राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 2021

2
1649
राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र:-

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है जो एक बच्चे के अस्तित्व का एक आधिकारिक और एक स्थायी रिकॉर्ड है | किसी के पास जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) होने से वह भारत सरकार द्वारा इसके नागरिकों को प्रदान की जाने वाली बहुत सारी सेवाओं का लाभ उठा सकता है | यह सभी प्रयोजनों के लिए किसी के जन्‍म की तारीख और तथ्‍य को प्रमाणित करता है |

जन्‍म प्रमाणपत्र बहुत ही महत्‍वपूर्ण पहचान का दस्‍तावेज हैं उदाहरण के लिए, यदि आप नए मतदाता कार्ड या राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आमतौर पर जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है | राज्य के जिन परिवार में बच्चे का जन्म अभी हुआ है उस बच्चे के माता -पिता को निर्धारित प्रपत्र भरकर जन्‍म होने के 21 दिन के भीतर संबंधित स्‍थानीय प्राधिकारी के पास जन्‍म का पंजीकरण किया जाना है |

राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने शिशु के Birth Certificate बनवाने के लिए राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट https://pehchan.raj.nic.in/pehchan3/Mainpage.aspx पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लाभ:-

  • स्कूल में दाखिला लेने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र आवश्यक है |
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है |
  • सरकारी नौकरी में जाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है |
  • कोई भी स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है |

राजस्थान Birth Certificate के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • अस्पताल प्रमाण पत्र
  • Voter Id Card
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली की आधिकारिक वेबसाइट  https://pehchan.raj.nic.in/pehchan3/Mainpage.aspx पर जाएं |
  • यहाँ राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र आवेदन पत्र डाउनलोड करें |
  • एक बार जब आप जन्म प्रमाणपत्र फॉर्म डाउनलोड कर लेते हैं, तो आपको फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण दर्ज करने होंगे |
  • सभी विवरण प्रस्तुत करने के बाद, ऊपर वर्णित सभी प्रासंगिक दस्तावेजों को संलग्न करें |
  • अंत में, आवेदन फॉर्म को अपने घर के पास के सामान्य सेवा केंद्रों या सेवा केंद्रों में जमा करें |
  • आवेदन जमा करने के बाद, आपको पावती संख्या के साथ एक पावती पर्ची प्रदान की जाएगी |
  • आपको अपने जन्म प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति को भविष्य में करने के लिए के लिए पावती संख्या को सहेजना होगा |

Also Read:-

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here