लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

0
820

Congress candidates list for Madhya Pradesh in Lok Sabha Election 2019:-

कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए उम्मीदवारों की ग्यारह सूचियां जारी की जा चुकी हैं | पहली सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से अमेठी और उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे |

कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में 15, दूसरी सूची में 21, तीसरी सूची में 18, चौथी सूची में 27, पांचवीं सूची में 56, छठवीं सूची में 3, सातवीं सूची में 34, आठवीं सूची में 38, नौवीं सूची में 10, दसवीं सूची में 26 और ग्यारहवीं सूची में 5 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है |

यह भी पढ़ें:-

प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं | मध्यप्रदेश में 4 चरणों में 29 अप्रैल को 6 सीटों, 6 मई को 7 सीटों, 12 मई को 8 सीटों और 19 मई को 8 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे | प्रदेश में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है |

कांग्रेस पार्टी ने 29 में से 21 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है | छिंदवाड़ा से कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ, सागर से प्रभु सिंह, खंडवा से अरुण यादव, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, सतना से राजाराम त्रिपाठी, सीधी से अजय सिंह राहुल, जबलपुर से विवेक तन्खा और देवास से प्रहलाद टिपानिया का नाम घोषित किया गया है |

इसके अलावा रीवा से सिद्धार्थ नाथ तिवारी, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, मंडला से कमल मरावी, उज्जैन से बाबूलाल मालवीय, खरगोन से डॉ गोविंद मुजालदे का नाम सूची में शामिल है। उधर कांग्रेस ने छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से कमलनाथ को अपना उम्मीदवार बनाया है | वहीं इंदौर, धार, विदिशा, राजगढ़, गुना-शिवपुरी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर सीट पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है |

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 27 और कांग्रेस को 2 सीट पर जीत मिली थी |

लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई को संपन्न होंगे | अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे | परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे | देशभर की 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 ​​अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई 2019 को आयोजित किए जायेंगे | जिसमें लगभग 90 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र होंगे |

मध्यप्रदेश कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवारों की सूची:-

Sl. No.उम्मीदवार का नामचुनाव क्षेत्रराज्य का नाम
1प्रभु सिंह ठाकुरसागर मध्यप्रदेश
2प्रताप सिंह लोधी दमोह मध्यप्रदेश
3राजाराम त्रिपाठीसतना मध्यप्रदेश
4अजय सिंह राहुलसीधीमध्यप्रदेश
5विवेक तन्खा जबलपुर मध्यप्रदेश
6 प्रहलाद टिपानिया
देवासमध्यप्रदेश
7सिद्धार्थ नाथ तिवारीरीवामध्यप्रदेश
8कमल मरावीमंडला मध्यप्रदेश
9बाबूलाल मालवीयउज्जैन मध्यप्रदेश
10डॉ गोविंद मुजालदेखरगोन मध्यप्रदेश
11अरुण यादव खंडवामध्यप्रदेश
12दिग्विजय सिंहभोपालमध्यप्रदेश
13मीनाक्षी नटराजनमंदसौर मध्यप्रदेश
14कांतिलाल भूरियाझाबुआ-रतलाममध्यप्रदेश
15रामू टेकामबैतूल मध्यप्रदेश
16प्रमिला सिंहशहडोल मध्यप्रदेश
17शैलेंद्र दीवानहोशंगाबादमध्यप्रदेश
18कविता सिंहखजुराहो मध्यप्रदेश
19मधु भगतबालाघाट मध्यप्रदेश
20किरण अहिरवारटीकमगढ़ मध्यप्रदेश
21नकुलनाथ छिंदवाड़ा  मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here