112 India Mobile App के बारे में विस्तार से जानें

0
2169

112 India Mobile App:-

आपात स्थिति में नागरिकों की मदद के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ERSS) के तहत एकल आपातकालीन नंबर 112 की शुरुआत की गई है | यह आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर विशेष रूप से महिलाओं पर केंद्रित है और अब ERSS महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए SHOUT सुविधा के साथ आ रहा है |

अब सभी नागरिक आधिकारिक वेबसाइट https://112.gov.in/ के माध्यम से 112 India Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं | भारत की निर्भया फंड योजना (Nirbhaya funds scheme) के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ERSS सरकार की एक पहल है |

प्रत्येक राज्य/केन्द्र शासित प्रदेशों को आपातकालीन अनुरोधों को संभालने के लिए एक समर्पित आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र/Emergency Response Centers (ERC) को नामित करना आवश्यक है | यदि किसी व्यक्ति को पुलिस, fire & rescue, स्वास्थ्य और अन्य सेवाओं से आपातकालीन सहायता की आवश्यकता होती है, तो नागरिक Emergency Helpline Number पर कॉल कर सकते हैं |

सभी महिलाएं और बच्चे 112 India Mobile App का उपयोग कर सकते हैं और SHOUT सुविधा को activate कर सकते हैं | यह सुविधा Alert ERC को activate करने के अलावा तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए आसपास के स्वयंसेवकों को alert करती है |

112 India Mobile App कैसे डाउनलोड करें:-

  • Android और iOS दोनों मोबाइल उपभोक्ता 112 India Mobile App को अपने smartphone में download कर सकते हैं |
  • Android उपभोक्ता Google Play Store और iOS उपभोक्ता Apple Store से अपने smartphone में download कर सकते हैं |
  • App डाउनलोड करने के पश्चात अपने smartphone में install कर सकते हैं |

Android उपभोक्ता App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

iOS उपभोक्ता App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

  • आवेदक आधिकारिक वेबसाइट https://112.gov.in/ के माध्यम से भी 112 India Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं |
  • इसके लिए आवेदक को सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट https://112.gov.in/ पर जाना होगा |
  • यहाँ Header में स्थित Download विकल्प पर क्लिक करना होगा |जिसके पश्चात आपके सामने नीचे दिखाई गई screen आएगी |
  • यहाँ मौजूद लिंक के माध्यम से उपभोक्ता अपने smartphone में 112 India Mobile App को download कर install कर सकते हैं |

जब आप भारत में 112 dial करते हैं तो क्या होता है:-

  • सबसे पहले अपने फोन से 112 नंबर dial करें |
  • Panic call को सक्रिय करने के लिए अपने स्मार्टफ़ोन पर 3 बार लगातार power बटन दबाएं |
  • Featured Smartphone के मामले में, नागरिक Panic call को सक्रिय करने के लिए “5” या “9” बटन को देर तक दबा सकते हैं |
  • इसके पश्चात राज्य ERSS वेबसाइट पर log on करें और अपना SOS अनुरोध place करें |
  • अंत में, राज्य ERC को SOS Alert ईमेल करें |

इसके अलावा, नागरिक 112 India Mobile App का भी उपयोग कर सकते हैं जो ERC के लिए एक panic call को सक्रिय करने के लिए Google Playstore और Apple store में उपलब्ध है | 112 एक आपातकालीन सुविधा है और सभी उपयोगकर्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे इस सेवा का सावधानीपूर्वक उपयोग करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here