Bollywood की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

0
9245
बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Top 10 highest grossing bollywood movies of all time

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

भारत मे हर साल छोटी बड़ी budget की बहुत सी फिल्में release होती है | जिनमें कई filme flop होती है | तो कई फिल्मे हिट और कुछ superhit होती है | कुछ movies तो ऐसे भी होती है जिनकी लागत बहुत कम होती है |

लेकिन कमाई अपने बजट से कई गुना ज्यादा कर लेती है | तो filme चाहे जो भी उसकी story अच्छी हो जो दर्शकों को पसंद आए उन filmo को अच्छी कमाई करने से कोई नहीं रोक सकती |

तो आज हम आपको भारत के top 10 filmo के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया | और box office पर उम्मीद से भी ज्यादा collection किया | इन filmo में कुछ फिल्में ऐसी भी रही जो india ही नहीं बल्कि india के बाहर विदेशों में भी अच्छी कमाई की |

Top 10 highest grossing bollywood movies of all time:- बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

  • Dangal – 2100 crore
  • Baahubali 2 : The Conclusion – 1810 crore
  • Secret Superstar – 977 crore
  • Bajrangi Bhaijaan – 970 crore
  • PK – 854 crore
  • Robot 2.0 – 843.4
  • Baahubali : The Beginning – 650 crore
  • Sultan – 623.33
  • Sanju – 586.85
  • Padmaavat – 585 crore

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म India:-

#1 Dangal (दंगल)Year – 2016

दंगल आमिर खान द्वारा निर्मित भारतीय हिंदी फिल्म है | जिसका निर्देशन और लेखन नीतेश तिवारी ने किया है | फिल्म के मुख्य भूमिका में aamir khan, sakshi tanwar, fatima sana shaikh, zaira wasim, sanya malhotra, और suhani bhatnagar है |

इस फिल्म को india में 23 दिसंबर 2016 को रिलीज किया गया था | दंगल की कमाई 2,100 करोड़ तक रही | जो भारतीय सिनेमा में अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है | इस film ने भारत से ज्यादा चीन में कमाई किया था | यह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है |

#2 Baahubali 2 : The Conclusion(बाहुबली 2 : द काँन्क्लूज़न) – 2017

बाहुबली फिल्म की story दो भागों में निर्मित किया गया है पहले भाग का नाम baahubali the beginnings है जो 2015 में release किया गया था | और दूसरा भाग baahubali 2 the conclusion है | जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं |

तो बाहुबली 2 के निर्देशक एस.एस राजामौली है जो पहले भाग के भी थे | फिल्म के मुख्य भूमिका में prabhas, rana daggubati, anushka shetty, tamannaah, sathyaraj और ramya krishna है | इस फिल्म को मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल में बनाया गया है | बाकी भाषाओं में इसे डबिंग किया गया है |

फिल्म को 28 अप्रैल 2017 को रिलीज किया गया जिसने कमाई के कई record बनाए | यह इंडिया की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी है | और साउथ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है | जिसका कलेक्शन 1,810 करोड़ रहा |

#3 Secret Superstar (सीक्रेट सुपरस्टार) – 2017

सीक्रेट सुपरस्टार आमिर खान निर्मित दूसरी सबसे कामयाब फिल्म है | और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है इस फिल्म की सबसे बड़ी बात कि इसने अपने बजट से कई गुना ज्यादा का business किया है | दंगल के बाद इस movie ने भी china में भी अच्छा collection किया है |

secret superstar के मुख्य पात्र zaira wasim, meher vij, raj arjun, aamir khan है | इस film को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है | तथा प्रोड्यूसर आमिर खान एवं किरण राव है | मूवी का कुल कारोबार 977 करोड़ रहा |

#4 Bajrangi Bhaijaan (बजरंगी भाईजान)- 2015

बजरंगी भाईजान सलमान खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक है | इस film के निर्माता भी सलमान खान साथ ही रॉकलिन वेंकटेश और कबीर खान है | फिल्म का निर्देशन kabir khan ने किया है | मुख्य भूमिका में salman khan, harshaali malhotra, nawazuddin siddiqui और kareena kapoor khan है |

