छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है? इसके अंतर्गत मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानें |

0
1083
छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है
छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है

छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है:-

छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है | छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा यह पोर्टल आम आदमी की जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया है ताकि छत्तीसगढ़ राज्य का आम नागरिक किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सके |

छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक अपने आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र और निवासी प्रमाण पत्र जैसे कागजात को बनवाने के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगाते थे लेकिन अब इस पोर्टल के शुरू हो जाने से वह किसी भी लोक सेवा केंद्र या खुद अपने आप इन दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

आप घर पर ही रह कर किसी भी प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया करवाना है |

इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और साथ ही किये हुए आवेदन की स्थिति की जांच भी कर सकते है | इससे आपके समय की भी बचत होगी |

आप छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल की प्रमाणपत्र सेवा के माध्यम से सरकारी विभाग द्वारा प्रदान किये गए सभी प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | आप इस पोर्टल पर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र, जन्म पंजीकरण एवं प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल के अंतर्गत सेवाएं:-

प्रमाण पत्र सेवाएं:-

आप इस पोर्टल के सहायता से सरकारी विभाग द्वारा जारी किए गए सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो निम्नलिखित है।

  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जन्म पंजीकरण 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • विवाह पंजीकरण
  • विवाह प्रमाण पत्र 
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 

इन सभी प्रमाणपत्रों को आप घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इस प्रक्रिया को पूरा होने में 20 से 25 दिन लग जाते हैं।

लाइसेंस सेवाएं:-

छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल के द्वारा आप अपने व्यवसाय से मुतालिक सभी तरह के लाइसेंस बनवा सकते हैं जो कि सभी ऑनलाइन हैं।

  • कीटनाशक का लाइसेंस, 
  • कृषि-उर्वरक लाइसेंस, 
  • वज़न और माप- निर्माता नया लाइसेंस 
  • दुकान और स्थापना पंजीकरण लाइसेंस 
  • ड्राइविंग लाइसेंस

इस तरह के सभी लाइसेंस आप इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करके बनवा सकते हैं | इस ऑनलाइन लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में 1 महीने से 1.5 महिना तक लग सकता है |

राजस्व सेवाएं:-

आप छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल के माध्यम से राजस्व सेवाओं से जुड़े लाइसेंस भी ऑनलाइन बनवा सकते हैं |

  • छत्तीसगढ़ केरोसिन मर्चेंट लाइसेंस 
  • कृषि भूमि / परिवर्तित आरबीसी 6 
  • राहत सहायता प्राकृतिक आपदाएँ
  • कोर्ट ऑर्डर सर्टिफिकेट रेवेन्यू कोर्ट

इस तरह के सभी लाइसेंसों और सर्टिफिकेट आप इस पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन बनवा सकते हैं इसकी प्रक्रिया में कम से कम 3 महीने तक लग सकते हैं |

छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको इस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपको इस वेबसाइट का होम पेज दिखाई देगा |
  • इस होम पेज पर आपको ‘नागरिक‘ का विकल्प दिखाई देगा | इस पर क्लिक करना है |
छत्तीसगढ़ e-district पोर्टल क्या है
  • अगर आप पहली बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो आपको Click Here for New Registration पर क्लिक करना है।
छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ऑनलाइन आवेदन
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया फॉर्म खुलकर आएगा।
  • इस फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद इस पोर्टल पर आप लॉग इन कर सकते हैं।
  • लॉग इन करने के बाद आपको ‘प्रमाण पत्र सेवा’ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने प्रमाण पत्र सेवाओं की सूची दिखाई देगी।
  • इस सूची में से आपको जो प्रमाण पत्र बनवाना है उस पर क्लिक करके उससे संबंधित जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद इससे संबंधित कागजातों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here