चुनाव आयोग ने मतदाताओं के लिए Voter Helpline App की शुरुआत की

0
1483

Voter Helpline App for Android Users:-

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने Android और IOS उपयोगकर्ताओं के लिए Voter Helpline Mobile App की शुरुआत की | अब लोग मतदाताओं के लिए मौजूद ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए Voter Helpline APK डाउनलोड कर सकते हैं | मतदाताओं को प्रदत्त ऑनलाइन सेवाओं में मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड करना, मतदाता सूची में नाम खोजना, मतदाता सूची खोजना, शिकायत दर्ज करना और फॉर्म भरना जैसी सेवाएं शामिल हैं |

Voter Helpline Android App APK, 9.5 MB का है और आज तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा बार install किया जा चुका है | Voter Helpline Android App को अंतिम बार 15 मार्च 2019 को वर्तमान चल रहे संस्करण v1.1.14 के साथ update किया गया था |

4.1 और इससे अधिक संस्करण वाले सभी Android उपयोगकर्ता भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा शुरू की गई इस Voter Helpline Mobile App को डाउनलोड कर सकते हैं | आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए यह Mobile App काफी महत्वपूर्ण है |

इससे पहले, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी जिसके अनुसार मतदान 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 ​​अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई 2019 को आयोजित किए जायेंगे |

Voter Helpline App कैसे डाउनलोड करें:-

  • Android और IOS दोनों उपयोगकर्ता Voter Helpline Mobile App को डाउनलोड कर सकते हैं |
  • इसके लिए Android उपयोगकर्ताओं को Google Play Store और IOS उपयोगकर्ताओं को Apple Store में जाना होगा |
  • Android उपयोगकर्ता को Google Play Store में जाकर Voter Helpline Mobile App टाइप करना होगा |

Android उपयोगकर्ता App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Voter Helpline App की सुविधाएं:-

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा देश में एक सक्रिय लोकतांत्रिक नागरिकता के निर्माण के निरंतर प्रयासों के तहत, Voter Helpline Mobile App APK को शुरू किया गया है |
Voter Helpline APK भारतीय मतदाताओं को निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान करेगा:-

  • Electoral Search: #GoVerify मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करें |
  • Forms: नए मतदाता पंजीकरण के लिए online form जमा करना या मतदाताओं के लिए जो एक अलग विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट हो रहे हैं, विदेशी मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में विलोपन या आपत्ति, प्रविष्टियों में सुधार और विधानसभा के भीतर स्थानांतरण |
  • Complaint Registration: चुनावी सेवाओं से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने और इसके निपटान की स्थिति की जांच करने के लिए |
  • FAQ’s: मतदाता, चुनाव, ईवीएम और परिणाम पर उम्मीदवारों द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न देख सकते हैं |
  • Online Services: मतदाता और निर्वाचन अधिकारियों के लिए सेवाएँ और संसाधन |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here