फिल्म 17 july 2015 को release हुआ और box office पर करीब 970 करोड़ का बिजनेस किया जो फिलहाल भारत की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी है |

#5 PK (पीके)- 2014 

आमिर खान की यह बतौर acter सबसे successful movie है | pk में आमिर मुख्य भूमिका में हैं film के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी तथा प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हीरानी एवं सिद्धार्थ कपूर द्वारा निर्मित है |

aamir khan के अलावा इस फिल्म के मुख्य पात्र अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, बोमन ईरानी और सुशांत सिंह राजपूत है | पीके मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 854 करोड़ रहा है | जिसके बदौलत यह भारत की पांचवीं सबसे सफल फिल्म है |

#6 Robot 2.0 (टू . ओ)- 2018

Robot 2.0 भारत की अब तक की सबसे बड़ी बजट की फिल्म है | जिसकी लागत करीब 570 करोड़ के लगभग आई थी | यह 2010 में आई robot का दूसरा भाग है | फिल्म को एस. शंकर ने डायरेक्ट किया है | और मुख्य कलाकार रजनीकांत, अक्षय कुमार, एमी जैकसन है |

फिल्म की जितनी लागत थी और movie में special effects दिए गए थे उससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि यह काफी ज्यादा कमाई कर लेगी | लेकिन 2.0 ने कुल 843.41 करोड़ का business किया | फिर भी इस रकम के हिसाब से यह भारत का छठवां सबसे ज्यादा कमाई करने वाला film है |

#7 Baahubali : The Beginning(बाहुबली द बिगनिंग)- 2015

बाहुबली द बिगनिंग baahubali 2 the conclusion का पहला भाग है | जो मुख्य रूप से तेलुगु तमिल भाषा में रिलीज हुआ था | फिल्म के डायरेक्टर एस.एस राजामौली है | और मुख्य पात्र प्रभास, राणा दग्गुबती, तमन्ना, अनुष्का शेट्टी है |

फिल्म को 10 जुलाई 2015 को रिलीज किया गया था करीब 180 करोड़ में बनी बाहुबली द बिगिनिंग ने 680 करोड़ का कलेक्शन किया इस तरह यह भारत की सातवीं सबसे कामयाब फिल्म बनी हुई है |

#8 Sultan (सुल्तान)- 2018

सुल्तान सलमान खान की दूसरी सबसे सफल मूवी है | इसके निर्देशक अली अब्बास जाफर और निर्माता आदित्य चोपड़ा है | फिल्म में मुख्य कलाकार सलमान खान, अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा है | 145 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 623.33 करोड़ का कलेक्शन किया जो कि यह highest grossing bollywood movie की सूची में 8वें नंबर पर है |

#9 Sanju (संजू)- 2018

Bollywood के जाने-माने अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी यह एक biographical फिल्म है | जिसका किरदार रणबीर कपूर ने किया है | sanju movie 29 जून 2018 को रिलीज हुआ था | जो बॉक्स ऑफिस पर 586.85 करोड़ का business किया | फिल्म के निर्देशक राजकुमार हीरानी है |

#10 Padmaavat (पद्मावत) – 2018

पद्मावत एक भारतीय ऐतिहासिक movie है | जिसमें भारत के चित्तौड़ की प्रसिद्ध राजपूत रानी पद्मिनी के बारे में फिल्माया गया है | फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली है | और मुख्य पात्र में है deepika padukone, shahid kapoor, ranveer singh |

इसे 25 जनवरी 2018 को release किया गया था | india के साथ वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 585 करोड़ रहा | इस तरह padmaavat भारत की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म है |

Frequently Asked Questions (FAQs):-

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म कौन सी है?

दंगल जिसकी कमाई 2,100 करोड़ रही

1 दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन सी है?

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ‘सूर्यवंशी’ वो फिल्म थी जिसकी रिलीज डेट कोरोना की वजह से कई बार टाली गई | ये फिल्म इस साल दीवाली पर रिलीज हो गई और इस फिल्म बॉक्सऑफिस पर पहले दिन 26 करोड़ की कमाई के साथ बेहतरीन शुरुआत की | इस फिल्म ने कुल 196 करोड़ तक की कमाई कर ली है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here