CBSE Board 2022:9वी और 10वीं के लिए बोर्ड ने दिए नए ऑप्शंस, अब घरेलू सामग्री से कर सकेंगे प्रैक्टिकल वर्क|

0
573
CBSE Term 2 sample paper
CBSE Board 2022

CBSE Board 2022 : cbse practical exam 2022

CBSE practical exam 2022- आप सभी दोस्तों का enterhindi.com में स्वागत है आज मै पुष्पराज सिंह आप सभी लोगो के लिए सीबीएसई की एक नई अपडेट ले कर आया हूं, अतः आप सभी से अनुरोध है कि आर्टिकल को पढ़े |

कोविड-19 महामारी के चलते पिछले दो एकेडेमिक ईयर के दौरान परीक्षा से सम्बन्धित कामों के प्रभावित होने और लगातार होती जा रही देरी के चलते सीबीएसई ने 9वीं और 10वीं के प्रैक्टिकल कार्यों के लिए विकल्प जारी किये हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में 29 अक्टूबर 2021 को जारी सर्कुलर के अनुसार वर्ष 2021-22 में शिक्षकों के पास फेस-टू-फेस इंटरेक्शन के लिए कम समय को देखते हुए 9वीं और 10वीं क्लास के लिए ‘टीचर गाइडेड प्रैक्टिकल वर्क’ के बजाय वैकल्पिक प्रयोग बोर्ड द्वारा तैयार किये गये हैं। इन प्रयोगों को स्टूडेंट्स घर पर ही मौजूद आम चीजों का इस्तेमाल करके पूरा कर सकते हैं।

प्रैक्टिकल वर्क की लिस्ट भी जारी :- cbse practical exam 2022

कक्षा 9 वीं और 10 वीं के प्रैक्टिकल वर्क को लेकर सीबीएसई बोर्ड के सर्कुलर के अनुसार, प्रायोगिक कार्यों को इन क्लासेस में किए जाने वाले सभी लैब बेस्ड एक्सपेरिमेंट्स के लिए समान सीखने के परिणामों के अनुसार ही तैयार किया गया है। इसके साथ ही, बोर्ड ने अपने सर्कुलर में एनसीईआरटी लैब मैनुअल से 9वीं (20 एक्टिविटी) और 10वीं (22 एक्टिविटी) के आधार पर तैयार ऐसे ही प्रैक्टिकल वर्क की लिस्ट भी जारी की। स्टूडेंट्स इनका उपयोग साइंस के कॉन्सेप्ट का पता लगाने और बेहतर समझ हासिल करने के लिए कर सकते हैं।

हर प्रयोग के लिए जरूरी सामग्री की सूची भी शामिल:

बोर्ड के नोटिस के अनुसार, स्टूडेंट्स के ऑब्जर्वेशन रिकॉर्ड करने के लिए इन प्रैक्टिकल वर्क के साथ स्टेप-बाई-स्टेप गाइड, वीडियो और वर्कशीट भी शामिल किये हैं। स्टूडेंट्स की सुविधा के लिए इन मटेरियल पैकेज में विकल्पों के साथ हर प्रयोग के लिए जरूरी सामग्री की एक सूची भी शामिल की गई है। इन सामग्रियों को थिंकटैक द्वारा प्रदान किया गया है और यह दीक्षा पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

दीक्षा पोर्टल के लिए यहाँ क्लिक करे |

सीबीएसई प्रैक्टिकल वर्क से सम्बंधित सर्कुलर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे |

लैब मैन्युअल की लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे|

सीबीएसई प्रैक्टिकल वर्क से सम्बंधित सर्कुलर :

cbse practical exam 2022

लैब मैन्युअल की लिस्ट :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here