छत्तीसगढ़ प्रवासी श्रमिक/मजदूर राशन कूपन कैसे प्राप्त करें?

0
920
CG Pravasi Tatkal Ration Coupan 2020
CG Pravasi Tatkal Ration Coupan 2020 online

CG Pravasi Tatkal Ration Coupan 2020, छत्तीसगढ़ प्रवासी राशन कूपन

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों के लिए “छत्तीसगढ़ प्रवासी तत्काल राशन कूपन (CG Pravasi Tatkal Ration Coupan 2020)” बनाने के लिए एक नया पोर्टल शरू किया है | यह पोर्टल छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग द्वारा जारी लिया गया है | जिसमें प्रवासी श्रमिक (मजदूर) आसानी से अपने तत्काल राशन कार्ड कूपन के लिए आवेदन कर सकता है |

छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य के प्रवासी श्रमिकों की हर सम्भव मदद करने के लिए सभी प्रकार की कोशिश की है | जिसके चलते सरकार ने अब राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों के लिए 10 किलो चावल और 2 चना दाल मुफ्त में देने जा रही है | जिसके लिए राशन कार्ड का होना आवश्यक है | लेकिन प्रवासी श्रमिकों के पास राशन कार्ड नहीं होने की वजह से छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘प्रवासी तत्काल राशन कूपन’ के लिए ऑनलाइन पोर्टल जारी किया है | जिससे कोई भी प्रवासी व्यक्ति अपना राशन कार्ड बना सकता है |

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण केंद्र सरकार द्वारा 25 मार्च 2020 को पुरे देश में लॉकडाउन किया गया था | जिसके चलते मोदी सरकार द्वारा सभी प्रकार के रोजगार बंद किये गए | केवल आवश्यक सेवाओं और सुविधाओं को जारी रखा गया था | रोजगार बंद होने की वजह से लोगों की आय का साधन समाप्त हो गया | जिससे लोगों पो भर सी परेशानियों का सामना करना पड़ा | लॉकडाउन लम्बे समय तक चलने के कारण केंद्र सरकार ने 28 अप्रैल से प्रवासी नगरिकों की घर वापसी के लिए दिशा-निर्देश जारी करने के बाद घर जाने की अनुमति दे दी | जसके लिए केंन्द्र सरकार और राज्य सरकार हर एक सम्भव कोशिश कर रही है |

छत्तीसगढ़ प्रवासी राशन कार्ड/कूपन के लाभ:-

राशन कार्ड के लिए भारत सरकार द्वारा लोगों की आय को मुख्य आधार माना गया है | जिसके आधार पर राशन कार्ड की तीन (APL/BPL/AAY) श्रेणी में रखा गया है | सरकार द्वारा इन तीनो राशन कार्ड पर लोगों को राशन के साथ-साथ अन्य सेवा सुविधा का लाभ भी दिया जाता है | जो कि अलग-अलग प्रकार की होती हैं | खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड पर मूलभूत आवश्यकता वस्तु प्रदान की जाती है जैसे – गेंहू, चावल, केरोसिन आयल, चीनी आदि | ये सभी वस्तु सरकार द्वारा सीमित (तय) मूल्य और सीमित मात्रा में लोगों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से वितरित किया जाता है |

छत्तीसगढ़ एक देश एक राशन कार्ड योजना :-

कोरोना वायरस के कारण कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हुई | जिसके चलते केंद्र सरकार ने कई प्रकार की नई योजनायें बनाई | जिसमें सरकार ने पुरे देश में एक ही राशन कार्ड शुरू करने के लिए “एक देश एक राशन कार्ड” योजना शुरू की जो जल्द ही पुरे देश में लागू कर दी जाएगी | ताकि जिससे आगे भविष्य में कोई भी ऐसी समस्या आती है | तो उसका सामना आसानी से किया सके |

इस एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के माध्यम से कोई भी राशन कार्ड धारक किसी भी राज्य में सब्सिडी रेट में राशन प्राप्त कर सकता है | इस योजना के लागू होने से सबसे ज्यादा प्रवासी श्रमिक और मजदूरों को फायदा होगा | क्योंकि वे दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाते हैं परन्तु उनके पास उस राज्य का राशन कार्ड नहीं होने से सबसे ज्यादा दिक्कत आती है | इसलिए अब सरकार ने ‘एक देश एक राशन कार्ड’ को पूरे देश में लागू किया है, जिससे प्रवासी नागरिकों को राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी का फायदा मिलेगा |

छत्तीसगढ़ प्रवासी राशन कार्ड/कूपन के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • प्रवासी व्यक्ति की जानकारी
  • मोबाइल नंबर
  • निवास प्रमाण-पत्र |

छत्तीसगढ़ प्रवासी तत्काल राशन कूपन के लिए आवेदन/पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • प्रवासी तत्काल राशन कूपन हेतु आवेदन/पंजीकरण के लिए छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाइये |
  • इसके लिए आवेदक को सबसे पहले यहाँ क्लिक करना होगा |
CG Pravasi Tatkal Ration Coupan 2020
  • अब आपकी स्क्रीन पर ‘प्रवासी राशन कूपन फॉर्म’ खुल जाएगा, जहाँ आपको सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी भरनी होगी |
  • सभी प्रकार की जानकारी को सही से भेने के बाद, आपको नीचे OTP दर्ज करना होगा |
  • इस प्रकार से आपको छत्तीसगढ़ राशन कार्ड प्रवासी कूपन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here