आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन 2022, Digital Health ID Card कैसे बनाएं?

0
2252
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन 2022:-

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा डिजिटल इंडिया मिशन का शुभारंभ किया गया था | इस मिशन के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की सेवाओं एवं सुविधाओं का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। सरकार द्वारा हेल्थ सेक्टर को भी डिजिटल करने का निर्णय लिया गया है | जिसके लिए सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया है |

इस मिशन के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा | जिसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक अपना उपचार करवा पाएंगे |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2020 को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन लांच करने की घोषणा की गई थी | जिसके पश्चात देश के 6 केंद्र शासित प्रदेशों में मिशन मोड में इस मिशन को आरंभ किया गया था |

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

27 सितंबर 2021 को हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया जाएगा | इस मिशन को आरंभ करने का कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रधानमंत्री कार्यालय से आयोजित किया जाएगा | इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के नागरिकों को संबोधित भी किया जाएगा | आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की तीसरी वर्षगांठ पर इस मिशन का राष्ट्रीय रोलआउट किया जा रहा है | इस योजना को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित किया जाएगा |

  • इस Health ID Card में नागरिकों का हेल्थ डाटाबेस स्टोर होगा | इस डाटाबेस को डॉक्टरों द्वारा नागरिकों की सहमति से देखा जा सकेगा | डेटाबेस में नागरिकों के स्वास्थ्य से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे कि परामर्श, रिपोर्ट आदि डिजिटल स्टोर की जाएंगी |
  • अब देश के नागरिकों को अपना मेडिकल रिकॉर्ड भौतिक रूप से रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | इसके अलावा इस मिशन के माध्यम से सभी अस्पतालों एवं डॉ की जानकारी स्टोर की जाएगी। अब देश के नागरिक देश के किसी भी डॉक्टर से घर बैठे परामर्श भी प्राप्त कर सकेंगे | यह योजना स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कल्याणकारी बदलाव लाएगी |

कैसे बनेगा Digital Health Id Card:-

  • सबसे पहले आप https://healthid.ndhm.gov.in इस Website पर जाए | यह भारत सरकार की National health authority की Website है | इस वेबसाइट पर आप अपना Health ID Card बना सकते है |
  • इस Website पर जाने के बाद वहां दिए “Create your Health ID” बटन पर क्लिक करें |
  • फिर उसके बाद Continue बटन पर क्लिक करे |
  • अब एक नया पेज खुलेगा, उसमें आपको Aadhaar card के जरिये और Aadhar card के बिना Health ID card बनाने का आप्शन दिखाई देगा | वर्तमान में लगभग सभी के पास आधार कार्ड होता ही है | इसलिए आप Generate via Aadhaar बटन पर क्लिक कर सकते है |
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
  • लेकिन ध्यान रहे- Generate via Aadhaar बटन पर आप तभी क्लिक करे, जब आपके Aadhaar card के साथ आपका Mobile number link है | यदि आपके Aadhaar card के साथ आपका Mobile number link नहीं है, तो आपको I don’t have Aadhaar / I don’t want to use my Aadhaar for creating Health ID के नीचे जो Click here का आप्शन दिखाई दे रहा है, उस पर क्लिक करे |
  • फिर उसके बाद Generate via Mobile बटन पर क्लिक करे |
  • उसके बाद अगले पेज में आपको Mobile number दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, जो आपको दर्ज करना है | लेकिन ध्यान रहे- इसके लिए आपके पास एक Mobile number मौजूद होना आवश्यक है, क्योंकि उस पर एक OTP भेजा जाता है | इसलिए इस वक्त Mobile अपने पास ही रखे |
  • Mobile number दर्ज करने के बाद, नीचे दिए गए I agree बॉक्स को टिक मार्क करे, फिर उसके बाद Submit पर क्लिक करे |
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन
  • उसके बाद दर्ज किये गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे OTP box में दर्ज करे, और उसके बाद Submit पर क्लिक करे |
  • Submit पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, उसमे आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी |
  • इसमें सबसे पहले अपना नाम लिखना होगा |
  • उसके बाद “Health ID” में अपना Name या Nickname लिख सकते है | इसमें ध्यान रहे- अगर वहां “Username is already taken, try another one” यदि ऐसा Message लिखकर आये, तो वहां आप अपने Name या Nickname के साथ Number भी लिख सकते है | जैसे- Enterhindi123, Enterhindi231 आदि |
  • फिर उसके बाद “Password” में एक Strong password दर्ज करना है | “Confirm password” में भी Same वहीँ Password दर्ज करना है |
  • उसके बाद “Date of birth” में अपनी जन्मतारीख सिलेक्ट करना है |
  • फिर उसके बाद “State” में अपना राज्य सिलेक्ट करना है |
  • उसके बाद “Gender” सिलेक्ट करना है | Male, Female में से आप जो भी है, वो सिलेक्ट करना है |
  • फिर उसके बाद नीचे दिए गए “Submit” बटन पर क्लिक करना है |
  • Submit पर क्लिक करते ही आपकी Health ID बन कर तैयार हो जायेगी | अगले पेज में आपको यह दिखाई देगी |
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन

आपकी Health ID में आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी दिखाई देगी | फिर उसके बाद यदि आपको उसमे कुछ Edit करना हो | तो आप नीचे दिए गए “Edit profile” आप्शन पर क्लिक करके उसे Edit कर सकते है |
Health ID Card में आपकी Photo भी दिखाई देनी चाहिए | इसलिए आप “Edit profile” पर क्लिक करें | फिर उसके बाद Click to Upload पर क्लिक करके अपने Computer या Mobile में Save की हुई आपकी Photo सिलेक्ट करके अपनी Photo upload कर सकते है |
उसके बाद अगर आपको लगता है कि Health ID में आपके द्वारा दर्ज की गई सभी जानकारी सही है | तो आप नीचे दिए गए “Download Health ID Card” बटन पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकते है | और उसे Print करके अपने पास रख सकते है |

Helpline Number:-

यदि आप किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या फिर आप उन्हें ईमेल लिख सकते हैं | हम उम्मीद करते हैं कि संपर्क करने के बाद आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा | नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की ईमेल आईडी और टोल फ्री नंबर कुछ इस प्रकार है |

  • Email Id- ndhm@nha.gov.in
  • Toll-Free Number- 1800114477
  • Address – National Health Authority 9th Floor, Tower-l, Jeevan Bharati Building, Connaught Place, New Delhi – 110 001

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here