लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की सूची

0
661

BJP candidates list for Madhya Pradesh in Lok Sabha Election 2019:-

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 16,19 एवं 20 मार्च को हुई बीजेपी केंद्रीय कोर कमेटी की बैठक मानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,श्री राजनाथ सिंह जी, श्री अरुण जेटली एवं श्री मति सुषमा स्वराज जी की उपस्थिति में संपन्न हुयी | इस महत्त्वपूर्ण बैठक में नरेंद्र मोदी जी की वाराणसी एवं गांधीनगर से श्री अमित शाह सहित 184 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुयी जिसकी सूचि आप नीचे दी हुयी लिस्ट में देख सकते हैं |

प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं | मध्यप्रदेश में 4 चरणों में 29 अप्रैल को 6 सीटों, 6 मई को 7 सीटों, 12 मई को 8 सीटों और 19 मई को 8 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे | प्रदेश में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है |

यह भी पढ़ें:-

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 29 में से 18 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है | मुरैना से नरेंद्र सिंह तोमर, भिंड से संध्या राय, खंडवा से नंद सिंह चौहान, दमोह से प्रहलाद पटेल, सतना से गणेश सिंह, सीधी से रीती पाठक, जबलपुर से राकेश सिंह और राजगढ़ से रोडमई नागर का नाम घोषित किया गया है |

इसके अलावा रीवा से जनार्दन मिश्रा, दमोह से प्रहलाद पटेल, मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, खरगोन से गजेंद्र पटेल का नाम सूची में शामिल है | उधर
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बालाघाट सीट से ढाल सिंह बिसन को अपना उम्मीदवार बनाया है | वहीं ग्वालियर, गुना-शिवपुरी, सागर, खजुराहो, छिंदवाड़ा, विदिशा, भोपाल, देवास,
रतलाम, धार, इंदौर सीट पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है |

लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई को संपन्न होंगे | अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे | परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे | देशभर की 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 ​​अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई 2019 को आयोजित किए जायेंगे | जिसमें लगभग 90 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र होंगे |

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 27 और कांग्रेस को 2 सीट पर जीत मिली थी |

मध्यप्रदेश कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवारों की सूची:-

Sl. No.उम्मीदवार का नामचुनाव क्षेत्रराज्य का नाम
1नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना मध्यप्रदेश
2संध्या राय भिंड मध्यप्रदेश
3गणेश सिंह सतना मध्यप्रदेश
4रीती पाठक सीधीमध्यप्रदेश
5राकेश सिंह जबलपुर मध्यप्रदेश
6प्रहलाद टिपानिया
देवासमध्यप्रदेश
7जनार्दन मिश्रा रीवामध्यप्रदेश
8फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला मध्यप्रदेश
9अनिल फिरोजिया उज्जैन मध्यप्रदेश
10गजेंद्र पटेल खरगोन मध्यप्रदेश
11नंद सिंह चौहान खंडवामध्यप्रदेश
12रोडमई नागर राजगढ़ मध्यप्रदेश
13सुधीर गुप्ता मंदसौर मध्यप्रदेश
14दुर्गादास बैतूल मध्यप्रदेश
15हिमाद्री सिंह शहडोल मध्यप्रदेश
16उदय प्रताप सिंह होशंगाबादमध्यप्रदेश
17ढाल सिंह बिसन बालाघाट मध्यप्रदेश
18वीरेंद्र कुमार खटिक टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here