के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ी |

फाल्गुनी नायर एक बिजनेस परिवार से संबंध रखती है, ऐसे में उन्होंने हार नहीं मानी और नायका की सफलता के लिए कड़ा संघर्ष किया | साल 2014 में सिकोइया कैपिटल इंडिया से करीब 7 करोड़ रुपए का शुरुआती निवेश मिला | इसके बाद धीरे-धीरे कई लोगों ने  ‘Nykaa’ में निवेश किया | कटरीना कैफ और आलिया भट्ट ने भी नायका में पैसा लगाया है | यह फाल्गुनी नायर की मेहनत का ही कमाल है कि ‘Nykaa’ को अब तक करीब 2,545 करोड़ रुपए की फंडिंग मिल चुकी है |

साल 2012 में शुरू हुआ ‘Nykaa’ आज cosmetics products का देश का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लेटफार्म बनकर उभरा है | ‘Nykaa’ के जरिए आप अपने फ़ोन से सभी ब्रांड के प्रोडक्ट देख सकते है और अपने घर बुलवा सकते है | आज इस प्लेटफॉर्म पर हर मिनट 30 से ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट्स की बिक्री होती है | ‘Nykaa’ की सफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि साल 2012 में शुरू हुई ‘Nykaa’ साल 2020 तक 1 अरब डॉलर से ज्यादा की कंपनी बन गई |

Nykaa’ शुरुआत में सिर्फ ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचती थी, लेकिन बाद में महिलाओं की जरुरत को देखते हुए ‘Nykaa’ ने ऑफलाइन स्टोर्स भी खोले | इसके पीछे फाल्गुनी नायर का मानना है कि ब्यूटी ऐसी कैटेगरी है, जहाँ कई बार नया प्रोडक्ट लेने के लिए फिजिकल ट्रायल जरूरी है | आज ‘Nykaa’ के 75 से ज्यादा स्टोर्स हैं | ‘Nykaa’ के ऑनलाइन प्लेटफार्म पर 1200 से ज्यादा ब्रांड्स के 7 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स मौजूद हैं | यहीं नहीं ‘Nykaa’ पहले दूसरे ब्रांड के प्रोडक्ट ही बेचती थी, लेकिन बाद में ‘Nykaa’ ने खुद के प्रोडक्ट लांच करने का भी फैसला लिया |

Nykaa’ की सफलता की कहानी यहीं खत्म नहीं होती है | नवंबर 2021 में नायका ने शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री मारी | बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में पहले ही दिन ‘नायका’ के शेयर में 89% की बढ़ोतरी हुई और दिन के कारोबार में इसने 2248 रुपए का हाई बनाया था | इससे ‘नायका’ की वैल्युएशन करीब 1 लाख करोड़ पहुंच गई थी |

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here