उत्तर प्रदेश राशन कार्ड 2022 की पात्रता सूचि में अपना नाम कैसे देखें

3
29621

Uttar Pradesh ration card 2022:-

खाद्य एवं रसद विभाग (Food and Civil Supplies Department), उत्तर प्रदेश ने उत्तरप्रदेश राशन कार्ड सूची 2022 (District wise) जारी किया है | सभी नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए नया पंजीकरण किया है, अब वे National Food Security Act (NFSA) की योग्य सूची में अपने नाम की जांच सकते हैं |

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार जिनके नाम राशन कार्ड 2022 की नई सूची में नहीं हैं और नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो निर्धारित प्रारूप में खाद्य एवं रसद विभाग (Food and Civil Supplies Department) की आधिकारिक वेबसाइट http://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx में आवेदन कर सकते हैं |

उत्तर प्रदेश सरकार ने लाभार्थियों के नाम की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए वर्ष 2022 (uttar pradesh ration card 2022) की इस राशन कार्ड की नई सूची को सार्वजनिक किया है | लोग NFSA पात्र लाभार्थी सूची 2022 में अपना नाम ऑनलाइन भी पा सकते हैं | लोग अब गरीबी रेखा से नीचे (BPL) के लिए बनाए गए राशन कार्ड में / TDPS द्वारा निर्मित अंत्योदय लाभार्थियों के लिए बनाए गए राशन कार्ड में भी अपना नाम ढूंढ सकते हैं |

राशन कार्ड अधिकांश सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए APL/BPL लोगों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है | यह ध्यान देने योग्य बात है कि राशन कार्ड धारक केवल आस-पास स्थित राशन की दुकानों से ही रियायती दरों पर राशन खरीद सकते हैं |

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड 2022 में लाभार्थी का नाम देखें:-

  • सर्वप्रथम खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ‘आपूर्ति’ पोर्टल http://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाएं |
  • इसके पश्चात Homepage पर महत्वपूर्ण लिंक अनुभाग के अंतर्गत “एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची” लिंक पर क्लिक करें |
  • जिसके पश्चात आपके सामने पूरे उत्तर प्रदेश की जिलेवार राशन कार्ड सूची 2022 दिखाई देगी |
  • यहां उम्मीदवारों को लाभार्थियों की राशन कार्ड सूची खोलने के लिए उपयुक्त जिले पर फिर उनके पंचायत, दुकानदार के नाम के आगे राशन कार्ड नंबर क्लिक करना होगा |
  • अंततः उम्मीदवार नीचे दी गई सूची में अपना नाम manual रूप से देख सकते हैं |
  • इसके अलावा, उम्मीदवार भविष्य में किसी भी संदर्भ के लिए उत्तरप्रदेश राशन कार्ड सूची 2022 का printout ले सकते हैं |

जिन उम्मीदवारों का नाम ग्राम पंचायत वार उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची में मौजूद नहीं है, उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है |(uttar pradesh ration card 2022) ऐसे उम्मीदवार आधिकारिक राशन कार्ड पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में नई राशन कार्ड सूची (राशन कार्ड सूची) में नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं |

राशन कार्ड सूची 2022 में ऑनलाइन नाम खोजें:-

अगर किसी उम्मीदवार को उपरोक्त प्रक्रिया समझने में मुश्किल आ रही है, तो वह अपना नाम यूपी राशन कार्ड नई सूची 2022 में ऑनलाइन पा सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ‘आपूर्ति’ पोर्टल http://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाएं |
  • इसके पश्चात Homepage पर त्वरित लिंक अनुभाग के अंतर्गत “एन.एफ.एस.ए की पात्रता सूची में खोजें” लिंक पर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात आपके सामने नई यूपी राशन कार्ड सूची का ऑनलाइन पेज खुलेगा |
  • यहां उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड नई सूची में नाम खोजने के लिए अपने जिले, क्षेत्र, कार्ड के प्रकार, परिवार के मुखिया का नाम चुन सकते हैं |

6 जनवरी 2022 तक आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 3.6 करोड़ NFSA राशन कार्ड धारक और लगभग 41 लाख अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं, इस प्रकार कुल 3.6 करोड़ राशन कार्ड धारक हैं |

UP BPL/ अंत्योदय राशन कार्ड धारक का नाम ऑनलाइन खोजें :-

निम्नलिखित चरणों के माध्यम से सभी बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड धारक टीपीडीएस द्वारा निर्मित सूची में अपना नाम ऑनलाइन पा सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ‘आपूर्ति’ पोर्टल http://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx पर जाएं |
  • इसके पश्चात Homepage पर header में स्थित “बी.पी.एल./अंत्योदय कार्ड खोजें” लिंक को scroll कर “TPDS के अन्तर्गत जारी हुए बी.पी.एल./अन्त्योदय राशन कार्ड खोजें” लिंक पर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात आपके सामने UP BPL/ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों की सूची दिखाई देगी |
  • यहां उम्मीदवार नाम, क्षेत्र, शहर, ग्राम पंचायत, कार्ड प्रकार और अन्य विवरण दर्ज कर सकते हैं और UP BPL / अंत्योदय राशन कार्ड सूची खोलने के लिए “खोजें” बटन पर क्लिक कर सकते हैं |

उत्तरप्रदेश सरकार सभी नागरिकों के लिए नए राशन कार्ड जारी करने जा रही है चाहे वे BPL या APL उम्मीदवार हो | नागरिकों को विभिन्न राशन की दुकानों से वितरकों के माध्यम से राशन प्राप्त करने के लिए अंत्योदय या NFSA राशन कार्ड धारक होना आवश्यक है | इसके अलावा, सभी नागरिक उत्तर प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी राशन कार्ड नई सूची में अपना नाम ऑनलाइन देख सकते हैं |

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड की पात्रता सूचि में अपना नाम कैसे देखें, वीडियो से समझे

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here